
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम बलिया पहुंची है. इस टीम ने बलिया में इस हत्याकांड के एक आरोपी राज सिंह की मां, भाई और अन्य करीबियों से पूछताछ शुरू की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई टीम गुरुवार को ही बलिया पहुंच गई थई और इस टीम ने राज सिंह से परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. सीबीआई टीम ने राज सिंह से जुड़े कई दस्तावेज भी लिए हैं.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
राज सिंह की मां जामवंती देवी ने अपनी संपत्तियों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज सीबीआई को सौंपे हैं. सीबीआई टीम ने राज सिंह की मां और बड़े भाई से अलग-अलग पूछताछ की है और दुकानदारों, राज के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई है.
राज सिंह का बचाव करते हुए उसकी मां जामवंती ने कगा कि उनके बेटे का किसी तरह का आपराधिक इतिहास नहीं है और वह एक सामान्य जीवन जी रहा था.
राज सिंह की बहन दीपशिखा सिंह ने बताया कि सीबीआई टीम ने कपड़ों के उस शोरूम के फुटेज को भी लिया है जिसमें उनका भाई काम करता था.बताते चलें कि राज सिंह बलिया शहर का रहनेवाला है और उसे पश्चिम बंगाल पुलिस ने 11 मई को गिरफ्तार किया था. पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद 6 मई को कर दी गई थी. 13 मई को सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में लिया.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

