Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • पांचवे चरण का मतदान आज, ये हैं दिग्गज उम्मीदवार
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

पांचवे चरण का मतदान आज, ये हैं दिग्गज उम्मीदवार

राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला सोमवार को सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे.
News Desk 5 May, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

दिल्ली। राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला सोमवार को सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे.

सत्तारूढ़ भाजपा और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है, क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात-सात सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जायेंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.

उत्तरप्रदेश में 14 सीटों पर बड़े राजनीतिक हस्तियों के बीच चुनावी टक्कर है जिनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं. भाजपा ने 2014 में इनमें से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी सीटों पर कब्जा बरकरार रखा था. पूरे राज्य में 80 सीटों में से केवल इन्हीं दो सीटों पर कांग्रेस को फतह मिली थी. अमेठी और रायबरेली में सपा-बसपा गठबंधन ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं और इन दोनों सीटों को कांग्रेस के लिए छोड़ रखा है. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से दोबारा मैदान में हैं, जबकि स्मृति ईरानी अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर जिन 134 उम्मीदवारों की किस्मत तय होनी है उनमें दो पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और एक पूर्व आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. इस चरण के बाद राजस्थान में चुनाव खत्म हो जायेंगे. राजस्थान में राज्यवर्द्धन राठौर, कृष्णा पुनिया, अर्जुन राम मेघवाल प्रमुख उम्मीदवार हैं.

पश्चिम बंगाल में सभी सात सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और माकपा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है. 2014 के चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी. बिहार में पांच सीटों में से हाजीपुर जहां लोक जनशक्ति पार्टी का गढ़ है, वहीं सारण राजद का गढ़ माना जाता है. तीन अन्य संसदीय क्षेत्र हैं मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी. झारखंड में चार सीटों हजारीबाग, कोडरमा, रांची और खूंटी में चुनाव होने वाले हैं. केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग से फिर से चुनाव मैदान में हैं. मध्यप्रदेश में सात सीटों टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतुल में चुनाव होंगे जहां 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी. लद्दाख में चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा से जहां सेरिंग नामग्याल मैदान में हैं वहीं कांग्रेस से रिगजिन स्पालबार हैं और दो उम्मीदवार निर्दलीय हैं. लोकसभा की 542 सीटों के लिए सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच चुनाव हो रहे हैं. मतगणना 23 अप्रैल को होगी.

Related

Tags: चुनाव नई दिल्ली लोकसभा

Post navigation

Previous: पिकप ने ली युवक की जान, भतीजा घायल
Next: ओमप्रकाश राजभर के तेवर तल्ख, बोले – भाजपा से कोई रिश्ता नहीं

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.