
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
अमित उपाध्याय, बलिया
बलिया. जीआरपी बलिया ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों और रेलवे स्टेशेनों पर यात्रियों को निशाना बना कर उनका कीमती सामान चुरा लेता था. उसके पास से चोरी का सोने का लॉकेट और हजारों रुपए नकदी भी बरामद किया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के संजय मिश्र (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 की निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल के पास संदिग्ध हालात में खड़ा था.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जीआरपी ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बलिया समेत गाजीपुर और आसपास के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करता था और उन्हें बेच देता था.संजय मिश्र के कब्जे से चोरी की सोने की एक लॉकेट और 7100 रुपए नकद बरामद किए गए।
जीआरपी की ओर से बताया गया कि आरोपी संजय मिश्र के खिलाफ बलिया और गाजीपुर में पहले से ही मामले दर्ज थे. उसके पास से जो चोरी की नकदी बरामद हुई है उसमें से 3600 रुपए बलिया से और 3500 रुपए गाजीपुर से संबंधित मामले के हैं. आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

