Category: जिला जवार
बलिया. जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को कोषागार सभागार में महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज के निरीक्षण अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें लेखा की रख-रखाव, सामान्य भविष्य निधि सम्बन्धी विसंगतियों एवं जनपद में लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में आहरण वितरण अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गयी.
बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज बुधवार को समय 04ः30 बजे, समस्त सम्मानित पीठासीन अधिकारीगण की प्री-ट्रायल बैठक, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11.02.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा के द्वारा किया गया.
बलिया. परोपकार और सेवा का मूल्य तभी होता है जब वह सही व्यक्ति को दिया जाय. शायद ईश्वर जब परेशानियां ज्यादा देता है तो सहन शक्ति भी उतनी ही देता है, नहीं तो सर्द और गलन की रात में रोडवेज बस स्टैंड के पास बाटी चोखा की दुकान चलाने वाले नरहीं के रहने वाले लक्ष्मण गुप्ता और सुनीता देवी ठंढ़ से ठिठुरकर अलाव का सहारा लिए हुए रात गुजारने पर मजबूर थे.
