Ballia-‘पूर्व सांसद स्व. हरिनारायण राजभर मेरा कोई विरोध नहीं था’..श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री ओपी राजभर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बुधवार को दिवंगत पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर के ग्राम टगुनियां पहुंचे. सुभासपा नेता ने दिवंगत पूर्व सांसद के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ओपी राजभर ने यहां कहा कि भाजपा से जुड़े पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर समाज के प्रहरी थे, वे समाज को दिशा देने वाले नेता थे, उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। जब भी कोई बात होती थी तो वे मुखर होकर समाज की लड़ाई लड़ते थे।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

राजनीति में आपसी मतभेद को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनसे मेरा कोई विरोध नही था। कहा कि नेता-नेता में कहां लड़ाई होती है। कहा कि निधन की खबर सुनकर शोक श्रद्धांजलि देने आया। परिजनों को सांत्वना दिया। कहा कि हर किसी को यह सांस्कारिक दुनिया छोड़कर जाना ही है।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर ने मीडिया के सवालों के जबाब में कहा कि आज समय राजनीतिक बातें करने का तो नही है, किन्तु सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव महिला आरक्षण के विरोधी हैं, यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो उन्हें सदन में अपनी बात रखनी चाहिए थी। कहा कि बीते 24 सालों से हम महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते आ रहे हैं। संविधान में भी बाबा भीमराव अम्बेडकर ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है और लम्बे समय से राजनीति में आरक्षण की बात सिर्फ चर्चा में बनकर रही है। 16,17 व 18 की तिथि लोक सभा में चर्चा के लिए निर्धारित है। इसमें विपक्ष को अपनी बात सदन में रखनी चाहिए।

लोकसभा व विधान सभा की सीटे आरक्षण के हिसाब से बढ़ रही हैं। जो विरोध कर रहे हैं वे महिला विरोधी हैं। त्रिस्तरीय आरक्षण की तर्ज पर लोक सभा व विधान सभा का चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने के हम पक्षधर है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.