प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप ना होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शनिवार को राजकीय बलिया गृह निधरिया का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वहां अधीक्षिका के नहीं मिलने और वहां की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी मु.मुमताज को कड़ी फटकार लगाई. चेतावनी देते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था पर नजर रखें. अन्यथा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने वहां बने भोजन को खुद चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा और सुधार करने के निर्देश दिए.

स्वतंत्रता संग्राम के नायक वीरवर कुंवर सिंह की स्मृति में स्मारक बनाने का लोगों ने लिया संकल्प

स्वतंत्रता संग्राम के नायक वीरवर बाबू कुंवर सिंह को याद करते हुए इस जगह पर स्थित 12 कट्ठा भूमि पर उक्त स्थल की मिट्टी को लेकर जुटे लोगों ने संकल्प लिया कि यहां कुंवर बाबू की स्मृति में एक आकर्षक स्मारक निर्मित कराया जाएगा.

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में हर महीने 24 तारीख को होगी गर्भवती की जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक गर्भवती की पांच नि:शुल्क जांच ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन व अल्ट्रासाउंड की जाती है. डा. तिवारी ने बताया की जिले में छह एफआरयू पर गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की जाएगी.

जननायक चंद्रशेखर की मनाई गई 95 वीं जयंती

बलिया. चंद्रशेखर विचार मंच एवं शेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को जननायक चंद्रशेखर की 95वीं जयंती चंद्रशेखर उद्यान में सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा के रूप मे मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य …

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू का दो दिवसीय वाराणसी दौरा

उपराष्ट्रपति के आगमन पर श्रीमती आनंदीबेन पटेल ,राज्यपाल उप्र , रवीन्द्र जायसवाल, माननीय राज्य मंत्री, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, सौरभ श्रीवास्तव, विधायक कैण्ट ,वाराणसी, श्रीमती मृदुला जायसवाल, महापौर वाराणसी, दीपक अग्रवाल मंडलायुक्त, वाराणसी, ए0 सतीश गणेश, पुलिस आयुक्त वाराणसी, कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी वाराणसी एवं रामाश्रय पाण्डेय,  मण्डल रेल प्रबन्धक,  पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया.

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब के बारे में हम लोगों को बचपन से ही पढ़ाया जाता रहा है पर वास्तव में हम लोग बाबा साहब के बारे में बहुत कम जानते हैं। हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति असाधारण प्रतिभा से आगे बढ़ता है और भारत का संविधान लिखता है.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाई अंबेडकर जयंती

मुख्य अतिथि कुलसचिव श्री एस. एल. पाल ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलते हुए हम सभी को समाज के शोषित एवं दलित वर्ग के लोगों को विकास एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का हरसंभव प्रयत्न करना चाहिए. हमें वर्तमान में उनके मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने की ज़रुरत है.

संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

भाजपा मंडल रेवती के सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. भाजपा रेवती के मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब एक बहुपठित और बहुज्ञ व्यक्तित्व के स्वामी थे. उनका वैचारिक-पक्ष न्यायोचित एवं मानवीय था.

दुर्गेश सिंह ने बलिया का नाम किया रोशन, नीति आयोग ने ‘परिवर्तन के संरक्षक’ के रूप में किया नियुक्त

एटीएल के तहत इं० दुर्गेश सिंह को नीति आयोग द्वारा “परिवर्तन के संरक्षक” के रूप में नियुक्त किया गया है. मेंटर ऑफ चेंज युवा नवोन्मेषकों को सलाह देकर और उन्हें 21वीं सदी के महत्वपूर्ण और डिजाइन सोच, सहयोग और नवीनतम तकनीकों के कौशल के साथ सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का एक अवसर है. इं. दुर्गेश सिंह को सम्पूर्ण भारत में परिवर्तन के चुनिंदा शीर्ष अनुकरणीय उपदेशकों में से चुना गया है.

गेहूं क्रय केंद्रों पर दर-दर मारे घूम रहे किसान, अभी तक तय नहीं हुए ठेकेदार

इस बाबत जब विकासखंड दुबहर के प्रगतिशील किसान शशि भूषण पांडे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हार्वेस्टर मशीन के द्वारा खेतों में गेहूं की कटाई लड़ाई दोनों हो रही है. किसानों के साथ समस्या है कि जब कोई क्रय केंद्र चालू नहीं है तो गेहूं को कहां पहुंचाया जाए. उन्होंने बताया कि मंडी समिति टकरसन क्रय केंद्र पर मैं जब गया तो बताया गया कि अभी तक खरीदारी शुरू नहीं हुई है. उन केंद्रों पर गेहूं क्रय केंद्र का बैनर तथा गेहूं क्रय केंद्र का रेट 2015 रुपये जरूर अंकित है परंतु किसानों से गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है.

भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक धूम-धाम से मनाया

जन्मोत्सव के पूर्व सुबह में गाजे- बाजे के साथ राम, लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न चारों भाइयों की मनोहारी झांकी रथ पर सजा कर गाजे-बाजे के साथ पूरे क्षेत्र में घुमाई गई. शोभा यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिल,घोड़े,ऊंट शोभा बढ़ाने के लिए काफी थे. रास्ते में जगह- जगह लोगों ने फूलों की वृष्टि की. इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा.

आईआरएस का छिड़काव कर कालाजार को दूर भगायें

पंदह और बांसडीह ब्लॉक में छिड़काव सम्पन्न साफ-सफाई रखें ध्यान, करें मच्छरदानी का प्रयोग बलिया. जनपद में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संक्रामक रोग कालाजार को दूर भगाने के लिए कालाजार रोधी सिंथेटिक पायराथ्राईड …

विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च, क्षय रोगियों को लेंगे गोद

विश्व के क्षय रोगियों की कुल संख्या का एक चौथाई हिस्सा भारत में पाया जाता है तथा भारत के क्षय रोगियों की संख्या का पाचवा भाग उत्तर प्रदेश में है.

पैतृक गांव नगवा में अमर शहीद मंगल पांडेय को दी गई श्रद्धांजलि

अमर शहीद के पैतृक गांव में बने शहीदी स्मारक में मंगलवार को मंगल क्रांति दिवस के मौके पर चुनाव आचार संहिता वह यूपी बोर्ड परीक्षा के कारण निषेधाज्ञा को जड़ से एक-एक करके लोग स्मारक पहुंचे और अपने अमर शहीद के सम्मान में पुष्प अर्पित किया और उन्हें नमन किया.

सिकंदरपुर की लोग बदबूदार कचरे से निकल रहे जहरीले धुंए से परेशान

सिकंदरपुर, बलिया. एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिग सुधारने के लिए जिले की नगर पंचायतें जी-तोड़ कोशिश में हैं तो वहीं स्थानीय नगर पंचायतें इससे इत्तेफाक नहीं रखती. नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों …

news update ballia live headlines

बलिया: दो महीने तक जिले में धारा 144 लागू

जनपद की सीमा के अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक समूह में एकत्रित नहीं होंगे. धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे, जुलूस नहीं निकलेंगे, और न ही ऐसी कोई अफवाह फैलाएंगे जिससे शांति व्यवस्था प्रतिकूल प्रभाव पड़े. यह प्रतिबंध परंपरागत, सामाजिक या धार्मिक संस्कारों एवं रीत-रिवाज तथा जुमे की नमाज पर लागू नहीं होगा. कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लाठी भाला आदि लेकर नहीं चलेगा.

आदर्श नगर पंचायत की तरफ से लगाए सभी आरओ प्लांट हुए खराब, लोगों को नहीं मिल रहा शुद्ध पीने का पानी

बेल्थरारोड, बलिया. स्थानीय आदर्श नगर पंचायत में नगर पंचायत की तरफ से लगाए गए सभी आर ओ प्लांट खराब हो चुके हैं जिससे नगर में दूरदराज से आने वाले लोगों को शुद्ध जल पीने …

कुलपति ने किया आईबीएम परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

जौनपुर, बलिया. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में चल रही परीक्षाओं के औचक निरीक्षण में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने गुरुवार को आईबीएम परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. डॉ रसिकेश …

विश्व टीबी दिवस पर जिला अस्पताल में ड्रग रजिस्टेंट टीबी सेंटर का हुआ उद्घाटन, निकाली जागरूकता रैली

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 148 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया और 10 टीबी के मरीजों में हाइजीन कीट और पोषण पोटली का वितरण मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में रेड क्रास सोसायटी बलिया द्वारा किया गया.

विश्व क्षय दिवस मनाया, 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय परिसर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व क्षय रोग दिवस जनजागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवम् जनजागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.