बलिया-दबंगों पर कटान पीड़ित की जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Bansdih Thana Kotwali

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में भूमि विवाद को लेकर तनाव गहरा गया है। एसडीएम के आदेश पर हुई पैमाइश के बावजूद दबंगों द्वारा सरकारी कागजात फाड़ने और धारदार हथियार से हमले के प्रयास का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर दो महिलाओं सहित आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भोजपुरवा निवासी वादी राकेश यादव के अनुसार, वह घाघरा कटान पीड़ित है और अपनी माता के नाम से खरीदी गई भूमि पर काबिज है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

आरोप है कि बीते 13 अप्रैल को गांव के ही शिबु पटेल, सोनू, आदित्य, राजीव, राजू और राजेन्द्र लाठी भाला लेकर उसकी जमीन पर पहुंचे और वहां रखे भूसे के खोप को उजाड़ने लगे। वादी ने जब एसडीएम बांसडीह की पैमाइश रिपोर्ट दिखाई, तो दबंगों ने न सिर्फ कागजात फाड़ दिए, बल्कि प्रशासन को ठेंगे पर रखते हुए कट्टा बंदूक के दम पर जमीन छोड़ने की धमकी दी।

तहरीर में उल्लेख है कि विवाद के क्रम में 16 अप्रैल को विपक्षी पक्ष की पूजा पटेल और किरन पटेल हाथ में दाव व हंसुआ लेकर मौके पर पहुंचीं और वादी के परिवार पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के जुटने के बाद आरोपी भाग निकले।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आठों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, धमकी व अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.