Category: लाइफ मंत्रा
क्षेत्र में हो रहे चातुर्मास यज्ञ के दौरान शुक्रवार की देर शाम श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि नैमिषारण्य की धरती पर सूत जी महाराज से शौनक ऋषि ने पूछा कि कलयुग में मानव का उद्धार कैसे होगा ,जिस पर कथा सुनाते हुए सूत जी महाराज ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन और सत्संग से ही मानव का उद्धार कलयुग में होगा. सूत जी महाराज ने ऋषियों को भागवत जी के महिमा को सुनाते हुए कहा कि भागवत सभी वेद उपनिषद एवं धार्मिक ग्रंथों का सार है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बैरिया के उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य का बड़ा ही महत्व है, आप सब लोग अपना लक्ष्य जरूर निर्धारित करें और यह ध्यान रहे कि लक्ष्य बड़ा हो और उसके लिए जो भी इस प्रकार की तैयारी करनी है वैसी तैयारी में जी जान से लग जाए तभी सफलता मिलेगी. बिना तैयारी के कठिन साधना के लक्ष्य मिलेगा नहीं.
दूसरों के निमित्त किया गया कार्य विशेष फलदाई होता है. मनुष्य को अपनी संस्कृति और संस्कार के अनुसार ही जीवन जीना चाहिए. उक्त बातें महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने भृगु क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र सेतु एप्रोच मार्ग के निकट हो रहे चातुर्मास व्रत के दौरान बुधवार की देर शाम प्रवचन में कही.
रेवती थाना प्रांगण में विश्व योग दिवस पर पुलिस फोर्स के जवानों ने प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास करते हुए पसीना बहाया. मंगलवार के तड़के थाना प्रांगण में जुटे जवानों द्वारा पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया गया. उधर मुड़ाडीह में भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा मंडल के शक्ति केन्द्र पर शक्ति केन्द्र के संयोजक अजय सिंह के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास किया.
वैदिक सनातन धर्म के बारे में चर्चा करते हुए जीयर स्वामी ने कि सनातन धर्म समस्त प्राणियों के साथ – साथ प्रकृति का भी सम्मान करना सिखाता है. कहा कि ईश्वर की आराधना करने से संस्कार का प्रादुर्भाव होता है. उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि जो व्यक्ति दान और दया की भावना रखता है वही समाज में आदर्श स्थापित करता है
सन् 2018 में आईआईटी कानपुर से बीटेक करने के बाद दिल्ली चले गए और वहीं जाकर उन्होंने सिविल की तैयारियां शुरू कर दी. पीयूष ने अपने करियर में यूपीएससी की परीक्षा चौथी बार दी थी,पहले प्रयास में वह इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद असफल हो गए थे उसके बाद वह काफी निराश हो गए थे, परंतु हिम्मत नहीं हारे आखिर चौथी बार के प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा क्रैक कर दी और ऑल इंडिया 428 रैंक प्राप्त की
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ और पेटेंट डिजाइन एंड ट्रेडमार्क महानियंत्रक कार्यालय के सहयोग से एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में किया गया. यह कार्यशाला आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत की जा रही है. इसमें नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एवरनेस मिशन(एनआईपीएएम) की ओर से बौद्धिक संपदा अधिकार के संबंध में जागरूक किया गया.
दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का एक आईना है शिक्षक विद्यार्थियों में आचरण और संस्कार भरने के साथ ही उन्हें शिक्षा से अलंकृत करते हैं. जो उन्हें जीवन पर्यंत काम आते हैं. इसीलिए शिक्षकों को गुरु की उपाधि मिली हुई है. जिन्हें शास्त्रों में भगवान से भी बड़ा बताया गया है.
बलिया. चंद्रशेखर विचार मंच एवं शेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को जननायक चंद्रशेखर की 95वीं जयंती चंद्रशेखर उद्यान में सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा के रूप मे मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य …
कथा के आखिरी दिन रविवार के देर शाम कथा प्रसंग में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुन भक्त खुशी से झूम उठे. भक्तों के जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. स्वामी राधारंग जी महाराज ने कथा का विस्तार देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम धर्मपालन के आदर्श प्रतिमान है. वनवास के अवसर धैर्य का जैसा अपूर्व प्रदर्शन श्रीराम ने किया वैसा अत्यंत दुर्लभ है. जिस परिस्थिति में स्वयं महाराज दशरथ अधीर हैं,राज परिवार अधीर हैं,मंत्री सुमंत अधीर हैं,अयोध्या की प्रजा अधीर हैं, उस स्थिति में भी श्रीराम “धीर”हैं.
