Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • ओमिक्रान से सतर्क रहने की जरूरत, विदेश से आने वाले 160 से अधिक व्यक्तियों की जांच – सभी निगेटिव
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर

ओमिक्रान से सतर्क रहने की जरूरत, विदेश से आने वाले 160 से अधिक व्यक्तियों की जांच – सभी निगेटिव

कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुधीर कुमार तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की हर जरूरी तैयारियों में लगा हुआ है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान को लेकर विभाग ने जिले में रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर जांच को और बढ़ा दिया है. एक दिन में लगभग 2500 से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.
Central Desk 15 December, 2021 1 minute read
cmo ballia

बलिया. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से हरसंभव तैयारी करने में जुटा है.इसके साथ ही कोरोना जांच की रफ्तार को और बढ़ा दिया गया है. जिले में अभी तक कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है.  यह राहत की बात है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग प्रदेश स्तर से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियों में जुटा है.

यह जानकारी कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुधीर कुमार तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की हर जरूरी तैयारियों में लगा हुआ है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान को लेकर विभाग ने जिले में रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर जांच को और बढ़ा दिया है. एक दिन में लगभग 2500 से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. एंटीजन और आरटीपीसीआर दोनों जांच की जा रही है. विदेश से आने वाले 160 से अधिक व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है और आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसके लिए विभाग की ओर से सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को पत्र के माध्यम से पहले ही अवगत कराया जा चुका है. नए वैरिएंट की संक्रामकता को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है. कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करके ही स्वयं और दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है.
जिला सर्विलांस अधिकारी एवं पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट ड़ॉ० अभिषेक मिश्रा का कहना है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें. अनावश्यक रूप से किसी भी वस्तु को छूने से बचें. सामाजिक दूरी का पालन करें, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें. इन दिनों सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार होने पर अपने नजदीकी अस्पताल के डाक्टर से परामर्श लेकर ही दवा का सेवन करें या कोविड टेस्ट कराने के बाद ही दवा लें.

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह

Post navigation

Previous: नाबालिग को भगाने के मामले में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Next: मिशन रोजगार: 22 दिसंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.