चलती ट्रक से गिरा करकट चपेट में आकर दो घायल

सिकंदरपुर (बलिया)। बलिया मार्ग पर गुरुवार की देर शाम घूरी बाबा के टोला के समीप ट्रक से गिरे करकट की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. दोनों का इलाज सीएचसी …

सुप्रीम कोर्ट भले कहे कि ‘आधार’ अनिवार्य नहीं, मगर संदवापुर में दाखिले के लिए जरूरी है

क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संदवापुर में एक जुलाई से सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा, सभी कक्षा में प्रवेश हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है. यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य भानु प्रताप तिवारी ने बताया कि बिना आधार नंबर का प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक

दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा बलिया की एक बैठक संगठन के बालापुर मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में हुई. इसमें सांगठनिक विषयों एवं स्व जातियों के सामाजिक, आर्थिक स्थिति के बारे में चर्चा के बाद प्रायः सभी क्षेत्रों में उनके उन्नति हेतु प्रयास करने का निर्णय लिया गया.

बराती-घराती में मारपीट के बाद भाग रहे चारपहिया ने दुकानदार की जान ली, हादसों में कई घायल

गड़वार थाना के रतसर-पचखोरा मार्ग पर बुधवार की रात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से दुकानदार दीना गुप्त (44) निवासी रतसर की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला.

बिना मान्यता के स्कूल चलेंगे न कोचिंग – डीआईओएस

नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता प्राथमिकता पर होगी. इसके लिए पहली जुलाई से समस्त शासकीय, अशासकीय एवं समस्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा. 

मकबरा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

पंदह गांव में अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात में प्राचीन मकबरा के गुंबद तोड़ दिया, जिससे गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में कमर इकबाल अंसारी ने पुलिस को तहरीर दे दिया है.

कायदे कानून ताक पर रख धड़ल्ले से चल रही हैं स्कूल के नाम पर दुकानें

शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की बाढ़ आई हुई है. ग्रामीण इलाकों में दर्जनों स्कूल ऐसे हैं, जिनकी कोई मान्यता नहीं.

बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें, मगर पहले सुरक्षित रहें

कठघरा गांव में आयोजित एक समारोह में संगठित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चंद्र का लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया.

योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नेहरू युवा सेवा समिति कीकोढ़ा के तत्वावधान में ब्लॉक कार्यालय पंदह के डवाकरा हाल में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 5 दर्जन लोगों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया.

कीकोढ़ा गांव में निकला महावीरी झंडा जुलूस

कीकोढ़ा गांव में रविवार को महावीरी झंडा का जुलूस निकाला गया, जिसमें दर्जनों अस्त्रधारी युवकों ने भाग लिया. गांव के काली स्थान से दोपहर में निकला जुलूस विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते संदवापुर गांव तक गया.

राशन वितरण में धांधली की शिकायत, सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड नंबर 24 के सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार उर्फ़ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से भेंट कर कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में की जा रही धांधली के खिलाफ उन्हें ज्ञापन सौंपा.

ट्रक ने ली बुजुर्ग की जान, तीन अन्य घायल

कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए. इनमें एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. शेष घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.

लड़कियां तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रोजगार से जुड़ेंगी तो समाज का भी विकास होगा

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के प्रशिक्षण हाल में आवासीय हाई स्पीड सिलाई प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया.

स्कूल चलो अभियान के संबंध में बैठक 28 को

जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई की अवधि में स्कूल चलों अभियान से सम्बन्धित जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में 28 जून को सायं 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी.

खस्ताहाल सड़कों पर हाफते भागते ‘अपनों’ को टुकुर टुकुर निहारता सिकंदरपुर

तहसील क्षेत्र के अधिकांश संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं तो उसका मुख्य कारण उनके निर्माण की कमियां तो है ही समयानुसार उनके मरम्मत का अभाव भी है.

एनसीसी शिविर के समापन पर कैडेटों ने आगन्तुकों का मन मोहा

सुखपुरा इंटर कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दसवे दिन बुधवार को समापन के अवसर पर देर रात तक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया.

सिकंदरपुर में महावीरी झंडोत्सव – प्रशासनिक अमला की ‘उठक बैठक’ शुरू

ऐतिहासिक महावीरी झंडोत्सव के साथ यहां 25 जून को निकलने वाले जुलूस की विभिन्न तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जुलूस के साथ निकाली जाने वाले महावीर जी की मूर्तियों व झांकियों को सजाने का काम कलाकारों द्वारा किया जा रहा है

हवा शांत, बिजली नदारद, मानसून भकुआया, लोग बिलबिलाए

बुधवार को दोपहर में हुई अचानक हल्की बारिश से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं.

आदमपुर गांव के पास बाइक व मैजिक की भिड़ंत, महिला की हालत गंभीर

मनियर मार्ग के आदमपुर गांव के समीप बुधवार की शाम को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक व मैजिक आपस में टकरा गए. जिससे बाइक पर सवार ममता देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.