जेल की क्षमता से अधिक कैदी होने से परेशानी

बलिया जेल में कैदियों के गुस्साने का कारण जांच करने वाले सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि भोजन, पानी से संबंधित था. कहते हैं कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं.

ओवरटेक करने में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, दो घायल

सिकंदरपुर (बलिया)। बेल्थरा मार्ग पर नवानगर पुलिया के आसपास ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्राली के पिछले चक्के से धक्का लगने से …

teej special

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके …

डीजे बजाने वालों को प्रतिबंध का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बैरिया क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को बजाने पर पुलिस विभाग ने प्रतिबंध का नोटिस जारी कर दिया है.

बैठक में पुलिस ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

हल्दी के व्यापारियों के साथ थाने में हुई बैठक में थानाध्यक्ष ने उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी दिये. वाहन के चलते बाजार और सड़क जाम पर भी चर्चा की गई.

जिलाधिकारी ने किया गड़वार थाने का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने गड़वार पुलिस थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंचे. उन्होंने दफ्तर के रजिस्टरों की जांच भी की. वृद्धाश्रम का भी जायजा लिया.

जिपं अध्यक्ष, लिपिक और संबंधित फर्म पर एफआईआर के आदेश

निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर जिलाधिकारी ने सीडीओ को दो दिन में जिला पंचायत अध्यक्ष, संबंधित फर्म और लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं.

पूरे सितम्बर महीने चलेगा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम: डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी बीएलओ को पूरे सितम्बर तक मतदाता सत्यापन का निर्देश दिया है. इसकी शुरुआत रविवार को 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी.

असफलताओं से निराश न हो प्रयास करते रहने का आह्वान

नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से छोटी-मोटी असफलताओं से न घबराकर निरन्तर प्रयास करने का आह्वान किया.

केहरपुर और गोपालपुर में गंगा के तेवर तल्ख, मची खलबली

दुबेछपरा रिंग बंधे से लगभग 35 मीटर दूरी पर 100 मीटर लंबाई में तेजी से कटान जारी है. चार घंटे में छह एकड़ उपजाऊ जमीन गंगा में विलीन हो गई.

जल्द ही बेहतर नजर आएगा स्टेडियम :खेल राज्य मंत्री

खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि बलिया का स्टेडियम जल्द तमाम सुविधाओं से लैस किया जायेगा. कुश्ती अखाड़ा और व्यायामशाला बनाये जायेंगे.

जन चौपाल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

बांसडीह के राजा गांव खरौनी के स्कूल में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में युवाओं, लड़कियों, महिलाओं व वृद्धों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया.

बलिया जिला कारागार में कैदियों ने किया जमकर हंगामा

कैदियों ने जेल में मिल रहे भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण हंगामा किया है. हंगामा बढ़ने लगा तो जेल प्रशासन ने बवाल को थामने के लिए पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया.

जला ट्रांसफार्मर न बदलने पर बिजली विभाग का पुतला फूंका

पिछले दो माह से जले ट्रांसफॉर्मर न बदलने के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का पुतला फूंका. सुनवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी.

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ रिश्वत लेते दबोचा

भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने शनिवार को बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर गांव के निरंजन कुमार सिंह की सरकारी कोटे की दुकान है. दुकान के सत्यापन के लिए बांसडीह तहसील के लेखपाल अनूप कुमार गुप्ता ने कोटेदार से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

बैरिया में सांसद नीरज शेखर का गर्मजोशी से स्वागत

बैरिया की सीमा पर सांसद नीरज शेखर के पहुंचते ही इलाके के भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. जूलूस के रूप में नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे.

रोटरी क्लब ने स्कूल को लिया गोद

हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट अभियान के तहत रोटरी क्लब ने प्राइमरी स्कूल शिवपुर दियर को गोद लिया. इस दौरान क्लब की ओर से विद्यार्थियों को पानी बोतल, फल बांटे गये.

अफवाह से बचने और हिंसा न फैलाने की अपील

डीजीपी के निर्देश पर पुलिस स्कूलों में जाकर बच्चों और अभिभावकों को अफवाहों और हिंसा से बचने के लिए कहा. पुलिस ने कहा कि ऐसी घटना का पता चलने पर सुचित करें.

वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसडीएम अर्दली को पीटा,दो हिरासत में

एसडीएम के बांसडीह दफ्तर में कुछ लोगों ने उनकी अर्दली को पीट दिया.उस समय वह जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल थीं.