Yogi Mohammadabad

सीएम योगी ने नीरज शेखर के लिए मांगे वोट, कहा विकासप्रिय जनता एक संकल्प के लिए जुड़ रही

सीएम योगी ने गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में बैजलपुर स्थित महादेवा मंदिर मैदान में चुनावी रैली को संबोधित किया और सीएम योगी ने नीरज शेखर के लिए वोट मांगे

इस बार 25 लाख 24 हजार 441 करेंगे मतदान, लिखेंगे प्रत्याशियों का तकदीर

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में जिले में एक जून को मतदान होगा. अबकी बार कुल 1395 मतदान केंद्रों व 2606 बूथों पर 25 लाख 24 हजार 441 मतदाता वोट डालेंगे. जिले में लोकसभा चुनाव के लिए अनंतिम सूची शुक्रवार को जारी हो गयी.

Ragini Sonkar raibareli

सपा की स्टार प्रचारक डॉ.रागिनी सोनकर ने राहुल गांधी के लिए मांगे वोट, प्रियंका गांधी संग रैली की

समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक और मछली शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने रायबरेली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी के साथ सभा करके राहुल गांधी के लिए वोट मांगे

बलिया के शिवम से बिहार की शमा को हुआ प्यार, हिंदू धर्म अपनाया, बरेली में सात फेरे

शमा ने इस्लाम छोड़ कर हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम बदल कर पूनम वर्मा रख लिया। इसके बाद हिंदू-रीति-रिवाजों से उसकी बरेली के एक आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई गई.

बीटेक के छात्र की गोली मारकर हत्या, महावीर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

क्रॉसिंग रिपब्लिक में शनिवार तड़के बीएसएफ के पूर्व जवान ने गोलियों से भूनकर बेटी के दोस्त विपुल की हत्या कर दी. आरोपी का कहना है कि विपुल ने बेटी के साथ अभद्रता की थी. बलिया के अधिवक्ता नगर के रहने वाले विपुल और युवती की छह साल से दोस्ती थी,

मिस टीन अर्थ 2024 : पटना में जन्मी,पली बढ़ी 15 वर्षीय तनिष्का ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब,अब बनेगी मिस टीन अर्थ

हाल ही जयपुर में आयोजित देश की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन दीवा 2024 का आयोजन किया गया. देश के इस सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता में पटना की 15 वर्षीया तनिष्का शर्मा ने मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब जीत कर विश्वभर में बिहार का नाम रौशन किया है.

फेफना में कार पलटने से चार की मौत, एक घायल

फेफना थाना क्षेत्र के राजू ढाबा के पास बुधवार की रात करीब 10:30 बजे असंतुलित होकर बलिया से चितबड़ागांव की ओर जा रही सफारी कार पलट गई. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई
जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

नकली दवा के बिक्री की शिकायत पर डीएम गंभीर, दुकान पर छापेमारी

बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने और नकली दवा की बिक्री करने की शिकायत को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने गंभीरता से लिया है.डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने सम्बंधित दुकान पर मंगलवार को छापेमारी की. कागजातों का निरीक्षण किया और अलग-अलग दवाओं के चार नमूने लिए.

लाठी डंडे से मारपीट कर पति ने पत्नी का किया हत्या, मुकदमा दर्ज

नगरा थाना क्षेत्र के चन्द्रवार दुगौली निवासी सुमंत गुप्ता ने नरही थाने में तहरीर देकर अपने ही पिता राजू गुप्ता पर अपनी पत्नी को लाठी डंडे से पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है.

बाँसडीह में इंडिया गठबंधन की हुई मीटिंग,सपा जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम ने भरी हुंकार,

लोकसभा 2024 चुनाव का आगाज हो चुका है. सभी राजनीतिक दल चुनावी कसरत शुरू कर दिए हैं. एक तरफ NDA सत्ताधारी है. तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने पूरी तरह से ताकत झोंक दिया है.

जीप पलटने से दर्शन करने जा रहे तीन लोग की मौत, दो घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुवा में एक ही परिवार के पांच लोग नवरात्र के आखिरी दिन नवमी पर महुआर देवी का दर्शन करने जा रहे थे.

गुदरी बाजार में वाराणसी जीएसटी टीम ने जर्दा दुकान पर की छापेमारी, मचा हड़कंप

शहर के गुदरी बाजार स्थित कंचन जर्दा स्टोर पर मंगलवार को वाराणसी जीएसटी विभाग की टीम ने जीएसटी इंस्पेक्टर हिमांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी की.

डीएम ने ग्यारह अभियुक्तों को दिया जिला बदर का आदेश

जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में संलिप्त जनपद के ग्यारह अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए छह महीने के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है.

गड़वार में एक्सीडेंट नहीं, हुई थी युवक की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

गड़वार थाना क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर धारा 302, 201 भादवि में वांछित अभियुक्त संजीत यादव (निवासी पखनपुरा थाना गड़वार, बलिया) को नहर पुलिया रतसर के पास से गिरफ्तार किया गया

वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम देख अभिभावक हुए भाव विभोर

सुखपुरा पब्लिक कान्वेंट स्कूल के वार्षिक समारोह में रविवार को बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया. बच्चों ने भाषण, एकांकी,प्रहसन

मंगल पांडे की धरती से निकाली मतदाता जागरूकता रैली सैकड़ों लोग हुए शामिल

शासन के निर्देशानुसार सोमवार को नगवा स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ हुआ

रसड़ा में ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फेफना-इंदारा रेलखण्ड के संवरा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह एक युवक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दिया. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

Rasda_Thana_kotwali

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत दो घायल

मऊ मार्ग स्थित पकवाइनार के समीप सोमवार को दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में कन्हैया पांडेय (55) पुत्र शिवानंद पांडेय निवासी खड़ैला थाना

टेंगरही में भव्य मेला का हुआ आयोजन, लोगो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया आनंद

बैरिया क्षेत्र के टेंगरही गांव में सतुआन मेले का आयोजन किया गया है. बताया जाता है कि श्री 1008 श्री नागा बाबा द्वारा सन 1932 में इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ किया गया था.

चित्तू पांडेय चौराहे के पास गैस सिलेंडर फटने से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित गैस रीफिलिंग की दुकान में बीते दिनों गैस सिलेंडर फटने से झुलसे राजकुमार गुप्ता की रविवार की दोपहर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है.