नाबालिग बालिका के साथ अपहरणकर्ता गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद अपहृता बालिका के बयान के आधार पर धारा 366 ,376 (3 )पास्को एक्ट 3/4(2) बढ़ोतरी की गई. करीब डेढ़ महीना पूर्व अभियुक्त नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर नासिक लेकर चला गया था. उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. डेढ़ महीने बाद वह अपने गांव आया वहां से मुड़ियारी गया. मुड़ियारी से वह बांसडीह जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर मनियर पुलिस ने उसे घोघा चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया.

हरिजन बस्ती में देर रात दो झोपड़ियों में लगी भीषण आग, घर में रखा सामान हुआ राख

सिकंदपुर, बलियाः थाना क्षेत्र के खरीद भवानी माता मंदिर के समीप हरिजन बस्ती में बुधवार को देर रात गांव निवासी सुरेंद्र राम की दो झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग …

news update ballia live headlines

नीम के पेड़ की डाली गिरने से दो महिलाओं समेत चार घायल

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि अपनी बड़ी मां के चालीसा श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद मृतका की दो विवाहित बेटिया मुन्नी खातून 40 वर्ष व उनका पति मुकद्दर अली 46 वर्ष, शायरा 30 वर्ष, मजहर मियां 20 वर्ष निवासी रेवती थाना रेवती अपने घर दो बाइको पर सवार होकर माधो मिश्र के टोला बैरिया से रेवती वापस लौट रहे थे कि रास्ते में चांद पुर गांव के निकट सड़क के किनारे चांदपुर निवासी नीम का पेड़ कटवा रहा था

पूर्वांचल बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज होने से उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा, ग्राहक बैंक से बैरंग लौटने को मजबूर

लोगों का आरोप था कि जब से पूर्वांचल बैंक को बैंक  ऑफ बड़ौदा में मर्ज किया गया है तब से उपभोक्ताओं को कोई सुविधा नहीं मिल रही है. पिछले एक पखवारे से ग्राहक बैंक से बैरंग लौटने को मजबूर हो रहे हैं. रोज दर्जनों उपभोक्ता पास बुक लेकर इधर उधर भटक रहे हैं.

जिलाधिकारी ने नगरा में टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा, लोगों से की अपील

जिलाधिकारी ने सीएचसी नगरा का निरीक्षण भी किया. वैक्सीनेशन उपलब्धता के संबंध में डॉक्टरों से जरूरी जानकारी ली. स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का सत्यापन किया.

news update ballia live headlines

उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान 23 तक बंद रहेंगे

समस्त शैक्षणिक संस्थान कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब 23 जनवरी तक पूर्णरूपेण बंद रहेंगे. इन विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी.

चेकिंग के दौरान वाहन सहित दो चोर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के लगन टोला ढाला से आगे बरतर चौराहे के पास थाना आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने के क्रम मे तथा मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग के दौरान 02 अन्तर्गतराज्यीय वाहन चोरों राहुल कुमार मांझी पुत्र कन्हैया मांझी निवासी मांझी दुर्गापुर थाना मांझी व बृजेश कुमार पुत्र नन्द कुमार मल्लाह निवासी मांझी दुर्गापुर थाना माझी जनपद छपरा बिहार को चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल के साथ मुखबीरी सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भृगु आश्रम का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और चुनाव से पहले सारी तैयारियां करा लें. उन्होंने कहा कि जो भी निर्देश जारी हो रहे हैं वह तत्काल पूरा किया जाए. उन्होंने आम जन लोगों से भी चुनाव के संदर्भ में बात चीत की और उनकी राय मांगी साथ ही कहा कि आप लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर बिना किसी डर के अपने मत का प्रयोग करिए. किसी तरह की कोई बाधा हो तो जिला अधिकारी कार्यालय या पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल खबर दें.

कड़ाके की ठंड से बचाव के लिये बांटे कंबल

बेल्थरारोड.बलिया. कडाके की ठंड से बचाव के लिये वार्ड नम्बर 28 के जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान समाजसेवी जनार्दन सिहं यादव द्वारा शुक्रवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अपने आवास से …

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को टीकाकरण के संबंध में दिया निर्देश

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्राम प्रधानों को निर्देश देते हुए कहा पहला डोज नहीं लगवाया है वह अपना पहला डोज अवश्य लगवाएं साथी जिसने दूसरा डोज लगवा लिया है वह अपना बूस्टर डोज जरूर लगवाएं. इस समय स्कूल और कॉलेज बंद है अतः गांव में घर जा जाकर जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण कराये. 60 वर्ष के ऊपर के लोगों में इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है उन लोगों का टीकाकारण जरूर करवाये. उन्होंने कहा कि जो भी ग्राम प्रधान अपने प्रयास से अपने गांव को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करवा लेगा उसे मेरे द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा और साथ ही सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा.

सहतवार, बैरिया और रेवती में फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने मतदाताओं से की बातचीत

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा, लक्ष्मण छपरा, रामपुर कोड़हरा सहित आधा दर्जन गांवों में क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दोकटी व एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया. क्षेत्राधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर सम्बंधित गांव के लोगो को जागरूक कर यह बताया जा रहा है कि आप सभी निर्भीक होकर मतदान करें.

इस हफ्ते से वेक्सिनेशन में आई तेजी, आगे भी रहें कायम: मण्डलायुक्त

मंडलायुक्त ने कहा कि विगत हफ्ते में वेक्सीनेशन में बहुत तेजी से प्रगति बढ़ी है. एक हफ्ते के अंदर ढाई गुना वैक्सीनेशन बढ़ा लिया गया है. यह ऐसे ही आगे भी बना रहे. उन्होंने कहा कि जिले के ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर अच्छे से काम कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में निगरानी समितियां बनाई गई हैं, जो इन सब पर नजर रखी हुई है.

सांकेतिक चित्र

शाहपुर में ट्यूबवेल के पास मिला युवक का शव

गांव के खेत मे लगे ट्यूबेल के पास स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. युवक की शिनाख्त गांव के ही जितेंद्र नट पुत्र फौजदार के रूप में की गयी. मृतक का घर घटना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर है. पति की मौत से पत्नी सरिता बेसुध हो गई. मृतक के चार छोटे- छोटे बच्चे है. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बंगाल ले जाए जा रहे गोवंश से भरी ट्रक बरामद

घटना के सम्बंध में चौकी प्रभारी चांद दियर गणेश पांडेय को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक ट्रक में गौ वंशो से भरा मवेशियों को लेकर पशु तस्कर बैरिया की तरफ से जय प्रभा सेतु के रास्ते बिहार होकर पश्चिम बंगाल वध के लिये ले जारहे है.

पुलिस ने तीन के विरुद्ध मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया

ग्राम प्रधान बहादुरा शिवनाथ प्रसाद पुत्र स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद ने अपने दिए गए तहरीर में दर्शाया है कि उपरोक्त गणों ने एक गोल बनाकर विगत बुधवार की सायं करीब 6 बजे चुनावी रंजिश को लेकर मेरे दरवाजे पर आकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किए. मेरे लड़के नितेश कुमार के विरोध करने पर सौदागर व विमलेश कुमार भारद्वाज मेरे लड़के को पकड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे तथा इम्तियाज अपने पास रखे हुए लोडेड कट्टे को निकाल कर मेरे लड़के पर फायर करने ही वाला था कि मैं तथा मेरा भाई श्री श्याम और भतीजा प्रदुम्न तथा गांव के अन्य लोगों ने दौड़ाकर कट्टा छीन लिया उसके बाद मनियर पुलिस को फोन द्वारा सूचना दी.

डिप्टी आरएमओ ने किसानों से वार्ता कर उनकी मांग मानी

24 दिसम्बर से ही धान तौल बन्द होने से नाराज़ किसान चार जनवरी को धरने पर बैठ गये थे. किसानों के धरना के बाद 5 दिसम्बर से धान तौल शुरू हो गया. इस बीच आए दिन धान क्रय केन्द्र पर किसानों एवं कर्मियों के बीच आपसी मतभेद हो रहा था.

सर्दी के मौसम में बच्चों को बचायें निमोनिया से

बच्चों में निमोनिया के संकेत:-
अधिक समय तक चलने वाली खांसी, बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना या शरीर में दर्द ,भूंख की कमी, छाती या पसली का तेज चलना/दर्द ,सांस लेने में दिक्कत इत्यादि.

सिविल जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बंदियों से वार्ता

बंदियों को य़ह अवगत कराया गया कि जिन बंदियों के पास अपने मुकदमे की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है वह एक प्रार्थना पत्र जेल अधीक्षक से अग्रसारित करवा कर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें जिससे उनके मुकदमे की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके.

सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए उठाया कारगर कदम

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डेन ऑवर में चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना तथा मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी iRAD का प्रशिक्षण क्रमशः 17 नवम्बर , 18 नवम्बर , 19 नवम्बर को ज़ूम मीटिंग के माध्यम से दिया जा चूका है

जानलेवा हमले से वृद्ध की मौत, आरोपी गिरफ्तार

उभांव थानाध्यक्ष अविनाश सिहं के निर्देश पर एसआई अशोक कुमार मय हमराही के साथ मालीपुर नहर के पास पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा गया.