Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Uncategorised

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 1 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज
बैरिया तहसील क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से मंगलवार सुबह 54 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ.बलिया बांसडीह के बीच बोहा में भारी बरसात के चलते रेल पटरी धंस जाने से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद करा दिया गया था. अब सब ठीक हो गया है.

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी मंदिर, ब्रह्माइन स्थित मां ब्रह्माणी देवी मंदिर, कपूरी स्थित मां कपिलेश्वरी मंदिर, मंगला भवानी मंदिर, उजेड़ा के भवानी मंदिर और खरीद के भवानी मंदिर में मां के पूजन अर्चन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.

बलिया में रोडवेज के ARM बिंदु प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिंदु प्रसाद ने DM भवानी सिंह खंगारौत पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. जबकि DM ने इसे बेबुनियाद और झूठा आरोप करार दिया है.

बलिया-छपरा रेलखंड पर बारिश से ट्रैक धंस गया है. दूसरे दिन सोमवार को भी पटरियों को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर चलता रहा. डीआरएम, वाराणसी बीके पंजियार के मुताबिक मौके पर काम अपने अंतिम चरण में है. सोमवार को देर शाम तक पटरियों को दुरुस्त कर ट्रेनों का परिचालन बहाल करने की उम्मीद है. शुरुआत में सिर्फ डीजल इंजन वाली गाड़ियां चलाई जाएंगी. पटरियों के दूसरी तरफ खिसकने से बिजली के तारों को भी ठीक लेंथ में स्थापित करना होगा. इसके बाद ही बिजली से चलने वाली गाड़ियां भी चलेंगी. उधर, रेलवे लाइन धंसने के कारण इस रास्ते विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाने वाली एक दर्जन से अधिक मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. वहीं चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है. इसके चलते बाढ़ प्रभावित जिले के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

रानीगंज बाजार के दूरसंचार केंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप होने के साथ ही पिछले शनिवार की रात एक बजे से बीएसएनएल सेवा ठप है. इसके चलते बैंक और व्यावसायिक संस्थान प्रभावित हुए हैं. बाढ़ पीड़ितों को बैरिया क्षेत्र में अधिकारियों से सम्पर्क करने में भी दिक्कत हो रही है.

विद्युत उपकेंद्र टीकादेवरी से बीते चार दिनों से एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है. इसके चलते टीकादेवरी, कोटवारी, नफरेपुर, बस्तौरा, कलना, लबकरा, नगपुरा, प्रधानपुर आदि गांव के लोग अंधेरे में जीवन व्यतीत करने को विवश हैं.

भारी बारिश के चलते बलिया जिला जेल में जल जमाव हो गया. इसके बाद सोमवार को 863 कैदियों के अन्य जिला जेलों में शिफ्ट किया गया. सोमवार सुबह करीब सात बजे से कैदियों को आजमगढ़ और अंबेडकर नगर की जेलों में भेजा गया. बलिया पुलिस कप्तान देवेन्द्र नाथ ने बताया कि 500 कैदियों को आजमगढ़ व 363 कैदियों को अबेडकर नगर की जेल में भेजा गया.

सुरहा ताल का बढ़ता जल स्तर और लगातार हो रही बारिश की वजह से बसंतपुर स्थित चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कैंपस पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. सोमवार को बारिश रुकने के बाद विश्वविद्यालय पहुंचे कर्मचारियों को नाव का सहारा लेना पड़ा. कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कैंपस में पानी भरने से विश्वविद्यालय को तीन अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है.

बिल्थरारोड में एसडीएम और तहसीलदार आवास समेत पशु अस्पताल के आस-पास आवासीय कालोनी पूरी तरह से जलमग्न हो गई है. चौकिया मोड़ के आस-पास के कालोनी समेत सड़क तक पानी लगा हुआ है. सबसे ज्यादा बदतर स्थिति नई कालोनियों की है. भारी बारिश से बलिया सिटी में उमरगंज, न्यू बहेरी व जेपीनगर भी जलमग्न है, प्रशासनिक सहयोग न मिलने से नाराज लोग आखिरकार सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताए.

संत शिरोमणि श्री पशुपति नाथ बाबा की 109वीं जयंती पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ और बाबा के प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में पुरी के जगत गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद जी महाराज, ख्यातिलब्ध कथावाचक प्रेमभूषण, रमाशंकर शास्त्री, शिवजी उपाध्याय सहित अन्य संत व प्रवचनकर्ता भाग लेंगे.

बिल्थरारोड नगर के मालगोदाम रोड स्थित रुपेश कुमार के बिसाता दुकान की गुमटी में रविवार की रात एक संदिग्ध किशोर ने आग लगा दी. इससे उसमें रखा हजारों का सामान राख हो गया.

Tags: बिजली सप्लाई भवानी मंदिर रानीगंज रेल ट्रैक शंकरपुर

Post navigation

Previous: बिल्थरा रोड के पास धंसा रेल ट्रैक, हादसा टला
Next: सुरेमनपुर से ट्रेनों का परिचालन शुरू

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.