डीएम ने दी यूपी पीसीएस की किताबें

DM gave UP PCS books
जिलाधिकारी ने जिला राजकीय पुस्तकालय में दी दान की कुछ उपयोगी किताबें
डीएम ने दी यूपी पीसीएस की किताबें

बलिया. एक छात्रा, जिसका नाम अमीना खातून है और जो प्रतियोगी परीक्षा यूपीपीसीएस की तैयारी राजकीय पुस्तकालय, बलिया में करती है, उनको सिलेबस के आधार पर वहां किताबें उपलब्ध न होने के कारण असंतुष्ट थी. उन्होंने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर सिविल परीक्षा से जुड़ी किताबों की मांग की थी.

उस प्रार्थना पत्र की महत्ता को समझते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शुक्रवार को जनपद के जिला राजकीय पुस्तकालय पहुंचे और छात्रा की मांग वाली उपयोगी किताबें दान किया.

उन्होंने पुस्तकालय में संचालित सभी व्यवस्थाओं को परखा और छात्र-छात्राओं की मांग पर सिविल परीक्षाओं से संबंधित कुछ जरूरी टिप्स दिए एवं लाइब्रेरी असिस्टेंट को सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने व साफ सफाई के लिए निर्देशित किया.

DM gave UP PCS books

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों की डिमांड पर मैंने कुछ उपयोगी किताबें यहां दान की है. आप लोग अपनी जरूरत के अनुसार अनुपलब्ध किताबों के नाम फीडबैक रजिस्टर में दर्ज कर दीजिए, सभी किताबें उपलब्ध करवाई जाएगी. उन्होंने छात्र-छात्राओं की मांग पर पुस्तकालय से पुस्तकें तीन दिन के लिए घर ले जाने की छूट प्रदान की.

अभ्युदय कोचिंग से क्लास सही ढंग से नहीं चलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को फोन कर कक्षाओं को सही तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र,सीआर‌ओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र मौजूद थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE