विधानसभा सत्र तय तारीख से पहले समाप्त किए जाने पर भाजपा पर बरसे नेता प्रतिपक्ष

जो विधानसभा सत्र 10 मार्च तक चलना था, उसे बिना कार्य मंत्रणा की स्वीकृति के अचानक सदन में सत्र समाप्त करने का प्रस्ताव रखकर भाजपा ने लोकतंत्र को तिलांजलि दी है.

बलिया में होली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, कई जगह छापेमारी और जब्ती

बलिया. होली का त्योहार करीब है, इस दौरान लोग बड़ी मात्रा में खाने-पीने की चीजें बाजार से खरीदते हैं और इसका गलत फायदा उठाने के लिए मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं. इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नया चौक जापलीनगंज बाज़ार में छापेमारी की.

सिकंदरपुर में दिव्यांग बच्चों को दिए गए सहायक उपकरण

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने की मौजूदगी में प्राथमिक व उच्च विद्यालय के कुल 158 दिव्यांग छात्र छात्राओं को उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया. तमाम तरह के उपकरण पाकर दिव्यांग छात्र छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान खिल उठीं.

डीएम बलिया अदिति सिंह ने किया बैरिया तहसील का निरीक्षण

जिलाधिकारी तहसील में पहुंचते ही सीधे रजिस्ट्रार कानूनगो के दफ्तर में पहुंची, मत्स्य पट्टा कटान पीड़ितों के लिए भूमि आवंटन, कर्मियों के जीपीएस फाइल व सर्विस रिकॉर्ड का निरीक्षण किया।

कार से 36 बोतल अंग्रेजी शराब चोरी-छिपे ले जा रहे थे बिहार, पुलिस ने पकड़ा

बैरिया,बलिया. चांददियर पुलिस ने बुधवार की देर रात टाटा जेस्ट कार में 36 बोतल अंग्रेजी शराब ले जा रहे तीन युवकों को पकड़ा. यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी. बिहार में शराब पर पाबंदी है इसके बावजूद यह शराब लेकर जा रहे थे.

Death

देवरानी को ज्यादा गहने दिए जाने से नाराज जेठानी ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

देवरिया, देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के ग्राम कटइलवा की एक महिला अपने तीन बेटों को जहर खिला कर खुद भी जहर खा लिया। सभी की तबियत खराब होने पर परिवार के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए.

बैरिया ब्लॉक में कर्मचारियों की लापरवाही पर डीएम अदिति सिंह ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कुछ सर्विस बुक व जीपीएफ पासबुक के अपडेट की स्थिति देखी. कहा कि समस्त अभिलेख व कर्मचारियों की वार्षिक प्रविष्टि हमेशा अपडेट रखी जाए. निःशुल्क बोरिंग से सम्बंधित लक्ष्य व प्रगति के बारे में लघु सिंचाई से सम्बंधित पटल सहायक से जानकारी ली.

वाराणसी-बलिया रेल खंड पर यात्रा से पहले इन बदलावों को जान लें

16, 18 एवं 23 मार्च, 2021 को आनन्द विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 04008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी.

लड़की की हो रही थी मुंहदिखाई, प्रेमी ने पकड़ लिया हाथ, पहले हुई पिटाई लेकिन फिर हुआ ऐसा कि..

बलिया में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मुंह दिखाई के दौरान फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारी और हंगामा खड़ा कर दिया। उसने प्रेमिका का हाथ पकड़ लिया और कसम खाई कि अब उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता। मामला बांसडीह क्षेत्र के शंकरपुर मंदिर है

बलिया में बदले जाएंगे बिजली के जर्जर तार और पोल

बलिया समेत 21 जिलों में जर्जर तार और पोल बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है. इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक ने निगम को 641 करोड़ रुपये देने की सहमति जताई है

बलिया के सीडीओ विपिन जैन का तबादला, प्रवीण वर्मा नए सीडीओ

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम और चार मंडलों के आयुक्त बदले हैं। बताया जा रहा है कि कुल 40 आइएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है, जबकि एक आइएएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया

जैविक खेती पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने बलिया से गई चार सदस्यीय टीम

कृषि मित्र जीव- जंतु भी समाप्त होते गये और हानिकारक जीव-जंतुओं का प्रभाव बढ़ता गया. यही वजह है कि कृषि वैज्ञानिक अब जैविक खेती पर विशेष जोर देने लगे हैं.

सांसद वीरेंद्र सिंह ने रखी सत्संग भवन की आधारशिला, 25 लाख की लागत से होगा निर्माण

बैरिया, बलिया. बैरिया क्षेत्र के चक गिरधर मिल्की में महाराज बाबा की मठिया पर बुधवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने 25 लाख की लागत से बनने वाले सत्संग भवन की आधारशिला रखी

बलिया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर लुटेरों को पकड़ा, 110 पेटी शराब बरामद

रेवती थाना पुलिस ने लूटी गई अंग्रेजी शराब लदी पिकअप वैन को बरामद कर 48 घंटे के भीतर ही लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार …

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो परिवारों के रिहायशी मड़हे जले, तीन बकरियों की जल कर मौत

बैरिया,बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव में मंगलवार को दिन में 11 बजे के लगभग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो लोगों के रिहाइशी मड़हे जल कर खाक हो गये. …

बैरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम ने जिम्मेदारों अधिकारियों को लगाई फटकार

बैरिया,बलिया. बैरिया तहसील के सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर विधवा मां-बेटे का नाम छोड़ पट्टीदारों का वरासत करने से नाराज एडीएम रामआसरे ने सख्त नाराजगी दिखाई. सम्पूर्ण समाधान …

डीएम अदिति सिंह का साफ-साफ निर्देश- जन शिकायतों का तय समय में हो निपटारा

बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने जनता की समस्याओं को सुना. कुल आई 150 समस्याओं में से पांच का मौके पर …

डीएम बलिया का तेज-तर्रार अंदाज देख बांसडीह तहसील कार्यालय के अफसरों के पसीने छूटे

बांसडीह,बलिया. डीएम अदिति सिंह ने मंगलवार को बांसडीह तहसील और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया. तहसील में कर्मचारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ, पासबुक अधूरी होने, आवासीय व मत्स्य पट्टा से जुड़े अभिलेख अपडेट नहीं …

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन मेला का आयोजन

बांसडीह,बलिया.  स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छह दिवसीय लोन मेला का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ नगर पंचायत की चेयरमैन रेणु सिंह ने फीता काट कर किया.   …

नगरा में दवा दुकानदार पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग!

नगरा,बलिया. नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई चट्टी पर रविवार की रात बदमाशों ने एक दवा दुकानदार पर फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल बाल बच गया.   सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल …