Ballia-घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. एक बदमाश को उभांव थाना पुलिस ने सही सबक सिखाया. बदमाश पर एक घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को पीड़िता ने उभांव थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव अवाया निवासी पिंटू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर (33 वर्ष), पुत्र रामप्रीत राजभर ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर उभांव थाने में मु.अ.सं. 162/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 74, 76, 333, 115(2) एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उभांव पुलिस ने आरोपी पिंटू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर को सुबह करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।

आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार एवं कांस्टेबल अनिल सिंह शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel