सिकंदरपुर: गोल राम अखाड़ा के जुलूस में युवाओं ने किया शोर्य प्रदर्शन

जुलूस के दौरान सिकंदरपुर के सभी बुद्धिजीवी वर्गों ने जहांं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहींं युवाओं ने पूरे जोश के साथ अपने शौर्य का प्रदर्शन भी किया. जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए होते हुए चौक पर पहुंचा. जहां सभी वर्ग के लोगों ने भी जुलूस में भाईचारा व आपसी सौहार्द बनाते हुए अपने शौर्य व कला का प्रदर्शन किया तथा यह साबित कर दिया कि सिकंदरपुर फूलों की नगरी है.

सिकंदरपुर: 45 अवैध कनेक्शन काटे, 7 लोगों पर केस दर्ज और ढाई लाख वसूली

बालूपुर मार्ग पर अभियान चलाते हुए जेई श्याम अवध यादव के नेतृत्व में 45 अवैध कनेक्शन धारियों के कनेक्शन काटे 7 लोगों पर मुकदमा तथा 2.50 लाख रुपये एकमुश्त योजना के तहत वसूली की गई गए तथा जिनका बकाया था उन्हें सख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने बकाया को जल्द से जल्द जमा कर दें अन्यथा के ऊपर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी.

अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, चार लोग घायल

नगरा थाना क्षेत्र के गहाडीह निवासी 40 वर्षीय राजकुमार सिंह, करीमपुर निवासी 35 वर्षीय बृजभूषण सिंह, इसी बीच सामने से जा रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इस हादसे में सभी घायल हो गये. बताया जाता है सीएचसी से इलाज के बाद परिजन सभी को लेकर मऊ चले गये.

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर अखाड़ेदारों ने की तैयारी शुरू, पीस कमेटी की बैठक में 11 अखाड़ों के अध्यक्षों ने लिया भाग

एक जुलाई को नगर में  निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को लेकर जहां अखाड़ेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने लगा है.

बाइक व पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के झोरीडीह गांव निवासी राजेंद्र चौहान (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बलिराम चौहान व आकाश चौहान (16 वर्ष) पुत्र अजय चौहान एक ही बाइक से कौड़िया बनकटा में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार सिंह द्वारा यातायात नियमों एवं सुरक्षा संबंधी बातों का जिक्र करते हुए हेलमेट सीटवेल्ट, धूम्रपान संबंधी मानकों की जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रतिदिन की जो मृत्यु दर है इस सब में सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट के कारण ही है.

सिकंदरपुर: एसडीएम ने बस स्टेशन चौराहे पर सड़क किनारे किए अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश

सड़क पर किये गए पक्के निर्माण पर एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को आड़े हाथों लिया वहीं नगर पंचायत के जिम्मेदारों को भी जमकर क्लास लगाई और अधिशासी अधिकारी को सम्बंधित लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. वहीं अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया देख बस स्टैंड चौराहा पर अफरा तफरी मच गया.

जलालीपुर के आरबीएल हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर की सुविधा उपलब्ध- डॉक्टर डी.एस राय

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. डी.एस. राय ने बताया कि क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिसके लिए डॉ पंकज शर्मा उपलब्ध रहेंगे. वहीं हर्निया, गाल ब्लैडर, किडनी स्टोन, हिस्टेक्टोमी का ऑपरेशन दूरबीन विधि से डॉ आर के गुप्ता द्वारा प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा.

शॉर्ट सर्किट होने से शो रूम के ऊपरी मंजिल पर लगी आग

आग की ऊंची उठती लपटें लगातर विकराल होती जा रही थीं. उधर शो रूम में आग लगने की सूचना पर थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई. और लोगबाग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों का सामान जल कर राख हो गया.

अवैध असहला व कारतूस ले जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सूर्यनाथ यादव ने चेकिंग के दौरान खरीद दरौली कंटा तिराहा के पास से अवैध असहला व कारतूस ले जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया.

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो खच्चरों की मौत, नाराज ग्रामीणों ने लाइनमैन को बनाया बंधक

ग्राम प्रधान राजेश राय (टुनटुन राय) का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उक्त घटना हुई है. इस सम्बंध में मेरे द्वारा 23जनवरी को सम्बंधित जेई को पत्रक दे कर इसे जल्द से जल्द ठीक करने की अपील की गई थी, ताकि कोई घटना न हो लेकिन जेई ने घोर लापरवाही का परिचय दिया और कोई कार्य नही कराया गया. यदि तारों को ऊंचा कर दिया गया होता तो एक गरीब परिवार को लाखों का नुकसान नहीं होता.

सिकंदरपुर में 22 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हास्पिटल के डायरेक्टर डी.एस. राय ने प्रेसवार्ता के दौरान दी. बताया कि सिकंदरपुर में पहली बार पुर्वांचल के जाने माने चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया है,

फिट इंडिया दौड़ प्रतियोगिता के विजेता बने श्यामबली, लड़कियों में विजयलक्ष्मी ने मारी बाजी

जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा तय करते हैं. और योग ही युवाओं के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है. योग से न केवल शरीर बल्कि मानसिक विकास भी होता है. उन्होंने इस तरह के आयोजनों के लिए सैनिक सेवा संस्थान का आभार प्रकट किया.

सांकेतिक चित्र

टेंपो के पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत

मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी तौसीफ खान पुत्र अलीबाग खान टेंपो से अपने ननिहाल पड़सरा गेहूं लेकर जा रहा था. वह जैसे ही नवानगर चट्टी के समीप पहुंचा कि टेंपो असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें दबने से तौसीफ की मौत हो गई. वहीं टेंपो चालक टेंपो छोड़कर भागने में सफल रहा. घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सरयू में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव ढूंढने में गोताखोरों को मिली सफलता

थाना प्रभारी सिकंदरपुर ने गोताखोरों द्वारा और नदी में जाल डलवा कर करीब ढाई घण्टे तक राज के शव की तलाश कराया किन्तु सफलता नहीं मिल पाई।तब निराश हो कर देर शाम को सभी नदी से वापस आ गए. दूसरे दिन बुधवार को सुबह भी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर पुनः अपनी देखरेख में तलाशी अभियान चलाया और करीब दो घण्टे बाद नदी से राज का शव निकालने में मल्लाहों को सफलता मिली. बाद में कब्जे में ले कर पुलिस शव को थाने ले आई. जहां से आवश्यक करवाई के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

सरयू नदी में नहाते समय डूबा किशोर, परिवार में पसरा मातम

करमौता निवासी राम अशीष शर्मा अपनी पत्नी चंपा देवी और तीन पुत्रों के साथ मुंबई में रह कर अपना कारोबार करते हैं. करीब एक पखवारे पूर्व ही राज अपने माता पिता के साथ गांव आया था. मंगलवार को अपराह्न करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ कठौड़ा जंगली बाबा धाम घूमने निकला था. वहां पहुंच कर राज व उसके सभी सरयू नदी में स्नान करने लगे.

देवरिया के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव मनोवीर की घटना

सरियांव मनोवीर निवासी धर्मेंद्र यादव के यहां सोमवार को एक मांगलिक कार्यक्रम था. जिसमें वाराणसी के एमएस कैटर्स में देवरिया जनपद के लाररोड थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर-2 निवासी कैफ (18) पुत्र रियाजुद्दीन वेटर का काम करता था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात करीब रात करीब 2 बजे कैफ पानी पीने के लिए उठा. जैसे ही वह पानी पीने के लिए गया की पास के विद्युत पोल के समीप वह फिसलकर गिर गया और अचेत हो गया उसके सहकर्मियों ने घटना की सूचना एमएस कैटर्स के मालिक व धर्मेंद्र यादव को दी.

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 210 में से 22 का मौके पर किया निस्तारण, डीएम ने सीओ चकबंदी को लगाई फटकार

इस दौरान कुल 210 शिकायतों में से 22 का मौके पर निपटारा किया गया. शेष को सम्बंधित विभाग को सुपुर्द करते हुए डीएम ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

एसडीएम व औषधि निरीक्षक की छापेमारी से दवा दुकानदारों में हड़कंप, दुकानें बन्द कर गायब हुए संचालक, पसरा सन्नाटा

दोनों अधिकारियों के आने सूचना मिलते ही दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया. धड़ाधड़ मेडिकल स्टोरों के शटर गिरने लगे. इसके चलते बाजार में अफरा-तफरी मच गयी और थोड़ी ही देर में सन्नाटा पसर गया.