डॉ. एके बंसल के हत्यारों पर 50 हजार रुपये का इनाम, स्केच जारी

डॉ. एके बंसल की हत्या करने वाले दोनों शूटरों को पकड़ने में मदद करने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. सूबे के डीजीपी ने यह घोषणा की.

बेटियों के उत्थान के लिए नेपाल की राष्ट्रपति ने बढ़ाए कदम

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी मंगलवार को तौलिहवा आ रही हैं. सेना के हेलीकॉप्टर से वह यहां 11 बजे दिन में पहुंचेंगी. उनका हेलीकॉप्टर सेना के कैंपस में लैंड करेगा.

इविवि: ‘कुलपति भगाओ, विश्वविद्यालय बचाओ’ में तब्दील हुआ आंदोलन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की हड़ताल अब और तीखी होती जा रही है. कर्मचारियों ने अपनी मांगों को एक किनारे रखते हुए कुलपति डॉ. रतन लाल हांगलू को हटाने का अभियान छेड़ दिया है.

किसका बढ़ेगा कद और किसकी होगी फजीहत

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए अब सातवें चरण चरण का मतदान होना बाकी है. सभी पार्टियां इसके लिए अपनी ताकत झोंक चुकी हैं. कद्दावर नेताओं से लेकर फिल्‍मी हस्तियों तक को मैदान संभालने के लिए लगाया गया है, किंतु अब जो कुछ भी होना है, हो चुका है.

प्रधानमंत्री को काशी में तीन दिन क्यों रुकना पड़ा

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री अपने दल के उम्मीदवार के लिए प्रचार तो करते हैं, लेकिन इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न शायद ही बनाते हैं. जैसा बनारस की सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष हो रहा है.

रेलवे ने एएलपी और टेक्नीशियन का परिणाम घोषित किया

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट ( एएलपी ) और टेक्नीशियन का रिजल्ट घोषित कर दिया है. प्रमाण पत्रों की जांच के लिए 17 से 25 मार्च के बीच अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. बोर्ड ने यह परीक्षा 15 जून से 20 जुलाई 2014 के बीच कराई थी. 1527 पदों में से एएलपी के 955 और टेक्नीशियन के 577 पद हैं.

बाराती सावधान, जनरेटर के करंट ने ले ली रोड लाइट लेकर चलने वाले मजदूर की जान

बारात में सिर पर रोड लाइट लेकर चलने वाले मजदूरों और बरातियों को सतर्क रहने की जरूरत है, वरना जनरेटर के करंट से जान तक जा सकती है. मेजा क्षेत्र के छतवां गांव में जनरेटर का करंट लगने से रोड लाइट लेकर चलने वाले एक मजदूर की मौत हो गई और करीब 15 लोग झुलस गए.

मोदी-राहुल-अखिलेश का वाराणसी में मेगा शो

उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए संघर्ष क्लाइमेक्स पर पहुंच चुका है. शनिवार को प्रमुख पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने मंदिरों के प्राचीन शहर में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश की.

गैंगरेप- कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट

गैंगरेप के आरोपी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व अन्य सात आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है.

दर्जनों अपराध के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, क्यों: हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट जालौन जिले के एक पूर्व ब्लाक प्रमुख पर सख्त हो गया है. मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले और यशवन्त वर्मा की पीठ ने एसपी जालौन से पूछा है कि दर्जनों अपराध में लिप्त होने के बाद भी पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिमन्यु सिंह उर्फ डंपल की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई ?

इलाहाबाद के बादशाही मंडी में हनुमान जी रोने लगे

चौक स्थित बादशाही मंडी पुलिस चौकी के पास बने शिव मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति से शनिवार को आंसू निकलने की खबर मिलते ही भक्तों की भीड़ जुट गई और लोगों ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया.

छपरा में जदयू नेता के खिलाफ पत्रकारों का हल्ला बोल

अभी एक दिन पहले की शाम उत्पाद विभाग द्वारा शराब की भनक लगने पर शहर के एक होटल में छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान वहां मौजूद जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने ईटीवी के जिला रिपोर्टर संतोष गुप्ता के साथ न केवल दबंगई की, बल्कि उनका कैमरा और बूम माईक भी छीन लिया.

दूसरों को दिक्कत न हो, इसलिए यादव आपस में ही लड़ लेते हैं – लालू यादव

समाजवादी पार्टी में पारिवारिक तकरार के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने पहली बार मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के संबंधों पर मुंह खोला. मुलायम को बुजुर्ग सदस्य बताया और कहा कि उन्हें अब आराम करना चाहिए.

किशनगंज के पूर्व सांसद व रिटायर्ड आईएफएस सैयद शहाबुद्दीन नहीं रहे

किशनगंज से दो बार सांसद रहे, रिटायर्ड आईएफ़एस और पूर्व आल इंडिया मुस्लिम मजलिसे मुशावरत के अध्यक्ष सैयद शहाबुद्दीन का दिल्ली में निधन हो गया है.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचरियों की हड़ताल से ठप हो गया है सारा काम

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. सभी काउंटर और कार्यालय बंद होने से विवि का काम पूरी तरह ठप रहा. शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है. 16 मार्च से परीक्षा भी है, उसमें भी बाधा आती दिख रही है.

⁠⁠⁠इलाहाबाद में डेढ़ सौ अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज

ताराचंद हॉस्टल के पास स्थित लल्ला चुंगी चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात छात्रों ने एक जूस दुकानदार की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि दुकान में तोड़फोड़ भी की. हालात को नियंत्रण में रखने के लिए फोर्स को बुलाना पड़ा.

इलाहाबाद में जूस की दुकान में छात्रों ने की तोड़फोड़, फोर्स तैनात

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के प्रयाग स्टेशन के पास एक जूस की दुकान में कुछ छात्रों ने देर रात तोड़फोड़ की. सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई. मौके पर काफी संख्या में छात्र भी पहुंच गए.

पैतृक गांव गोसन्देपुर करण्डा पहुंचा शहीद लांस नायक मनीष कुमार दूबे का पार्थिव शरीर

विगत दिनों अनंतनाग जम्मू-कश्‍मीर में हृदय गति रुकने से शहीद लांस नायक मनीष कुमार दूबे का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव करण्डा क्षेत्र के गोसन्देपुर राजकीय सम्मान के साथ पहुंचा.

भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास सात मार्च से

भारत-नेपाल संयुक्त चौदह दिवसीय सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण’ सात मार्च से शुरू हो रहा है. इसमें दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद विरोधी अभियानों के अनुभवों को साझा करेंगे. इस दौरान पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद रोकने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.