Category: सिकंदरपुर
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव व विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती, वरिष्ठ प्रवक्ता मनीराम सिंह व हिमांचल यादव ( वित्त व लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा) रहे. पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि शिक्षक व छात्र का पवित्र संबंध हमारी गौरवशाली परंपरा रही है. एक शिक्षक छात्र के गुणों को निखारकर राष्ट्र के लिए समर्पित करता है.
गाजीपुर जनपद से पधारे पंथी वीरेंद्र पाल ने गांव की खुशहाली के लिए पूजा को संपन्न कराया. इस दौरान पंथी जलते अंगारे पर आराम से चलते देखे गए. साथ ही उन्होंने न सिर्फ खुद खौलती खीर से नहाया बल्कि अन्य लोगों को भी नहलाया. सबसे रोचक बात यह रही कि इस दौरान खोलती खीर से तीन छोटे बच्चों की पीठ पर पंथी ने मालिश किया, लेकिन उन बच्चों का कुछ नुकसान नहीं हुआ. यह देख लोग आश्चर्यचकित थे.
एक एक कर पांच परिवारों की लगभग एक दर्जन झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया. रिहायशी झोपड़ियों में रखे घर गृहस्थी का सामान व नगदी सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. वहीं आग की जद में आने से एक ही परिवार की दो महिलाएं भी झुलस गईं. जिनका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. ग्रामीणों के अथक प्रयास से काफी देर बाद काबू पाया जा सका.
पकड़ी थाना क्षेत्र के मोहितपुरा गांव निवासी भोला चौहान शुक्रवार को फुटलहवा के स्थान पर गए हुए थे. कुछ देर बाद वह वहां से वापस घर जा रहे थे. वह जैसे ही कुछ दूर गए कि सामने से आ रहे पिकअप से उन्हें धक्का लग गया. जिससे सड़क पर गिर कर वह गम्भीर रूपसे घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक पिकअप ले कर भाग गया जबकि मौक़े पर इकट्ठा लोगों ने घायल भोला को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया. जहां जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया.
कुंवर सिंह पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि साम्राज्यवाद की कुत्सित मानसिकता से ग्रस्त कुछ देश पृथ्वी को जीवन विहीन करने पर तुले हैं. चीन और वियतनाम तथा रूस व यूक्रेन के वर्तमान हालत का जिक्र करते हुए कहा कि यह हालात प्रकृति, पर्यावरण व मानव सभ्यता सभी के लिए घातक साबित हो रही है.
बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर पटपर गांव के पास बुधवार की देर रात टैम्पो और बाइक की आमने सामने की टक्कर में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंचे खेजुरी व सुखपुरा थाने के सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि शेष का इलाज चल रहा है.
डॉ चंदन कुमार यादव खरीद निवासी किसान सुभाष यादव के पुत्र तथा जूनियर हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. जगन्नाथ चौधरी के पौत्र हैं. चंदन कुमार यादव की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद में हुई है. प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए वह पटना चले गए. अपनी पढ़ाई पूरा करने के बाद सिवान में उन्होंने अपना प्रैक्टिस भी शुरू कर दिया.
आस पास के करीब दो दर्जन से अधिक किसानों की महीनों की कमाई पल भर में उनकी आंखों के सामने राख के ढेर में तब्दील हो गई. अगलगी की इस घटना में करीब 50 बीघा गेंहू की फसल जलने का अनुमान है. आग की लपकती लपटों की विकरालता ऐसी थी कि लोगबाग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका
