Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • नमामि गंगे जागृति यात्रा का हुआ समापन
  • Uncategorised

नमामि गंगे जागृति यात्रा का हुआ समापन

होमगॉर्ड संगठन द्वारा नमामि गंगे जागृति यात्रा का समापन सोमवार को बलिया में हुआ.
General Desk 4 September, 2017

बलिया । गंगा की निर्मलता एवं अविरल प्रवाह के संरक्षण के उद्देश्य से होमगॉर्ड संगठन द्वारा नमामि गंगे जागृति यात्रा का समापन सोमवार को बलिया में हुआ. पूरे कार्यक्रम का समापन लखनऊ में 6 सितम्बर को होगा. इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए रूटमार्च निकाला गया. टाउन हाल में सभा आयोजित कर लोगों को गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया गया. नमामि गंगे जागृति यात्रा 2017 का शुभारम्भ 9 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने आवास से किया था. यह यात्रा 11 अगस्त को हरिद्वार गयी और वहां से प्रदेश के 25 जनपदों से होते हुए रविवार को बलिया पहुंची.

जनसहभागिता से ही गंगा होगी स्वच्छ: मंत्री अनिल राजभर

होमागार्ड विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत है. चूकिं विना जन सहभागिता के यह सम्भव नही है. लिहाजा लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागृति यात्रा कार्यक्रम चलाया. 

होमगार्ड मंत्री जन जागृति यात्रा के समापन के अवसर पर टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे. गंगा की स्वच्छता की महत्ता को समझते हुए प्रधानमन्त्री ने इसके लिए अलग से ननामि गंगे मंत्रालय बनाया, और 20 हजार करोड़ से ज्यादा बजट का प्राविधान किया. प्रदेश सरकार बनने के बाद भी पहली बैठक में ही गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए निर्णय लिये गये. मंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान गंगा है. ऐसे में जरूरी है कि मां गंगो को हम स्वच्छ रखें. उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग काफी कम संसाधनों के होने के बावजूद इतने बड़े अभियान को इस कदर सफल बनाया, यह काबीलेतारीफ है. इसमें जिला प्रशासन, व्यापारी वर्ग के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए भी आभार जताया. उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्राओं के देशभक्ति व गंगा की स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम की सराहना की। 

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उन सभी उपयोगी चीजों को बचाने का प्रयास कर रही है, जो मानव जीवन से जुड़ा है. इसमें गंगा भी महत्वपूर्ण है.

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बलिया ने हर क्रान्ति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. गंगा को स्वच्छ बनाने के इस अभियान में अग्रणी भूमिका होगी. बताया कि कटहल नाले को स्वच्छ बनाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कार्ययोजना बनाई जा रही है.अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दूबे ने भी लोगों से सहयोग का आह्वान किया. कार्यक्रम में सीडीओ संतोष कुमार, एएसपी विजयपाल सिंह, एसडीएम निखिल टीकाराम फुंडे, श्रीनाथ बाबा मठ रसड़ा के मठाधीश कौशलेंद्र गिरि आदि लोग मौजूद रहे. संचालन होमागार्ड के मण्डल कमान्डेंट रणजीत सिंह ने किया. 

स्कूली बच्चों के देशभक्ति व गंगा स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम को सबने सराहा

नमामि गंगे जागृति यात्रा के समापन के अवसर पर टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति व गंगा निर्मलता से जुड़े एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. सरस्वती शिशु मंदिर जगदीशपुर के छात्राओं ने ‘जरा याद करो कुर्बानी‘ संगीत पर मार्मिक प्रस्तुति की. वहीं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने वंदे मातरम व गंगा स्वच्छता जागरूकता से जुड़ा शानदार नाटक पेश किया. इन प्रस्तुतियों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दूबे आदि ने सराहना की.

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली हरी झण्डी दिखाई

गंगा की निर्मलता व अविरल प्रवाह के संरक्षण के लिए सोमवार को शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गयी. शहीद पार्क चौक से लेकर टाउन हाल तक गयी रैली में होमगार्ड के समस्त जवान, सैकडों स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया. होमागार्ड विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी अनिल राजभर ने रूटमार्च को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया.  जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दूबे व अन्य गणमान्य नागरिकों संग रैली की शोभा भी बढ़ाई. एन्सॉस राईफल्स से सुसज्जित सुरक्षा टुकड़ी व बाढ़ आपदा राहत बचाव दल के होमागार्ड जवानों से लैस यह रैली विजय सिनेमा रोड के साथ विभिन्न चौराहे होते हुए टाउन हाल तक पहुंची और वहां सभा में पविर्तित हो गयी।.

गंगा स्वच्छता के लिए निकले रूटमार्च में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने किया प्रतिभाग
गंगा की निर्मलता व अविरल प्रवाह के संरक्षण के लिए निकली जागरूकता रैली में भारी संख्या में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया. ये बच्चे लोगों में यह संदेश दे रहे थे कि गंगा को स्वच्छ रखें. साथ ही लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें. विभिन्न स्लोगनों से लैस यह बच्चों की रैली काफी दर्शनीय थी.

Post navigation

Previous: बैंक अधिकारी बन मोबाइल पर पूछा एटीएम नम्बर, दस मिनट में  खाते से 14 हजार गायब
Next: सिर्फ बचायें ही नहीं, बेटियों को शिक्षित भी करें : अनीता पाण्डेय 

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

You may have missed

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026
Bansdih kattaan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.