Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • बिहार के सर्वेश कश्यप ने बढ़ाया सूबे का मान, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन में नाम हुआ दर्ज
  • देश दुनिया

बिहार के सर्वेश कश्यप ने बढ़ाया सूबे का मान, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन में नाम हुआ दर्ज

सेंट्रल डेस्क 30 September, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bihar's Sarvesh Kashyap brought glory to the state, name registered in London Book of World Records, London
बिहार के सर्वेश कश्यप ने बढ़ाया सूबे का मान, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन में नाम हुआ दर्ज
31 वर्ष की आयु में ही 112 फिल्मो के लिए बतौर मीडिया स्ट्रैटजिस्ट, रणनीतिकार किया काम, देश के चुनिंदा पीआर में नाम हुआ शामिल

 

बिहार, पटना के सर्वेश कश्यप को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लंदन से सम्मानित किया गया है. सर्वेश पटना स्थित एक्जीबिशन रोड के निवासी हैं व लगभग 8 वर्षो से देश के कई चर्चित कलाकार, क्षेत्रीय व हिंदी फ़िल्म,कॉरपोरेट कंपनियां,नेता व राजनीतिक पार्टियो के लिए बतौर मीडिया स्ट्रैटजिस्ट, रणनीतिकार कार्य कर रहे हैं.

विगत 8 वर्षों में ही सर्वेश कश्यप ने 112 क्षेत्रीय भाषा व हिंदी फिल्मो के साथ कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के फिल्मो के लिए भी कार्य कर चुके हैं जिनमे प्रकाश झा प्रोडक्शन,आनंद कुमार प्रोडक्शन, वर्ल्डवाइड फिल्म्स,सेवन विंग्स इत्यादि शामिल हैं. साथ ही अपने कुशल मीडिया प्रबंधन के बदौलत सर्वेश ने कई राजनैतिक पार्टियां व राजनेताओं के कैरियर को भी ऊंचाई प्रदान की है.

Bihar's Sarvesh Kashyap brought glory to the state, name registered in London Book of World Records, London

वर्तमान में सर्वेश देश के चर्चित मीडिया रणनीतिकार के रूप जाने जाते हैं व उत्तर भारत के बेस्ट पीआरओ के रूप में खूब ख्याति प्राप्त की है. 31 वर्षीय सर्वेश कश्यप इससे पूर्व ग्लोरी ऑफ इंडिया, ग्लोबल बिहार नेशनल एक्सलेंस अवार्ड, युवा कर्म कौशल सम्मान, फ़िल्म बंधु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेस्ट पीआरओ कई अन्य सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं.

उक्त उपलब्धि के विषय मे सर्वेश कहते हैं समाज,माता- पिता से प्रेरणा ले कर मैं लगातार अपने काम मे लगा रहा. ईश्वर ने हमेशा मेरी मदद की है. अभी तक के सफर में मेरा साथ देने वाले तमाम व्यक्तियों को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा. खास कर अपने जिलेवासी व सगे सम्बंधियों का जिन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया.

इस उपलब्धि पर सर्वेश खूब उत्साहित हैं व आगे कहते हैं बेहतर कार्य की गुंजाइश हमेशा रहती है. अभी तो बस शुरुआत है और भी मेहनत करनी है. अपने क्षेत्र का नाम देशभर में रौशन करना है. जनसंपर्क के क्षेत्र में कमाल का स्कोप है. अधिक से अधिक युवा इस क्षेत्र में आयें. बिहार में जनसंपर्क के क्षेत्र अभी और भी कई प्रयोग भी करने हैं.

हाल ही में वैशाली मोशन पिक्चर्स नामक फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन व प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की है. वैशाली मोशन पिक्चर्स द्वारा ही प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव,अतुल श्रीवास्तव,अहम शर्मा स्टारर हिंदी फिल्म का पैन इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन किया गया. कुछ फिल्मो के निर्माण सहित भविष्य की कई अन्य बड़ी योजनाओं पर भी कार्य कर रहा हूँ.

सर्वेश महुआ, महुआ प्लस, ढिशुम, भोजपुरी सिनेमा, बिग गंगा सहित प्रसिद्ध कलाकार यशपाल शर्मा, राहुल देव, अतुल श्रीवास्तव, अहम शर्मा, गुरमीत चौधरी,बॉलीवुड सिंगर तोचि रैना, बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव, भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, यश कुमार, अरविंद अकेला कल्लू, अभिनेत्री मोनालिसा,अक्षरा सिंह, अंजना सिंह, निधि झा, निर्देशक अभिषेक कुमार, मिस इंडिया यूनिवर्स शिल्पा सिंह, विक्रांत सिंह, प्रकाश झा प्रोडक्शन, आनंद कुमार प्रोडक्शन, फ़ॉर एवर बिग एंटरटेनमेंट, सेवन विंग्स इंटरटेनमेंट फिल्म्स के लिए भी कार्य कर चुके हैं.

  • केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: पटना प्रोडक्शन हाउस फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिहार लंदन लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्वेश कश्यप

Post navigation

Previous: बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएमओ
Next: सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: डीएम

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.