Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिला न्यायालय अग्रिम आदेश तक के लिए बंद और अन्य महत्वपूर्ण खबरें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिला न्यायालय अग्रिम आदेश तक के लिए बंद और अन्य महत्वपूर्ण खबरें

बिल्थरारोड में उफनते सरयू में बह गया मासूम, तालाब में डूबे युवक का शव मिला, आर्थिक तंगी में व्यापारी ने की खुदकुशी
News Desk 3 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BALLIA_LOCKDOWN_1

बलिया के जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया है कि जनपद मुख्यालय नगर के मिड़ढी चौराहा एवं लक्ष्मी मार्केट में कई कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के कारण कलस्टर कंटेनमेंट जोन हो चुका है. यह इलाका 500 मीटर की परिधि में कंटेनमेंट जोन तथा उसके उपरांत 250 मीटर तक बफर जोन के अंतर्गत आ चुका है. यह दोनों कंटेनमेंट क्षेत्र जनपद न्यायाधीश परिषद से नजदीक है एवं 500 मीटर की दूरी में है. जनपद एवं सत्र न्यायालय हॉटस्पॉट कंटेनमेंट स्थल के क्षेत्र में है. माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अनुपालन में जिला न्यायालय को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद किया जाता है. अवकाश की अवधि में रिमांड कार्य अवकाश के दिनों की भांति संपादित किया जाएगा.

लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को बलिया शहर का नजारा, लॉकडाउन के पहले दिन जनपद का कोना-कोना शांत नजर आया. सड़क पर काफी कम संख्या में लोग दिखे. शहर की दुकानें भी बंद रहीं. तस्वीरें कन्हैया गुप्ता के सौजन्य से

बिल्थरारोड में उफनते सरयू में बह गया मासूम

सरयू नदी किनारे गुरुवार की देर शाम मिट्टी के विशाल टीले संग तोइबा सिंह यादव (10) पुत्र राम कोमल यादव तेज बहाव में बह गया. यह हादसा उभांव थाना के तुर्तीपार गांव के पास हुआ. इससे बालक के परिवार में कोहराम मच गया. काफी तलाश के बाद भी बालक का पता नहीं चल सका. प्रशासन स्थानीय नाविकों संग शुक्रवार को भी नदी में शव की तलाश में जुटा रहा. तोइबा मां-बाप का इकलौता पुत्र था. बालक नदी किनारे अपने साथियों के साथ खेल रहा था. कुछ दूरी पर लोग बैठे हुए थे. इधर, सरयू नदी पूरी तहर से ऊफान पर है. इसके साथ ही कटान तेजी से शुरू हो गया है. नदी की धारा का कटान ऐसा होता है कि अंदर से नदी की धारा काटती है और अंत में ऊपरी हिस्सा गिरता है. इसके चलते कटान का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल होता है. जिस जगह पर बालक खेल रहा था उसके नीचे कटान हो रहा था. इस बात की जानकारी आसपास के लोगों में से किसी को नहीं हुई.

तालाब में डूबे युवक का शव मिला

गड़वार थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव में गुरुवार की शाम स्नान करते समय तालाब में डूबे त्रिकालपुर निवासी संजीव सिंह (35) का शव देर रात को गोताखोरों ने अथक प्रयास कर ढूंढ निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत उक्त युवक पिता की तबियत खराब होने पर दस दिनों पहले ही गांव आया था. परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

आर्थिक तंगी में व्यापारी ने की खुदकुशी

हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट (मुड़ाडीह) निवासी रामेश्वर ओझा उर्फ टुनटुन ओझा (60) ने आर्थिक तंगी के कारण शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. परिजनों ने मीडिया को बताया है कि गुरुवार को खाना खाकर सोने चले गए. शुक्रवार की सुबह काफी देर तक उनका कमरा नहीं खुला तो परिजन बाहर से झांक कर देखे. वे फंदे से झूलते नजर आए. उधर, एसओ सत्येंद्र राय ने मीडिया को बताया है कि रामेश्वर ओझा स्थानीय चट्टी पर प्लाईवुड की दुकान चलाते थे. पिछले काफी दिनों से दुकान घाटे में चल रही थी. वहीं थोक व्यापारियों का काफी पैसा बकाया चल रहा था. इसके चलते व्यापारी इन पर भुगतान करने का दबाव बना रहे थे, जिससे परेशान रामेश्वर ओझा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

सोनौली-बलिया राजमार्ग पर हादसे में गई युवक की जान

बिल्थरारोड में सोनौली-बलिया राजमार्ग पर गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन से कुचल कर कृष्णकांत तिवारी (38) की मौत हो गई. इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया. उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव के पास यह हादसा हुआ. करीमगंज निवासी कृष्णकांत तिवारी पैदल ही बिल्थरारोड की तरफ से आ रहे थे. इस बीच करीमगंज गांव के सामने मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद वाहन समेत चालक निकल भाग जाने में सफल हो गया.

इंटक जिलाध्यक्ष को भातृशोक

इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह (70) का हृदयगति रुकने से गुरुवार को निधन हो गया. वे वनदेवी इंटर कालेज, मऊ में प्रधान लिपिक पद से सेवानिवृत्त थे.

करनई में नकब लगाकर चोरों ने तीन घरों को खंगाला

करनई गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों में नकब लगा कर हजारों का सामान पार कर दिया. चौथे घर में चोरी करने का प्रयास कर रहे चोरों के मंसूबे पर जगे परिजनों ने पानी फेर दिया. गांव के मनजी ठाकुर व मोहन ठाकुर के मकान में सेंध लगाकर चोरों ने खाद्यान्न जिसमें गेहूं, चावल की कई बोरियां, कपड़े व हजारों रुपयों के कीमती सामान चुरा लिया. बगल में स्थित शनि वर्मा के मकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने कमरे में रखे नगदी समेत मोबाइल व अन्य कीमती सामान लेकर चलते बने. उधर गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप राजभर बस्ती में चोरों ने चोरी का प्रयास किया, पर परिजनों के जगे होने की आहट पाकर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.

भाजपा नेता के घर पर चोरों ने नगदी और गहने पर हाथ साफ किया

सुखपुरा के कुर्थियां निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह का परिवार भूमितल पर बने कमरों में सो रहा था. इसी बीच रात को किसी समय चोर मकान की पहली मंजिल पर चढ़ गए तथा एक कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गए. वहां रखी आलमारी को तोड़ कर उसमें से 2.80 लाख रुपये नगद सहित पांच लाख से अधिक के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया.

अगरसंडा में चुराई गई बंदूक, गहने और नगदी बरामद, पांच गिरफ्तार

फेफना थाना पुलिस ने क्षेत्र के एकौनी गांव के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की रात छापेमारी कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से अगरसंडा से चुराई गई लाइसेंसी बंदूक, गहना, नकदी व दो तमंचा आदि बरामद हुआ है. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है. 26 जून की रात अगरसण्डा में सिचाई विभाग के अवकाशप्राप्त कर्मचारी विक्रमा उपाध्याय के मकान का ग्रिल तोड़कर चोरों ने लाइसेंसी बंदूक, सोने चांदी की जेवरात व नकदी चुरा लिए थे. पुलिस की तलाशी में छट्ठू बनवासी निवासी मुजही थाना पकड़ी के पास से क्रीम कलर चादर में एसबीबीएफ गन नम्बर के 3907 व तीन जिदा कारतूस 12 बोर तथा बोरी में रखा हथौड़ी, पेंचकस, लोहे का छोटा रम्मा व टार्च मिला. सुरेश वनवासी निवासी मुजही के पास से तमंचा, कारतूस, पंजाब नेशनल बैंक का पास बुक, पायल मिला. सुभाष मुसहर निवासी नोनिया छपरा नगरी थाना सुखपुरा के पास से तमंचा, दो कारतूस, पायल व पासबुक बरामद हुआ. वहीं सनोज बनवासी निवासी मुजही के पास से एक चाकू, सोना, पायल व एक पासबुक मिला.

बिना मास्क पकड़े तो जमकर लगाई क्लास, वसूला जुर्माना

कोरोना संक्रमण से जिले में हुई दो मौतों के बाद स्थानीय प्रशासन कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. शुक्रवार को बिल्थरारोड के एसडीएम अशोक चौधरी के नेतृत्व में तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह व एसएचओ योगेंद्र बहादुर सिंह ने बिना मास्क के बाजार में निकले लोगों की जमकर क्लास लगाई. इस दौरान करीब 50 लोगों से जुर्माना वसूला गया. एसडीएम ने कहा कि मास्क न लगाने व शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. वहीं, नगर के चैकियामोड़, चौधरी चरण सिंह तिराहा, रेलवे स्टेशन मार्ग सहित कंटेनमेंट जोन व अन्य इलाकों का भ्रमण कर लोगों को मास्क पहने, शारीरिक दूरी का पालन करने व सैनिटाइजर के प्रयोग के प्रति जागरुक किया. इस मौके पर सिपाही हरिओम साहनी, पवन राय, अजय यादव भी मौजूद थे.

आज की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

  • रसड़ा में भारतीय पत्रकार संघ ने मनाया विश्व प्लास्टिक बैग फ्री डे
  • विकास भवन और कलेक्ट्रेट में समूह की महिलाओं के बनाए मास्क की खूब हुई बिक्री
  • हर विभाग में सक्रिय हो जाए कोविड-19 हेल्प डेस्क: जिलाधिकारी बलिया
  • विकास भवन और कलेक्ट्रेट में समूह की महिलाओं के बनाए मास्क की खूब हुई बिक्री
  • 25 साल पुराना सड़क का विवाद आखिरकार निपटा
  • यहां तो बाल मजदूरों के बूते हो रहा है घाघरा के कटान से बचाव का जुगाड़
  • पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने के लिए सुभासपा का प्रदर्शन
  • मेरे लिए गरीबों और पीड़ितों की सेवा ही सर्वोपरि – सुरेंद्र नाथ सिंह
  • आज के कोरोना हेल्थ बुलेटिन में बलिया में एक और पॉजिटिव केस बढ़ा

Related

Tags: अगरसंडा इंटक एकौनी करनई करीमगंज कुर्थिया खरहाटार गड़वार गायघाट तुर्तीपार फेफना बिल्थरारोड मुड़ाडीह सरयू सुखपुरा सोनौली हल्दी

Post navigation

Previous: रसड़ा में भारतीय पत्रकार संघ ने मनाया विश्व प्लास्टिक बैग फ्री डे
Next: बलिया में शुक्र की रात छह तो शनि की सुबह 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.