Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • सुसाइड नोट के मजमून से साफ है कि वह कई दिनों से सुसाइड की योजना बना रहे थे 
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

सुसाइड नोट के मजमून से साफ है कि वह कई दिनों से सुसाइड की योजना बना रहे थे 

पुलिस की जांच पड़ताल और पूछताछ में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक पच्चीस मिलीग्राम सल्फास बनी आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की मौत की वजह. मगर उससे भी बड़ा कारण जो सामने आ रहा है वह है पारिवारिक कलह.
News Desk 9 September, 2018 1 minute read
IPS_SURENDRA_DAS
लखनऊ के भैंसाकुण्ड घाट पर होगा आईपीएस सुरेंद्र दास का अंतिम संस्कार

कानपुर/लखनऊ। पुलिस की जांच पड़ताल और पूछताछ में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक पच्चीस मिलीग्राम सल्फास बनी आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की मौत की वजह. मगर उससे भी बड़ा कारण जो सामने आ रहा है वह है पारिवारिक कलह. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कानपुर के एसपी (पूर्वी) सुरेंद्र दास विशुद्ध शाकाहारी थे, जबकि पत्नी मांसाहारी. दंपति के बीच कई मुद्दों पर अक्सर खटपट होती थी. मसलन परिवार की मदद के मुद्दे पर. छोटे-छोटे विवाद, इगो प्रॉब्लम और खुद को सही साबित करने की होड़ धीरे धीरे आत्महत्या का मार्ग प्रशस्त करती रही.
हालांकि सुसाइड नोट में सुरेंद्र दास ने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है. मगर वह अरसे से इस दुनिया से कूच करने का रास्ता तलाश रहे थे. मौत के हाईवे पर रफ्तार भरने से पहले उन्होंने विधिवत जरिया की तलाश इंटरनेट और गूगल के माध्यम से किया. एसएसपी अनंत देव तिवारी की माने तो सुसाइड नोट के मजमून से साफ है कि वह कई दिनों से सुसाइड की योजना बना रहे थे. गूगल पर लगातार सर्च करने के बाद ब्लेड से कलाई की नस काटने और जहर खाने का दो आप्शन उन्होंने चुना, मगर ब्लेड से नस काटने की दर्दनाक कल्पना ने उन्होंने डिगा दिया. बस अब जहर खाना ही सुविधाजनक लगा. बताया जाता है कि उन्होंने सल्फास निगलने के तत्काल बाद पत्नी को सुसाइड नोट थमा दिया था.

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/511266496003513/

कानपुर के पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर तैनात रहे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार दास जहरीला पदार्थ खाने के कारण करीब पांच दिनों तक चली मौत से जंग आज आखिरकार हार गये. कानपुर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि दास ने कानपुर के एक अस्पताल में रविवार को 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली. वर्ष 2014 बैच के पुलिस सेवा के अधिकारी रहे दास ने गत पांच सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था. पोस्टमार्टम और पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सुरेंद्र कुमार के शव को सरकारी शव वाहन से लखनऊ ले जाया गया. जहां रात भर अंतिम दर्शन के बाद सोमवार की सुबह भैंसाकुण्ड घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Kanpur: IPS Surendra Kumar dies after he allegedly consumed poison at his residence yesterday. CMO Regency Hospital Rajesh Agrawal (in pic) says, "He passed away at 12:19 pm due to celphos poisoning. We tried our best to revive him but we could not save him." pic.twitter.com/5eJUu5EM3J

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 9, 2018

#UPCM श्री #YogiAdityanath ने आईपीएस अधिकारी श्री सुरेंद्र दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 9, 2018

https://twitter.com/dgpup/status/1038687997988950017

उधर, स्थानीय मीडिया में कई तरह की चर्चाएं हैं. आईपीएस सुरेंद्र दास के बड़े भाई ने कहा, ‘सुरेंद्र अपनी पत्नी और ससुरालवालों की वजह से तनाव में थे. उनकी शादी के दो महीने बाद ही तलाक की बात शुरू हो गई थी. दोनों की शादी शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी. उनकी पत्नी ना ही मुझसे और ना ही मां से बात करने देती थी. उसके संस्कार नहीं ठीक थे.’ उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद सुरेंद्र की पत्नी एक दिन भी ससुराल में नहीं रुकी थीं. सुरेंद्र के भाई ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में सुरेंद्र की पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है. आईपीएस सुरेंद्र सिंह के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह की माने तो सब कुछ गलत है, समय आने दें, सब सच्चाई बता दूंगा. मेरी बेटी पूरी तरह से टूट गई है. 
बलिया के भरौली गांव के रहने वाले सुरेंद्र के जहर खाने के मामले की जांच शुक्रवार को एसपी क्राइम राजेश कुमार यादव ने शुरू कर दी थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र कुमार जब तनाव में होते थे या पत्नी से तनातनी होती थी तब फालोअर और अन्य कर्मचारियों को घर से बाहर कर देते थे. कैंट पुलिस ने फिलहाल उनके आवास में ताला लगा दिया है. चाभी एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है. अफसरों का कहना है कि जांच या किसी साक्ष्य जुटाने की जरूरत हुई तो एसपी के आवास को खुलवाकर जांच की जाएगी.

Tags: भरौली लखनऊ शोक समाचार

Post navigation

Previous: घटनाओं के खुलासे व सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय
Next: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026
Ghar ka Bantwara Bhojpuri Movie 1
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.