जयप्रभा सेतु के पास मिले शव की हुई शिनाख्त

बैरिया : रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मांझी जयप्रभा सेतु के पास मिले शव की पहचान अमन चौरसिया पुत्र ओमप्रकाश चौरसिया निवासी कोटवां थाना बैरिया के रूप में हुई है.

अमन लोगों के यहां शादी विवाह में सट्टा (भाड़ा) पर काम करने जाता था. स्वभाव से सीधा साधा युवक पिछले 29 नवम्बर से लापता था. उसके परिवार वालों ने सोचा कि कहीं सट्टा पर गया होगा.
इस सिलसिले में रविवार को उसके पिता ने बैरिया थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी.

मृतक का इसी 7 दिसम्बर को विवाह होने वाला था. उसकी मां लोगों के घर चौका-बर्तन और पिता मजदूरी करते है. अमन की बड़ी बहन की शादी होनी है जिसके लिए वह चिंतित रहता था. उसकी संदिग्ध मौत पर घर परिवार और मुहल्ला वाले हैरत में हैं.

गांव के लोगों का कहना था कि अमन की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी. उसके पिता और गांव वालों ने बलिया जाकर उसकी पहचान की.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE