
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील बेल्थरारोड में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
इस दौरान एक महिला शिकायतकर्ता जमुना देवी ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और उन्हें घर बनाने से रोका जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो और एसडीएम को मौके पर जाकर जांच कर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
विकास खण्ड सीयर के ग्राम हल्दी रामपुर में चकनाली निर्माण से जुड़ी शिकायत भी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को टीम गठित कर मौके पर जाकर नाली निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि कब्जा, स्मार्ट मीटर तथा वरासत बैमाना जैसे मामलों की भी सुनवाई की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करे और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करे। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 150 आवेदन पत्र आए जिसमें 10 आवेदन पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आयोजित इस समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में एसडीएम बेल्थरारोड, तहसीदार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

