Ballia-समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष का निधन, पार्टी नेताओं और समर्थकों में शोक

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बलिया. समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी परिवार में शोक की लहर है। चिलकहर ग्रामसभा निवासी गिरिजेश सिंह (56 वर्ष) को पार्टी नेताओं ने एक कुशल संगठनकर्ता, मिलनसार एवं व्यवहारकुशल व्यक्तित्व का धनी बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया।

अपने शोक संदेश में बलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि गिरिजेश सिंह पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ नेता थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि गिरिजेश सिंह का निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने जीवनभर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि गिरिजेश सिंह का व्यवहार सभी कार्यकर्ताओं के प्रति अत्यंत आत्मीय था और वे सदैव संगठन को मजबूत करने में लगे रहते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विश्राम यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गिरिजेश सिंह के निधन से पार्टी ने एक जुझारू एवं ईमानदार कार्यकर्ता को खो दिया है।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कहा कि गिरिजेश सिंह का निधन व्यक्तिगत रूप से भी उनके लिए अत्यंत दुःखद है। उनका सादगीपूर्ण जीवन और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान हमेशा याद किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में हरिशंकर राय,अजय यादव, सर्वजीत यादव, रामेश्वर पासवान, अटल पाण्डेय,सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.