ओमिक्रान से सतर्क रहने की जरूरत, विदेश से आने वाले 160 से अधिक व्यक्तियों की जांच – सभी निगेटिव

कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुधीर कुमार तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की हर जरूरी तैयारियों में लगा हुआ है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान को लेकर विभाग ने जिले में रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर जांच को और बढ़ा दिया है. एक दिन में लगभग 2500 से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.

प्रशासनिक लापरवाही के चलते नहीं हो पा रहा है मिनी स्टेडियम का कार्य

हनुमानगंज ब्लाक की स्थित ग्राम पंचायत बरवा क्षेत्र में युवाओं के खेल के लिए समुचित समाधान संपन्न खेल का मैदान उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के युवाओं का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा है. और हमारा सपना है कि इस क्षेत्र में युवाओं के लिए एक अपना खेल का मैदान हो जिसके लिए ग्राम पंचायत से भूमि उपलब्ध करा दी गई है.

बेल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ तक राजमार्ग के तत्काल पूर्ण निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकला जुलूस

ज्ञापन में ग्राम चौकिया से तेन्दुआ राजमार्ग संग सीयर-सोनाड़ीह मार्ग व सोनड़ीह रेलवे ढाला से बहोरवा ग्राम तक की सड़क निर्माण की मांग शामिल थी. ज्ञापन के माध्यम से 19 दिसंबर तक पिचिंग कार्य पूर्ण करने की चेतावनी भी दी गयी है.

विधान सभा निर्वाचन चुनाव की तैयारियों के सम्बंध नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

news update ballia live headlines

दूल्हे की गाड़ी सजाने को लेकर हुई मारपीट, 6 लोग घायल

दूल्हे की एक गाड़ी सजाने के लिये हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप पहुंची. दूल्हे ही गाड़ी के साथ पहुंचे लोग गाड़ी सजाने के लिये दो अलग-अलग गाड़ी सजाने वाले दुकानों पर गये

डिप्टी सीएम ने साढ़े आठ करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

डिप्टी डीएम डॉ दिनेश शर्मा ने 7.51 करोड़ की लागत से 9 परियोजनाओं का लोकार्पण व 1.09 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने 7.09 करोड़ की लागत से बनी आईटीआई बांसडीह की बडी सौगात क्षेत्रीय लोगों को दिया.

लोचन जी नहीं रहे, पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में होगा विलीन

बकोटाराम और लोचन की कुण्डिलियां स्तम्भों के रचनाकार श्री लालजी सहाय लोचन जी का 95 वर्ष की आयु में आज दिनांक 09 दिसम्बर 2021 को प्रातःकाल 05 बजे निज निवास काशीपुर बलिया में निधन हो गया. इनका अंतिम संस्कार महाबीर घाट गंगा तट पर 10 दिसम्बर सोमवार को 10 बजे दिन में होगा.

निपनिया में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान मजदूर महा पंचायत सम्पन्न, किसानों की समस्यायों पर हुई चर्चा

मुख्य वक्ता वरिष्ठ किसान नेता योगेन्द्र यादव ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में कहा, एक वर्ष से चल रहा किसान आंदोलन आज समापन की परिणति की स्थिति में है. इस आंदोलन से देश के किसानों को संगठित व मजबूत किया है. किसानों के आत्मसम्मान को बढ़ाया है.

मैजिक और बाइक की टक्कर में दो की मौत

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया निवासी 25 वर्षीय कलिका साहनी अपने साला 15 वर्षीय अमित निवासी इशरपुरा जनपद आरा बिहार के साथ अपने दूसरे साले राजु कुमार को लेने हल्दीघाट जा रहे थे.

सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित सभी मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

गड़वार कस्बा स्थित पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक कार्यालय पर पूर्व सैनिकों द्वारा शोक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कुन्नूर में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 13 लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया. ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है

नव विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के जैदोपुर निवासी रामलाल राजभर पुत्र स्व ढोड़ा लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि हमारी लड़की खुशबू की शादी 6 जुलाई 2019 को सहतवार निवासी मिट्ठू राजभर के लड़के बब्लू उर्फ गेल्ही राजभर से हुई थी.

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत लगभग 17 हजार लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत सभी विधान सभाओं में लगभग 17 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इस योजना में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया जायेगा. साथ ही सभी विकास खंडों में तिथिवार कैंप का आयोजन किया गया है.

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत से सदमे में देश, नहीं होंगे अमृत महोत्सव के कोई कार्यक्रम

स्वाधीनता का अमृत महोत्सव समिति गोरक्षप्रांत जनरल बिपिन रावत के साथ अन्य सैन्य कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है. दुख की इस घड़ी में 09 दिसम्बर को अमृत महोत्सव के किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा.

news update ballia live headlines

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स्थानीय थाना दुबहर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/2021 धारा 376(3)/506 भा0द0वि0 व 3/4 (2) पॉक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा पुत्र गुप्तेश्वर प्रसाद तुरहा निवासी ग्राम ओझवलिया, थाना दुबहर को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बसरिकापुर बाजार प्राइमरी स्कूल के पास से 10.35 बजे गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई.

21 गोवंशीय पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने एक बलेरो व एक ट्रक पर लदी कुल 21 गौवंशीय पशुओ के साथ दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दोनों अभियुक्तों को जिला न्यायालय भेज दिया.

खाली ​पड़ी ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों की सीटों पर मतदान 20 दिसंबर को, 21 दिसंबर को मतगणना

मतदान 20 दिसंबर को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 05 बजे तक एवं मतगणना 21 दिसंबर को प्रातः 08 से कार्य की समाप्ति तक होगा.

सीएचसी रसड़ा के चिकित्सा अधीक्षक को जिलाधिकारी ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि

बलिया. कोविड टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य मे रुचि नहीं लेने पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसड़ा के चिकित्सा अधीक्षक मुकेश वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी दी है. उन्होंने पत्र जारी …

सैनिक सेवा संस्थान सिकंदरपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन

प्रतियोगिता की समाप्ति पर मैदान पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ने सभी वर्गों की दौड़ में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः 2000 रुपये, 500रुपये व 500 रुपये के साथ ही शील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.

गड्ढा मुक्त सड़क बनाने की घोषणा साबित हुई हवा हवाई

ग्राम तुर्तीपार चट्टी से मऊ जनपद की सीमा हाहा नाला तक तक जाने वाले बन्धे का मार्ग वर्षो से जर्जर पड़ा हुआ है. यही हाल सीयर-सोनाडीह मार्ग, फरसाटार-तेलमा मार्ग, सीयर-मिश्रौली मार्ग-राजपुर, सीयर-पशुहारी-पूरा मार्ग, तिरनई-तेलमा नहर मार्ग सहित दर्जनों सड़कें जर्जर पड़ी हुयी हैं.

news update ballia live headlines

बिना कोषागार आए भी कोषागार में उपलब्ध करा सकते हैं जीवित प्रमाण-पत्र

बलिया. कोषागार के समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनर अब जीवित प्रमाण पत्र पूरे वर्ष किसी भी कार्य दिवस में कोषागार में जमा करने की व्यवस्था है, जो अगले एक वर्ष तक के लिए मान्य रहता है. …