Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर पर चाकू से किया हमला 
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • ब्रेकिंग न्यूज

बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर पर चाकू से किया हमला 

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार की देर शाम लूट के इरादे से पंहुचे बाइक सवार बदमाशों ने लूट में असफल होने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
Central Desk 28 January, 2024 1 minute read
Bike riding miscreants attacked petrol pump manager with knife
बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर पर चाकू से किया हमला 

बलिया.  बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार की देर शाम लूट के इरादे से पंहुचे बाइक सवार बदमाशों ने लूट में असफल होने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दौरान मैनेजर से गुथम-गुत्थी के दौरान ही बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी.

घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले. घायल पेट्रोल पंप मैनेजर की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली.

केवरा निवासी जयप्रकाश सिंह बांसडीह सहतवार मार्ग पर केवरा चट्टी से महज 300 मीटर की दूरी पर लक्ष्मण फिलिंग स्टेशन केवरा पर बतौर पंप मैनेजर काम करते हैं.

उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास बाइक सवार दो युवक काले रंग का शाल ओढ़कर मुंह बांधे पंप पर पंहुचे और पेट्रोल देने की बात कही. उनके द्वारा उन्हें बताया गया कि पेट्रोल नही है.

इसके बाद वे वहां से चले गए और कुछ देर बाद तेजी से वापस लौट कर आये. इस दौरान बाइक चला रहा युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि एक अन्य युवक जिसे संदेह के आधार पर पीड़ित ने पहचान लिया है.

उसने आफिस में बैठकर हिसाब कर रहे जयप्रकाश सिंह की तरफ बढ़कर पैसों पर झपट्टा मारा, लेकिन मैनेजर ने पैसे काउंटर में डाल दिये. इस दौरान मैनेजर और बदमाश दोनों एक दूसरे से गुत्थम गुत्था हो गए.

मैनेजर ने बदमाश को पकड़ा ही था कि बदमाश ने जयप्रकाश की जांघ में चाकू मार दिया. चाकू लगने के बाद मैनेजर ने शोर मचाना शुरू किया तो आस पास बैठे अन्य लोग व पंप कर्मी घटनास्थल की तरफ दौड़े.

जिन्हें आता देखकर हमलावर युवक ने गालियां देते हुए हवा में तीन राउंड गोली चला दी. इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी और इसका फायदा उठाकर बाइक सवार वहां से भाग निकले.

सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पंप के कर्मचारियों से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की फुटेज देखा. मौके से पुलिस ने दो कारतूसों के खोखे भी बरामद किये.

घटना के बाद पुलिस ने देर रात घायल जयप्रकाश का मेडिकल कराया और उनकी तहरीर पर एक नामजद समेत दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

पहुंची फोरेंसिक टीम

पेट्रोल पंप फायरिंग की घटना के बाद रविवार को बलिया से फोरेंसिक टीम पेट्रोल पंप पहुंच बारीकी से जांच किया. मौके से एक चाकू, शाल और एक पैर का चप्पल बरामद हुआ है.

  • बांसडीह से लालबाबू पाण्डेय की रिपोर्ट

  अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बांसडीह ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Next: सुरेंद्र तिवारी का निधन, पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.