Category: राजनीति
किसान खेती के लिए जितना बिजली का उपयोग करेगा उसका बिजली बिल माफ रहेगा. गरीब की बेटियों की शादी के लिए अब एक लाख रूपया दिया जाएगा. विधवा विकलांग पेंशन पन्द्रह सौ मिलेगा. एससी एसटी ओबीसी प्रमाण पत्र लेने के लिए जो दिक्कत परेशानी थी. सरकार ने इसे संज्ञान में लेते हुए कार्य किया है.अब आप जिस दिन एप्लीकेशन देंगे उसके 15 दिन के भीतर प्रमाण पत्र आपको मिल जाएगा.
भाजपा नेता केतकी सिंह ने कहा कि मैं पूर्वांचल क्रांति पार्टी के सभी सदस्यों का भरपूर मान सम्मान रखूंगी. मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह उम्मीद करती हूंँ कि अगर मैं कहीं अपने मार्ग से भटक गई तो मेरा गार्जियन बनकर आप मुझे एहसास कराएंगे. पूर्वांचल क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशीकांत मिश्रा उर्फ बिट्टू बाबा ने कहा कि हम राष्ट्रवाद में विश्वास करते हैं. विभिन्न पार्टियां जो जातिवाद फैला रही है यह देश हित में नहीं है. हमारी पार्टी के सिद्धांतों के साथ बीजेपी का मेल खा रहा है इसलिए मैं भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह का समर्थन कर रहा हूं. मैं इनकी जीत के लिए भरपुर प्रयास करूंगा.
बैठक में उपस्थित एफएसटी और एसएसटी टीम के लोगों से उनकी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली. साथ ही उन्हें जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी लोग इमानदारी से अपना काम करें और जहां भी आप की ड्यूटी लगी है वहां पर आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखें ताकि चुनाव के समय होने वाले पैसों क्षकी डिलीवरी पर रोक लगाई जा सके.
भारतीय जनता पार्टी से बब्बन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से महेंद्र, राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से वीरेंद्र निर्दल प्रत्याशी रामाश्रय चौरसिया बहुजन समाज पार्टी से उमाशंकर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस से राज उर्फ उम्र लता सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से विजय निर्दल प्रत्याशी मंजू व देवेंद्र आजाद समाज पार्टी से चंदन समझदार पार्टी से सरोज देवी जनता क्रांति पार्टी से जय बहादुर निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार पांडे आम आदमी पार्टी से सुधाकर रिपब्लिकन सेना से रामाशंकर निर्दल प्रत्याशी अशोक राष्ट्रीय समाज पक्ष से राम आशीष राम वन निर्दल प्रत्याशी राजाराम के नाम शामिल है.
बलिया नगर से भारतीय सुहेलदेव पार्टी के बजरंगी, आम आदमी पार्टी के विजय कनौजिया, कांग्रेस के ओमप्रकाश तिवारी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से शंकर राम रावत, विकासशील इंसाफ पार्टी से जितेंद्र तिवारी, भारतीय जनता पार्टी से दयाशंकर सिंह, एम आई एम आई एम के समीम खान तथा निर्दल प्रत्याशियों में तेज नारायण ठाकुर, नवीन, अर्जुन कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा मंटू राम ने नामांकन दाखिल किया है
बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री नारद राय ने नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष किया बसपा से शिवदास बर्मा शिवसेना से आशीष तिवारी बहुजन शक्ति पार्टी से विजेंद्र ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से प्रकाश कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पत्रकार रमाशंकर तिवारी ने आरो के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.
भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने अपने शुभचिंतकों एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. बांसडीह विधानसभा में ऐतिहासिक परिवर्तन होने जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आप अपने को स्वयं प्रत्याशी मानकर घर घर में जाकर लोगों से वोट मांग कर जीत सुनिश्चित करें. कार्यकर्ताओं ने भी जोश खरोश के साथ अपने नेता का स्वागत किया.
सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”ने बताया कि सपा, सुभासपा, गोंडवाना गणतंत्रपर्टी, जनवादी पार्टी, अपना दल कमेरावादी,राष्ट्रीय लोकदल आदि गठवन्धन में सम्मिलित पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने हेतु चन्द्रशेखर नगर स्थित अपने निज आवास से दर्शन पूजन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय बलिया पहुचेंगे.
