Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Since 2012 | The People’s Trusted Digital News Platform

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • 144 वर्ष का हुआ बलिया: बलिया स्थापना दिवस पर विशेष
  • Featured Story
  • जिला जवार
  • स्पेशल/Exclusive

144 वर्ष का हुआ बलिया: बलिया स्थापना दिवस पर विशेष

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी , पं.परशुराम चतुर्वेदी , डा.भगवत शरण उपाध्याय , हरिप्रसाद वर्मा, श्रीहरि' ,जगदीश ओझा 'सुन्दर' , अमरकान्त , डाॅ. केदारनाथ सिंह जैसे सैकड़ों साहित्यकारों की जन्मभूमि.
Central Desk 30 October, 2023 1 minute read
Ballia turns 144: Special on Ballia Foundation Day
बलिया स्थापना दिवस पर विशेष – 144 वर्ष का हुआ बलिया
पहली नवम्बर को 145 वें वर्ष में करेगा प्रवेश
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था ” बलिया राष्ट्र है”

 

बलिया. बलिया जिले ने अपनी स्थापना 144 वर्ष पूरे किए. 01 नवम्बर 1879 ईस्वी को जिला बना था बलिया.
इतिहासकार डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय बताते हैं कि इसके नामकरण की अनेक कहानियां हैं.
आदिकाल में चाँदी सी चमकती सफ़ेद रेत (बालू )के कारण जिसे आदिम लोगों ने ‘बलुआ’ के नाम से सम्बोधित किया, जिसका अपभ्रंश बलिया हुआ.
वेदोदयकाल में दानवीर असुरेन्द्र राजा बलि की यज्ञ स्थली के नाते “बलियाग” के नाम से जाना गया, जिसका अपभ्रंश बलिया हुआ .

Ballia turns 144: Special on Ballia Foundation Day

त्रेतायुग में जिसे बाल्मीकी आश्रम के कारण “बलिमिकिया ” नाम मिला , जिसका अपभ्रंश बलिया हुआ.
बालेय-बुलि राजाओं की राजधानी के नाते जिसे बलिया नाम मिला.

डाॅ.कौशिकेय ने कहा कि इस बलिया को भगवान शिव ने अपनी तपस्या के लिए चुना था.
बौद्धकाल के पूर्व जिस बलिया को कोशल नरेश प्रसेनजित ने मगध सम्राट बिम्बिसार को अपनी बहन महाकोशला के दहेज में दिया , फ़िर वापस लिया. पुनः नये मगध सम्राट ने आक्रमण किए और कोशल नरेश प्रसेनजित ने अपनी पुत्री प्रसेनजित के साथ मगध नरेश अजातशत्रु को दहेज में दिया.

डाॅ.कौशिकेय कहते हैं कि बलिया की नैसर्गिक शोभा देखने हस्तिनापुर के राजा शान्तनु आये और निषाद पुत्री सत्यवती से ब्याह किया जिससे महाभारत काल का कौरव – पाण्डव वंश चला.

बलिया गजेटियर के हवाले से डाॅ.कौशिकेय ने बताया कि बलिया को सन 1302 ई0 में बख्तियार खिलजी ने अंगदेश और बंगदेश से भू-भाग काटकर पहली बार राजस्व वसूली की इकाई महाल बनाया था.
01 नवम्बर 1879 को ब्रिटिश साम्राज्य सरकार ने इसे जनपद बनाया जो आज कायम है.

Ballia turns 144: Special on Ballia Foundation Day

डाॅ.कौशिकेय ने कहा कि यह गौरव की बात है कि भगवान शिव की साधना-भूमि ,महर्षि भृगु , दर्दरमुनि , बाल्मीकी , दुर्वासा आदि ॠषियों की साधना भूमि , वेदव्यास , परशुराम , परासर , चैनराम , महराजबाबा , सुदिष्ट बाबा ,जंगली बाबा , श्रीनाथ बाबा ,सन्त सदाफ़ल देव ,सन्त गयादास परमहस , हरेराम ब्रह्मचारी , चिरइयां बाबा , रामसिंहांसन ब्रह्मचारी , योगी गंगाधर शास्त्री , श्री पशुपतिनाथ बाबा आदि अनगिनत सिद्ध सन्तों की जन्मभूमि है.

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी , पं.परशुराम चतुर्वेदी , डा.भगवत शरण उपाध्याय , हरिप्रसाद वर्मा, श्रीहरि’ ,जगदीश ओझा ‘सुन्दर’ , अमरकान्त , डाॅ. केदारनाथ सिंह जैसे सैकड़ों साहित्यकारों की जन्मभूमि.

डाॅ.कौशिकेय ने बताया कि अमर शहीद मंगल पाण्डे , गोविन्द मल्लाह, कौशल कुमार सिंह , देववसन कोइरी ,भीम अहीर , रामजन्म गोंड , राजकुमार बाघ , दु:खी कोइरी , शिवप्रसाद कोइरी, ढेला दुसाध, राम सुभग चमार, सूरज मिश्र, गनपति पाण्डे, रघुनाथ अहीर, श्रीकृष्ण मिश्र सरीखे सैकड़ों बलिदानियों की धरती है.

Ballia turns 144: Special on Ballia Foundation Day

यह लोकनायक जयप्रकाश नारायण, बाबू मुरली मनोहर लाल, गौरीशंकर राय, जगन्नाथ चौधरी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर, जनेश्वर मिश्र, हरिवंश नारायण जैसे राजनेताओं की जन्मभूमि है.

डाॅ.कौशिकेय ने बताया कि परम्परानुसार जनपद स्थापना दिवस शहीद पार्क चौक बलिया में वैदिक सनातन विधि से 145 दीप प्रज्ज्वलित कर आध्यात्मिक अनुष्ठान के रुप में मनाया जायेगा.
यह आनन्द की बात है कि विगत एक दशक से बंद बलिया महोत्सव को जनपद स्थापना दिवस पर नगर विधायक, परिवहन राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा आयोजित कराया जा रहा है.

  • बलिया से के के पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बाबू मुरली मनोहर लाल बाल्मीकी बिम्बिसार भगवान शिव भाजपा भीम अहीर मगध मंत्री महराजबाबा महर्षि भृगु महाकोशला महाभारत काल योगी गंगाधर शास्त्री रघुनाथ अहीर राजकुमार बाघ राजा शान्तनु राम सुभग चमार रामजन्म गोंड रामसिंहांसन ब्रह्मचारी लोकनायक जयप्रकाश नारायण वंश वेदव्यास शहीद पार्क शहीद मंगल पाण्डे शिवप्रसाद कोइरी श्री पशुपतिनाथ बाबा श्रीकृष्ण मिश्र श्रीनाथ बाबा श्रीहरि' सन्त गयादास परमहस सन्त सदाफ़ल देव सुदिष्ट बाबा सूरज मिश्र हरिप्रसाद वर्मा हरिवंश नारायण हरेराम ब्रह्मचारी हस्तिनापुर

Post navigation

Previous: बेटे के बाइक से गिरी मां, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 30 October 2023

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.