Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • दरोगा-कांस्टेबल हत्याकांड में छपरा जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण गिरफ्तार
  • देश दुनिया

दरोगा-कांस्टेबल हत्याकांड में छपरा जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण गिरफ्तार

दारोगा हत्याकांड में जिस महिला नेत्री को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो जिला परिषद अध्यक्ष हैं. उनके परिवार पर भी कई बार हमले हो चुके हैं और बता दें कि इस तरह के हमले में ही चुनाव आयोग के एक अधिकारी की जान चली गई थी.
News Desk 26 August, 2019 1 minute read
MEENA_ARUN_CHAPRA

बिहार : छपरा पुलिस हत्याकांड में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरूण गिरफ्तार

छपरा। बिहार के छपरा में दारोगा मिथलेश साव और कांस्टेबल (एसआईटी) की हत्या के मामले में पुलिस ने जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरूण को गिरफ्तार किया है. जब वह कोर्ट में सरेंडर करने के लिए जा रही थी तब पुलिस ने उन्हें अपने हिरासत में ले लिया. छपरा के सदर डीएसपी अजय कुमार ने जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को गिरफ्तार किया है. इससे पहले हत्या के इस मामले में एक अन्य आरोपी अभिषेक सिंह ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

20 अगस्त को पुलिस टीम पर हुई थी अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को गिरफ्तार करने के बाद छपरा नगर थाना लाई है और फिहलाल छपरा के एसपी हर किशोर राय उनसे पूछताछ कर रहे हैं. बता दें कि 20 अगस्त को छपरा के मढौरा में पुलिस टीम पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और AK 47 के साथ ही दारोगा की पिस्तौल को भी लूट लिया था. अपराधियों की फायरिंग में दारोगा मिथिलेश कुमार को गोली लगी थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. उनके साथ ही सिपाही फारूक अहमद और संजीव कुमार भी जख्मी हुए जिसमें फारूक अहमद की मौत हो गई थी. इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को कटघरे में ला खड़ा किया था. जिसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की थी और हर हाल में अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही थी.

बिहार के डीजीपी ने सीबीआई जांच की मांग ठुकरा दी थी

डीजीपी ने अपने दो सहयोगियों की मौत के बाद खुद छपरा जाकर उनको श्रद्धांजलि दी थी और हर हाल में दोषियों की गिरफ्तारी करा भरोसा दिलाया था. इस एनकाउंटर के बाद पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे क्योंकि अपराधियों ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक एके-47 राइफल और दारोगा की सर्विस पिस्टल भी लूट थी. मृतक दारोगा मिथिलेश साव के परिजनों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी जिसे डीजीपी ने ठुकरा दिया था. बताया जा रहा है था कि शहर में अपराधी जिला परिषद अध्यक्ष के रिश्तेदार की हत्या की साजिश रचने के बाद इसे पूरा करने के मकसद से आए थे. पुलिस की एसआईटी टीम ने इसी इनपुट की सूचना पर अपराधियों की धरपकड़ लिए जाल बिछाया था, जिसमें पुलिसकर्मी ही बलिदान हो गए. दारोगा हत्याकांड में जिस महिला नेत्री को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो जिला परिषद अध्यक्ष हैं. उनके परिवार पर भी कई बार हमले हो चुके हैं और बता दें कि इस तरह के हमले में ही चुनाव आयोग के एक अधिकारी की जान चली गई थी.

Chhapra: Zila Parishad Chairman Mina Arun was arrested while she was on her way to a court to surrender, in connection with the murder case of a SIT police sub-inspector & constable. #Bihar

Tags: बिहार हत्याकांड

Post navigation

Previous: 15 वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म, 60 साल का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Next: मायावती को झटका देकर घूरा राम अब अखिलेश यादव के पाले में

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.