Ballia News- सहतवार में दर्दनाक हादसा..ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बलिया

सहतवार,बलिया. सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से 21 वर्षीय आदित्य मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मामी विद्या मिश्र (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों के अनुसार, आदित्य मिश्र रेवती स्थित अपने मामा के गांव से अपनी मामी को बलिया छोड़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि विद्या मिश्र बलिया के एक निजी बैंक में नौकरी करती हैं। रोज़ की तरह आदित्य उन्हें बैंक छोड़ने के लिए निकला था, लेकिन बघाव गांव के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों को सीएचसी सहतवार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विद्या मिश्र की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बनारस रेफर कर दिया।

आदित्य, दो बहनों के बीच एक भाई था। उनके पिता की मृत्यु चार साल पहले उड़ीसा में कंपनी कार्य करते हुए  हो गई, इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है।

 

सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE