Category: जिला जवार
सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी लाल मुन्नी देवी 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामा शंकर तुरहा बुधवार की शाम को कही से अपने घर वापस लौट रही थी. घर से लगभग दो तीन सौ मीटर दूर थी कि रास्ते में आदर्श स्कूल के पास तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. आनन-फानन में आसपास के लोग घायल महिला को एंबुलेंस से बलिया अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान रात्रि में 2 बजे के करीब डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया है.
प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि मौलिक विचार मातृ भाषा में ही अधिकतर आते हैं और संपर्क भाषा, क्षेत्रीय भाषा आदि शिक्षा के क्षेत्र में भी सर्वोत्तम आगत को प्रोत्साहन देते हैं. भाषा अधिगम के साथ ही संस्कृति के हस्तांतरण का प्रमुख माध्यम है जो छात्र को शिक्षा व संस्कृति से जोड़ भी सकती है व विमुख भी कर सकती है.
रविशंकर सिंह पप्पू के समर्थन में आए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री गोरक्ष प्रांत बजरंगी सिंह बब्बू, मिर्जापुर निवर्तमान निर्विरोध एमएलसी विनीत सिंह, भाजपा विधायक केतकी सिंह, टाउन पॉलिटेक्निक के चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू, निवर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रतिनिधि तेजा सिंह सहित आदि वक्ताओं ने भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए रविशंकर सिंह पप्पू को जिताने की अपील की.
डीएम बलिया व एसपी बलिया की गठित टीम ने जांच में इलेक्ट्रानिकी व अभिलेखीय सबूत जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए क्रमशः थाना कोतवाली पर नगर मजिस्ट्रेट बलिया प्रदीप कुमार की तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 व धारा 66B IT ACT पंजीकृत कर दो नामजद अभियुक्त को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया.
माहामहिम राज्यपाल की प्रेरणा से व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पर तैनात डॉ बीना गौतम ने तीन क्षय रोगियों को गोद लिया है. जिसमें अन्नपूर्णा 2 वर्ष, रानी 7 वर्ष व अनुज 4 वर्ष शामिल है. वही उसी अस्पताल पर तैनात डॉ आनंद शर्मा ने ज्ञान्ती देवी 40 वर्ष व सहतवार के अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव ने अनिल सिंह, मंजीत और पुलिस प्रसाद को गोद लिया है. इन सभी गोद लिए हुए रोगियों को इन तीनों लोगों द्वारा बेहतर भरण-पोषण के लिए व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी. सभी लोगों ने इन रोगियों को हारलिक्स, सतू,गुण आदि सामग्री देकर बेहतर ढ़ग से जीने की सलाह दी है.
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में पुराने ईंटों का भी प्रयोग किया जा रहा है. बताया कि पंचायत भवन निर्माण में लगाया जा रहा सरिया भी घटिया किस्म का है. बताया कि इस बाबत हमारे द्वारा उ.प्र. शासन सहित जिलाधिकारी महोदय एवं सीडीओ बलिया के यहां शिकायती पत्र दिया गया है. इस मामले में जांच भी हुई है लेकिन जांचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायत कर्ता के संज्ञान में दिए बिना ही जांच करके रिपोर्ट लगा दी गयी है.
