सिकंदरपुर एसडीएम के खिलाफ सपाइयों ने मोर्चा खोला

उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर संगम लाल के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया है.

मामूली बात पर गुत्थमगुत्था हुए दो सगे भाई, एक की हालत गंभीर

अचानक नीलगाय सामने आऩे से असंतुलित हुए बाइक सवार, दो घायल, राजपूत नेवरी में युवक ने की खुदकुशी

छात्रों को उच्च शिक्षा और कौशल शिक्षा के लिए प्रेरित किया

रविवार को डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह के स्मृति दिवस पर गोन्हिया छपरा के खाकी बाबा की मठिया सहित पांच अन्य गाँवों में पीपल सहित अन्य पौधों रोपे गए.

श्वेता ने हाईस्कूल में तो गौरव तिवारी ने इंटर में जिले का परचम लहराया

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में श्वेता ने 600 में से 550 अर्थात 91.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया, वहीं इंटर में गौरव तिवारी ने 500 में से 438 अर्थात 87.60 फीसद अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया.

चोरी की बाइकों के साथ पांच लोग नगरा में पुलिस के हत्थे चढ़े

नगरा पुलिस व एसओजी टीम बलिया द्वारा चोरी की दो मोटरसाइकिल और चोरी की एक स्कूटी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है

बलिया में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमितों की तादाद हुई 105

शनिवार को तीन और नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इस तरह अब बलिया में कुल मरीजों की संख्या 105 हो गई है. वहीं 66 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.

बलिया के विद्यार्थियों के लिए चार और उच्च शिक्षा फेलोशिप की घोषणा

शनिवार को डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह (गोन्हिया छपरा) मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई.

पंचतत्व में विलीन हुए मानवाधिकार के अप्रतिम योद्धा चितरंजन सिंह

मानवाधिकार की लड़ाई लड़ने वाले इस अप्रतिम योद्धा की यादें ही अब शेष रह गईं. मानवाधिकारवादी चितरंजन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए.

घाघरा के तल्ख तेवर देखर प्रशासन एलर्ट मोड में, किसानों की नींद हराम

एक तरफ कोरोना महामारी की त्रासदी तो दूसरी तरफ घाघरा नदी के उग्र रूप से लोगों में मायूसी छाने लगी है. बता दें कि मनियर इलाके में घाघरा नदी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. तीन दिन पहले से नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ – साथ कटान भी शुरू हो गया है.

यूपी बोर्ड परीक्षा -10वीं में रिया जैन और 12वीं में अनुराग मलिक ने किया टॉप

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि पिछली साल की अपेक्षा अच्छा आया है. 83.315 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं.

UP Board 10th Result 2020, रिजल्ट देखने के लिये इन स्टेप्स को करें फॉलो

उत्तर प्रदेश बोर्ड के दसवीं के परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार आज अंततः खत्म हो जाएगा. आज दोपहर में 12.30 बजे के आसपास रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे.

बलिया में दो महिलाओं समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि

शुक्रवार को जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. तीनों मरीजों को मिलाकर अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या जनपद में 102 हो गई है. इन मरीजों में से अब तक 66 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

बलिया समेत पूरे पूर्वांचल में इस साल अच्छी बारिश के आसार

वाराणसी में गंगा एवं वरुणा किनारे बसे लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है. हालांकि प्रयागराज, मिर्जापुर, फाफामऊ, बलिया और गाजीपुर में गंगा स्थिर हैं.

पहली बारिश से घाघरा का तांडव शुरू, 40 बीघा खेत घाघरा नदी में समाहित

पहले ही बारिश से घाघरा नदी का तांडव शुरू हो गया है. रिगवन गाँव के पूरब छावनी के पास खेतों के कटान के साथ पेड़ भी धराशायी होकर घाघरा नदी में समाहित होते दिख रहे हैं.

बैरिया थाने में दर्ज फर्जी मुकदमों का निस्तारण तत्काल हो – विनोद सिंह

राजनीतिक कारणवश बैरिया थाने में दर्ज फर्जी मुकदमों और दलित उत्पीड़न अधिनियम के दुरुपयोग को तुरंत निस्तारित करने की मांग करते हुए इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक बलिया सहित अन्य अधिकारियों को प्रतिवेदन दिया है.

बागी बलिया के अपने ‘स्पार्टाकस’ चितरंजन सिंह नहीं रहे

देश के जानेमाने मानवाधिकारवादी चिंतक चितरंजन सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बीते 18 जून को उनकी तबीयत अत्यधिक खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था.

सड़क हादसे में घायल वयोवृद्ध माकपा नेता विश्वनाथ लाल की मौत

बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र में बहादुरपुर इलाके में स्कार्पियो की चपेट में आने से भाकपा माले नेता 70 वर्षीय विश्वनाथ लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

विधायक के इशारे पर थानाध्यक्ष ने मेरे खिलाफ दर्ज किया फर्जी मुकदमा – मंटन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे. मंटन ने कहा कि बीच बाजार में हनुमान जी के मंदिर के पास झगड़ा दिखाया गया है. जिस समय झगड़ा दिखाया गया है, उस समय वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है.

राहत की बात, पांच और कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज होकर घर लौटे

रसड़ा के खण्ड विकास कार्यालय पर गुरुवार को अठिलापुरा गांव में प्रवासी मजदूरों को अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं दिए जाने से आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा. चेताया की तत्काल सरकारी व्यवस्था मुहैया नहीं करायी गयी तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

सिकंदरपुर – ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आए वन दरोगा की मौत

नगरा मार्ग पर सन्दवापुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से 35 वर्षीय बाइक सवार सेवारत वन दरोगा राकेश मिश्र की मौत हो गई. उन की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.