युवाओं को तकनीक से जुड़कर समय का सदुपयोग करना चाहिए- एसडीएम

एसडीएम ने कहा कि परिश्रम के बल पर ही सफलता प्राप्त होती है. ऐसे में आप सभी सार्थक दिशा में कठिन परिश्रम करें. सफलता आपके कदम चूमेगी.

प्रतियोगिता से बच्चों की चौमुखी प्रतिभा को निखारा जाता है- संजय यादव

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केशव चौधरी ब्लॉक प्रमुख नवानगर व प्रभात कुमार श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर रहे. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जीवन में बिदाई का बेला बहुत ही दुखदायी होता है. इस पल को कभी भूलाया नहीं जा सकता है और उनके किये गए अच्छे कार्यों का अनुसरण हमेशा याद रहता है.

प्राथमिक शिक्षा की मजबूती ही बच्चे का भविष्य उज्जवल बनाती है- दानिश आजाद अंसारी

बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए दानिश आजाद ने कहा कि जब नीव मजबूत होती है तभी मकान मजबूत होता है. इसी प्रकार प्राथमिक शिक्षा की मजबूती ही बच्चे का भविष्य उज्जवल बनाती है. यही वजह है कि प्रदेश सरकार भी प्राथमिक शिक्षा के उत्थान पर न सिर्फ ध्यान दे रही है बल्कि आर्थिक रूप से समृद्धि भी कर रही है. शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न हो इसके लिए सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है. प्रदेश सरकार जन जागरण से लेकर संसाधन की व्यवस्था के प्रति भी गंभीर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे स्टूडेंट्स के साथ परीक्षा पे चर्चा

जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहाचवर जिला बलिया के विद्यार्थी शिक्षक एवं अभिभावक भी अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया के माध्यम से जुड़ेंगे इसके साथ-साथ जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी भी दूरदर्शन व सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं.

ईमानदारी व निष्ठा से की जाने वाली मेहनत कभी बेकार नहीं जाती- प्रभात श्रीवास्तव

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समूह गान व नृत्य सहित विभिन्न देश भक्ति गीतों पर एकल व सामूहिक डांस प्रस्तुत किया. छोटे व बड़े बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य व अदा से सबको मोहित किया. दर्शकों ने भी होनहारों की अदाकारी को जमकर सराहा. वहीं कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति में प्रस्तुत गीत व नृत्य को देखकर दर्शक भावुक भी हुए. वहीं विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया.

डा. रामनरेश का शोध पेपर उत्कृष्ट जर्नल में प्रकाशित, इंजीनियरिंग संकाय में शिक्षकों ने किया सम्मानित

ॉ. यादव का रिसर्च पेपर अत्यंत ही उत्कृष्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है जिसका इंपैक्ट फैक्टर 20.2 है. टेलर एंड फ्रैंसिस कैटालसिस रिव्यू जैसे बड़े लोकप्रिय जर्नल में पेपर प्रकाशित होना बहुत बड़ी उपलब्धि है. साथ ही यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है. टेक्नीकल सेल के प्रभारी और केमिस्ट्री विभाग के डॉ अमरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के रिसर्च एवं डेवलपमेंट विभाग द्वारा प्रोजेक्ट प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया.

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों में ऊर्जा की कमी नहीं : कुलपति

–सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अनुदान पाने वाले छह शिक्षक और छह विद्यार्थी हुए सम्मानित जौनपुर, बलिया. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु शासन से अनुदान स्वीकृत हुआ. कुलपति सभागार …

होली पर डाक्टर आशुतोष गुप्ता के खास टिप्स, रखें इन बातों का ध्यान

सिकंदरपुर, बलिया. होली एक ऐसा त्योहार हैं जिसे देश के विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न तरीकों से मनाया जाता हैं. इसमें मुख्यतया रंगों और पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता हैं. सभी एक-दूसरे के ऊपर तरह-तरह …

‘होली’ प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्योहार

पुराणों के अनुसार आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक एक शैतान राजा राज्य करता था जिसे ब्रह्मा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त था कि उसे कोई आदमी, जानवर या हथियार नहीं मार सकता. इस वरदान के बाद वह इतना अहंकारी हो गया कि उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा करना मना कर दिया एवं स्वयं की पूजा कराने लगा लेकिन किसी घटना ने उसके ही संतान की आंखें खोल दी और उसके पुत्र प्रह्लाद ने उसके आज्ञा का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अनेक कुचक्र रचा.

‘होली’ बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक

लोक कलाकार एवं संगीतकार विद्यार्थी ने कहा कि आज किसी भी समारोह, उत्सव और त्योहार के अवसर पर डीजे की अश्लील धुनों पर डांस करना फैशन बन गया है. युवाओं को इससे दूर रहने की आवश्यकता है. तेज आवाज वाले डीजे की ध्वनि हृदय, अस्थमा एवं कमजोर व्यक्तियों के लिए घातक साबित हो सकता है. होली के अवसर पर कुछ लोग शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर धमा-चौकड़ी करते हैं. ऐसी घटनाएं होली त्योहार की पवित्र परंपरा को नष्ट करती है.

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर समुचित भागीदारी के बिना महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता- डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता

महिलाएं ही अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से हमारे जीवन में रंग भरती हैं. ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ऋग्वेद दौर तक देश में महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त थे, परंतु कालांतर में स्थिति बिगड़ने लगी. कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर समुचित भागीदारी के बिना महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता.

निर्वाचन पूरी ईमानदारी से होगा- जिला निर्वाचन अधिकारी

बलिया. जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशीयो और उनके चुनावी कार्यकर्तावो के साथ चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की. निर्वाचन अधिकारी ने उनके साथ …

पुरातन छात्र सम्मेलन में छात्र-छात्राएं अंगवस्त्र से सम्मानित

महाविद्याल के संस्थापक व प्रबन्धक श्री लल्लन सिंह ने व्यक्त किया. पुरातन छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार में शिक्षक एवं ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय मानव निर्माण की अवधारणा पर काम करता है महाविद्यालय के विकास में पुरातन छात्रों की सहभागिता हमेशा बनी रहेगी राजेश मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके निकलने वाले अधिकार छात्र छात्राएं आज सरकारी सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं विशिष्ट अतिथि डॉ० गरिमा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह का आयोजन महाविद्यालय की विशिष्टता और उसकी अलग पहचान को स्पष्ट अभिव्यक्त करता है.
मुख्य अतिथि प्रो0 उपाध्याय ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाविद्यालय की यह पहल सराहनीय है और मैं इसके आयोजक को शत-शत नमन करता हूं.

बेल्थरारोड के दो होनहार युवाओं ने किया नाम रोशन, नीट यूजी परीक्षा में पाई सफलता

रचित बरनवाल सामान्य वर्ग से नीट यूजी वर्ष 2021 की परीक्षा पास कर मेडिकल कालेज देवरिया में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है

कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो यह जरूरी नहीं: सीएमएस

डॉ० सिन्हा ने बताया कि यदि मां कोविड पॉजिटिव है या रह चुकी है तब भी उसको स्तनपान कराना है. बस साफ-सफाई का ध्यान देते हुए मास्क लगाकर ही स्तनपान कराना है. यह भी ध्यान रखें कि बच्चे के ऊपर किसी प्रकार की छींक या खांसी की ड्रॉपलेट न जाए. उन्होंने बताया कि हर जनपद में कोविड अस्पताल संचालित हैं. साथ ही सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करें. कोविड पॉजिटिव महिलाओं को प्रसव के लिए कोविड अस्पताल ले जाने की व्यवस्था है.

प्राचीन रामलीला समिति के तत्वाधान में भरत मिलाप कार्यक्रम सम्पन्न

अपने उद्बोधन में थानाध्यक्ष ने कहा कि मानव जीवन में राम की अहम भूमिका है. जो व्यक्ति जीवन में प्रभु श्रीराम को अपना आदर्श मानते है, वे कभी संघर्षों से पीछे नहीं हटते तथा हमेशा सफल जीवन जीते है. उन्होंने कहा कि रामायण जीवन जीने की सीख प्रदान करती है.

रेवती नगर में रामलीला मंचन का शुभारंभ

मुख्य अतिथि कनक ने कहा कि रामलीला बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है. कहा कि भगवान राम ने मानव जीवन में अच्छे कार्यों को करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए.

उद्यमशीलता क्षमता बढ़ाने के लिए चलाया जागरुकता अभियान

ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि ईडीपी उद्यमियों को विकसित करने का एक प्रभावी तरीका है जो सामाजिक-आर्थिक विकास, संतुलित क्षेत्रीय विकास और स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों के दोहन की गति को तेज करने में मदद कर सकता है.

राष्ट्रनिर्माण में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री का योगदान अमिट है और सदैव रहेगाः प्रो० कल्पलता पाण्डेय

विश्वविद्यालय परिसर के शैक्षणिक निदेशक डाॅ गणेश कुमार पाठक ने कहा कि गांधी जी के विचार सर्वतोमुखी रहे हैं. नारी शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, स्वच्छता आदि पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं. यही कारण है कि सरकारें उनके विचारों को अपना रही हैं।

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा में नगरा की विनीता रंजन ने हासिल किया पहला स्थान

एनटीए ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में एससी वर्ग में शाहबान कॉलेज ऑफ फार्मेसी नगरा की छात्रा विनीता रंजन ने पहला स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपने माता पिता, गांव तथा संस्था का नाम रोशन किया है.