स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर परिवहन निगम चलायेगा बसें

राज्यमंत्री ने कहा कि इन 75 बसों को राजधानी लखनऊ से प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में इनसे संबंधित जनपदों को जोड़ा जाय। इन बसों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 09 अगस्त, 2022 को अगस्त क्रांति के दिन हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये जाने का प्रस्ताव है.

अगले दो माह तक बलिया जिले में धारा 144 लागू

जिलाधिकारी ने कहा है कि इस अवधि में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति एक समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और ना ही कोई धरना प्रदर्शन करेंगे, जिससे शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े.

सांकेतिक चित्र

साड़ी के फंदे से लटकर विवाहिता ने दी जान

नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रवार दूगौली निवासी घुरन चौहान की पत्नी 28 वर्षीय चांदनी बुधवार की शाम अपने कमरे में साड़ी का फंदा बना आत्म हत्या कर ली. विवाहिता का आठ वर्षीय पुत्र धीरज जब कमरे में गया तो फांसी के फंदे पर लटकता शव देख शोर मचाया. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण विवाहिता के शव को नीचे उतारा.

मूल्यांकन केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कुलपति

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के कड़े निर्देश के बाद मूल्यांकन केंद्र पर लगातार परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और सहायक कुलसचिव अमृत लाल पटेल निरीक्षण कर रहे हैं.

हल्दी सहतवार मार्ग की मरम्मत कार्य में ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप

हल्दी-सहतवार मार्ग करीब दर्जनों गांवों को जोड़ने के साथ-साथ विकास खण्ड बेलहरी का ब्लाक मुख्यालय,पशु चिकित्सालय, सीएचसी,पावर हाउस,बैंक व विद्यालयों को जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है. लेकिन बलिया व बैरिया विधान सभा क्षेत्र के बॉर्डर पर पड़ने के कारण इसका लाभ ठीकेदारों व अधिकारियों को मिल जाता है.

टायर पंचर होने से पलटी टेंपो, दो बच्चे सहित पांच लोग घायल

चीता छपरा रानीगंज निवासी निरमा देवी 35 वर्ष पत्नी सिनोद पासवान, गोपाल नगर निवासी रामराज पासवान 35 वर्ष, दुर्गा 30 वर्ष पत्नी रामराज पासवान, गोविंद 18 वर्ष एवं निधि 5 वर्ष क्रमशः पुत्र व पुत्री रामराज पासवान भैंसहां ग्राम सभा के लाली के डेरा स्थित अपनी रिश्तेदारी से टेंपो पर सवार होकर रेवती की तरफ आ रहे थे.

फोटोनिक्स एवं फाइबर ऑप्टिक्स लैब का उद्घाटन

जौनपुर, बलिया. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान स्थित नवनिर्मित भवन में फोटोनिक्स एवं फाइबर ऑप्टिक्स लैब का उद्घाटन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के कर कमलों द्वारा हुआ. उन्होंने …

सांकेतिक चित्र

रोजी रोटी की तलाश में गए युवक की हादसे में मौत

खड़े ट्रक के नीचे बैठकर खाना खाने की अभी शुरुआत भी नहीं थी कि साइड की जा रही दूसरी ट्रक के धक्के से युवक की पहिये के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गयी.

अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को पुलिस ने तोड़ा

मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे यूपी एवं बिहार सीमा क्षेत्र के ककरघट्टा गांव के सामने बिहार क्षेत्र में एवं मनियर दियरा टुकड़ा नंबर 2 के सामने बिहार प्रांत के …

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

शनिवार को दोपहर में भरौली गांव निवासी संदीप चौधरी 22 वर्ष बाइक से भरौली जा रहा था कि नरहीं गांव निवासी अजय पासवान उम्र 25 वर्ष पुत्र राम आशीष पासवान भी बाइक से से जा रहा था कि अचानक मुड़ गया जिसके कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई जिसमें अजय पासवान बूरी तरह जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया.

समाधि स्थल के महंत राजेश्वर दास हुए ब्रह्मलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

सहतवार श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल के महंत श्रीश्री राजेश्वर दास हृदयाघात की वजह से शनिवार की देर शाम करीब 70 वर्ष की अवस्था में ब्रह्मलीन हो गये थे. जिसकी सूचना मिलते ही श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल प्रांगण में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. श्रद्धालु अपने प्रिय महंत के अंतिम दर्शन को बेताब दिखे. 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर का उद्घाटन भाजपा विधायक केतकी सिंह ने किया

विधायक ने कहा कि आपके वोट की ताकत की बदौलत यह हॉस्पिटल आज चालू हुआ है . साल 2017 के चुनाव में आपने जिस लोगों पर विश्वास किया वही हॉस्पिटल को न चलाने देने के दोषी हैं. 28 मार्च 2022 में मैंने विधानसभा में शपथ ली और 3 महीने पूरे होने से पहले आज हॉस्पिटल का उद्घाटन हो गया.

युवक ने तीन लोगों पर चाकू से वार कर किया घायल, हमलावर गिरफ्तार

पुलिस ने हमलावर सेराज को गिरफ्तार कर मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई एवं उसका इलाज कराया पुलिस उसे हिरासत में लिया है. वैसे सेराज के भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह खून से लथपथ था.

बारात की गाड़ी में बैठ शराब पीना पड़ा भारी, अनियंत्रित वाहन से कुचलकर दो की मौत, तीन घायल

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार थाना सिकंदरपुर से मुखदेव राम के पुत्र नागेंद्र राम की बारात भोजपुर दलित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी. द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच कुछ बाराती नाच देखने हेतु दरवाजे से जनवासे में आ गए. शामियाने के बाहर बारातियों की एक स्कॉर्पियो यूपी 32 ईबी 1212 खड़ी थी. स्कॉर्पियो का एसी चलाकर उसी में बैठ कर कुछ बाराती शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी से स्कॉर्पियो का गियर लग गया और गाड़ी तेजी से आगे बढ़ी और दो व्यक्तियों को कुचलते हुए एवं दो व्यक्तियों को घायल कर आगे आम के पेड़ से टकराकर रुक गई.

मनियर: बिजली विभाग पर ग्रामीणों ने लगाया फर्जी बिल भेजने का आरोप

मनियर, बलिया. बिजली विभाग द्वारा कथित रूप से फर्जी बिल भेजे जाने एवं जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का बिजली का कनेक्शन काटे जाने को लेकर मनियर दियारा टुकड़ा नंबर दो के ग्राम वासियों …

एसडीएम सदर की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

एसडीएम सदर जुमेंद अहमद और सीओ प्रीति त्रिपाठी, गड़वार थाना प्रभारी श्रीधर पांडे तथा थाना के सभी पुलिस प्रशासन के साथ टिन शेड सहित कई अवैध दुकानों पर बुल्डोजर चलवा कर ध्वस्त करा दिया.

6 पोल का तार टूटा 142 गांव की बिजली गुल,भीषण गर्मी से जीवन बेहाल, करंट लगने से भैंस की मौत

मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में विद्युत पोल के स्टेक में करंट दौड़ने से भैंस मर गयी. भैंस दूध दे रही थी एवं गाभिन थी.

news update ballia live headlines

विवादित जमीन पर पहुंचे तहसीलदार सदर को वापस लौटना पड़ा

स्थानीय थाना क्षेत्र के कछुआ ग्रामवासी परमात्मा नंद सिंह बनाम गौरीलाल के बीच 3632 वर्ग फिट डीह की जमीन के लिए मुकदमा चल रहा है. मुकदमा सिविल कोर्ट पूर्वी में चल रहा है जिसकी सुनवाई 20 जुलाई को होनी है तभी प्रतिवादी गौरी शंकर लाल तहसीलदार सदर एवं स्थानीय थानाध्यक्ष के साथ कछुआ ग्राम सभा के विवादित भूमि पर पहुंचे इस बात की जानकारी वादी परमात्मा नन्द सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों को हो गई जिसके फलस्वरूप पूरे परिवार विवादित भूमि पर पहुंच गए. कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी का वातावरण बना रहा. वादी इस बात पर अड़े रहे कि यह भूमि हमारी है लेकिन तहसीलदार सदर व प्रतिवादी मानने को तैयार नहीं थे.

मनियर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीपी मशीन गायब, डाक्टरों के इंतजार में करीब तीन घंटे परेशान रहे मरीज

मरीजों को भीषण गर्मी में इलाज के लिए लगभग 3 घण्टे तक परेशान होना पड़ा. जब ढूंढने के बाद भी बीपी मशीन नहीं मिली तो चिकित्साप्रभारी मनियर डॉक्टर सहाबुद्दीन ने मनियर थाने बीपी मशीन की गुमशुदगी की तहरीर दी. इधर इलाज न होने से परेशान मरीजों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा कर दिया. उसके बाद डॉक्टर आनन-फानन में ओपीडी में बैठे और इलाज शुरू किया. चर्चा है कि बीपी मशीन तो एक बहाना है किसी बात को लेकर हॉस्पिटल के स्टाफ बंद कमरे में लड़ते रहे जबकि मेज पर पहले से ही एक बीपी मशीन मौजूद थी.

बलिया : ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया पुलिस की गठित टीम ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक आनन्द विक्रम सिंह के भाई संदीप सिंह का शव भी कुएं. से बरामद किया गया. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि संदीप सिंह व प्रवीण सिंह उर्फ भोलू के बीच में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था जिस कारण भोलू सिंह व उसके अन्य साथियों द्वारा संदीप सिंह की हत्या कर शव को कुएं में छिपा दिया गया और संदीप सिंह को उसके घर से ले जाते समय पिता व भाई ने देख लिया था जिस कारण अभियुक्तों द्वारा उसके भाई व पिता की भी हत्या कर दी गई.