Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकन्दरपुर, बलिया. नगर क्षेत्र शुक्रवार को भक्ति रस से सराबोर रहा. शुक्रवार की रात में नगर के ‘मोहल्ला पूरा’ से भरत अखाड़ा का जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
जुलूस के भ्रमण के दौरान जय महावीर के नारों से नगर का वातावरण गुंजायमान रहा। जुलूस में अन्य मोहल्लों के अखाड़ों के लोगों ने भी सहभागिता निभाई। अखाड़ा के अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में रात्रि को निकला जुलूस पूरा पर, चिरैया टोल, दरगाह शाह वली कादरी, दाहा के मैदान से भ्रमण करते मध्य रात में नगर के डोमनपुरा मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मन्दिर के प्रांगण में पहुंच कर समाप्त हुआ।
जुलूस के भ्रमण के दौरान शांतिव्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर प्रशासन द्वारा पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई थी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले सभी इमाम चौक की प्रशासन द्वारा बैरिकेटिंग कराई गई थी।
जुलूस में प्रमुख रूप से राकेश सिंह, राकेश यादव, नजरुलबारी, भीष्म यादव, दिनेश चौधरी, गणेश सोनी, प्रयाग चौहान, अभिषेक सोनी, जितेश सोनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


