Category: जिला जवार
वे समाजवादी आंदोलन से भी जुड़े हालांकि वे अध्ययन के समय भी समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे. संगठन बनाना उनके दिमाग में बराबर घूमता रहा.एक बार एक रिक्शा चलाने वाले को किसी ने पीट दिया था तो उन्होंने रिक्शा यूनियन बनवा दिया और उनके कंधे से कंधा मिलाकर जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तब तक चलते रहे. इसी क्रम उन्होंने बुद्धिजीवियों का एक संगठन लोकमंच बनाया था.
धूमधाम से मनाया गया विश्व कछुआ दिवस
बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के निर्देश के क्रम में 23.05.2023 को विश्व कछुआ दिवस (World Turtle day) के अवसर पर वी०के० आनन्द, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया के निर्देशन में वन विभाग बलिया द्वारा सुरहाताल व समस्त रेंजों में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जलीय पारिस्थितिकी तन्त्र में कछुओं के महत्व पर परिचर्चा व मनन किया गया.
नाव दुर्घटना रोकने को लेकर सांसद ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक
बलिया. माल्देपुर नाव दुर्घटना के पश्चात सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक की. बैठक में उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई .
