
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. कोतवाली बांसडीह पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के पांच सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्शन में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू, नगदी, मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं, जिनमें एक बाइक चोरी की बताई जा रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पुलिस के अनुसार देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हुसैनाबाद स्थित पॉलिटेक्निक स्कूल के पास बड़ा पोखरा भीटा पर कुछ युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाश की पहचान विशाल भारद्वाज उर्फ अच्छे राजभर (23) निवासी सुखपुरा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह बांसडीह थाने में दर्ज कई चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ बलिया और मऊ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने मौके से रोहन सिंह, अभिनव सिंह, मनीष कुमार और विशाल भारद्वाज समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका एक गैंग है, जो बलिया समेत आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
बरामदगी में दो तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू, चार एंड्रॉयड मोबाइल, 580 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, गैंग संचालन और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

