विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य अारोपी प्रशान्त चौधरी की पत्नी राखी मलिक का तबादला लखनऊ से 450 किलोमीटर दूर बलिया जिले में कर दिया गया है. यह खबर बुधवार को दोपहर बाद राजधानी के पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय रही.
आजमगढ़ जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय के समीप एक आरक्षी का शव मिला, जबकि कानपुर के गजनेर थाना क्षेत्र के पामा चौकी में तैनात सिपाही संदिग्ध हालात में मृत पाया गया.
मऊ जिले में रविवार को जहां दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया. उधर, करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई.
यदि गुवाहाटी हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो शायद तिनसुकिया जिले के दिनेश प्रजापति और उनकी पत्नी तारा देवी को दिवंगत मां के श्राद्ध करने की भी अनुमति नहीं मिली होती.
आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित मृदा प्रयोगशाला केन्द्र में तैनात चौकीदार का शव परिसर में मिला है. शरीर पर चोटों के निशान हैं. आशंका जताई जा रही है कि अधिक रक्तस्त्राव के चलते उसकी मौत हुई है.
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में अस्थाई आधार पर एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है.
पुलिस की जांच पड़ताल और पूछताछ में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक पच्चीस मिलीग्राम सल्फास बनी आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की मौत की वजह. मगर उससे भी बड़ा कारण जो सामने आ रहा है वह है पारिवारिक कलह.
जहरीला पदार्थ खाने के चलते जीवन के लिए संघर्ष कर रहे कानपुर के एसपी पूर्वी आईपीएस सुरेंद्र दास का आपरेशन कर उनके पैर में जमा खून के थक्के को निकाल दिया गया है. अब इसका असर सात-आठ घंटा के बाद ही पता चलेगा.
नाबालिग संग पड़ोसी ने सारी हदें पार कर दी. इसके बाद उसे धमकी भी दी कि किसी को कुछ न बताना, वरना… पिता के घर लौटने पर बच्ची ने सब कुछ उन्हें बताया तो वे सीधे फोकल प्वाइंट पुलिस से शिकायत किए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है.
2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय के 2009 लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की जाधवपुर संसदीय सीट से रमेश उपाध्याय को हिंदू महासभा चुनाव मैदान में उतार सकती है.
कानपुर महानगर के एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास को गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि एसपी सिटी ने कोई जहरीला प्रदार्थ खाया है.
राजधानी के फुलवारीशरीफ इलाके के टमटम पड़ाव खलीलपुरा मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोद कर मार डाला. शहर के अतिव्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में यह वारदात हुई, मगर लोग तमाशबीन बने रहे.
देवघर से बासुकीनाथ पूजा करने जाने के क्रम में घोरमारा के समीप ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में ऑटो में सवार एक बच्ची सहित पांच महिलाएं घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है.