जमीन विवाद में जमकर मारपीट और फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर

दुबहड़ थाना क्षेत्र के पिपरा में शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान गोली भी चली. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

news update ballia live headlines

ट्रक ड्राइवर ने अबूझ हालात में दम तोड़ा, जयप्रभा सेतु पर युवक बेहोश

रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित राघोपुर गांव के लाइन ढाबा पर शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को लेकर आए ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

गाजीपुर में 13 और बलिया में 10 कोरोना पॉजिटिव

शुक्रवार को गाजीपुर 13, बलिया में दस, मऊ और भदोही में तीन-तीन व चंदौली में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर नगर के सार्वजनिक इंटर कालेज में बनाए गए शेल्टर होम में रोके गए प्रवासी मजदूर की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई.

आकाशीय बिजली की चपेट में आए चचेरे भाई-बहन की मौत

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के मालदह गांव में रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली से एक बालक व एक बालिका बुरी तरह से झुलस गई.

बांसडीह में गड़ही में उतराया मिला शव, मचा हड़कंप

शनिवार की सुबह नगर पंचायत बांसडीह के फुटानी चौक उत्तर टोला (वार्ड नं 4) स्थित एक गड़ही में शव उतराया दिखा. गड़ही में उतराए वृद्ध की उम्र लगभग 70 साल, सिर पर सफेद बाल, गंजी-धोती संग पांव में काले जूते थे.

विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत, करेंट से झुलसे अध्यापक

मुड़ासन गांव में बुधवार की रात परिवारिक कलह से ऊब एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजन आनन फानन अस्पताल ले गए. वहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.

लॉकडाउन – 3 में ग्रामीण क्षेत्र में भी खुलेंगी दुकानें, टाइम टेबल जारी

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लॉकडाउन-3 में दुकानों के संचालन के लिए तय समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुए नगरीय क्षेत्र में दुकानें खोलने की व्यवस्था को ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी लागू कर दिया है.

रसड़ा और खेजुरी में मारपीट, एक युवक की मौत, दर्जन भर घायल

खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव में छेड़खानी की घटना को लेकर हुए संघर्ष में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

शराब की खुली छूट कहीं किए कराए पर पानी न फेर दे

कोरोना वायरस की जंग में लड़ने के लिए प्रभावशाली ढंग से समय रहते हमारे प्रधानमंत्री ने प्रयास शुरू कर दिया. उनकी एक अपील पर पूरे देश की जनता ने विश्वास कर लॉकडाउन को सफल बनाया.

होम क्वारंटाइन के दौरान युवक की मौत, गांव में दहशत

मुंबई से लौटे बिल्थरारोड के एक युवक की होम क्वारंटाइन के दौरान गुरुवार को मौत हो गई. इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. प्रशासनिक अधिकारी भी सकते में है.

अब यूं ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज

बीते साल इस महीने तक भीषण गर्मी पड़ने लगी थी. पारा भी कफी चढ़ गया था. किन्तु इस साल ठीक उसके विपरीत 15 अप्रैल से ही मौसम में अनिश्चितता व्याप्त है और रह – रह कर आँधी – तूफान के साथ बारिश भी हो जा रही है.

हक के लिए बड़ी ताकतों से टकराने में तनिक गुरेज नहीं किए शारदानंद अंचल

आज 2 मई है, शारदानंद अँचल में आस्था रखने वाले लोगों के लिये यह तारीख अति महत्वपूर्ण है. पूर्वांचल के समाजवादियों के लिए यह दिन 12 अक्टूबर से कम मायने नहीं रखता, जहां एक तरफ देश ने 12 अक्टूबर को लोहिया को खोया था वहीं 2 मई को बलिया ने अपना होनहार बेटा खोया था.

पैदल चले उत्तराखण्ड से, रास्ते में ही हुआ पैरालिसिस, घर पहुंच तोड़ा दम

उत्तरांचल के नैनीताल स्थित लाल कुआं से एक मजदूर ठेकेदार लॉकडाउन के चलते काम बंद होने और भोजन की व्यवस्था नहीं होने पर पैदल ही अपने घर के लिए चल पड़े.

breaking news road accident

17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, ग्रीन जोन बलिया में शर्तों के साथ छूट

देश में जारी लॉकडाउन की अवधि को दो सप्‍ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब यह 4 मई से 17 मई तक जारी रहेगा. 3 मई को लॉकडाउन की अवधि समाप्‍त होने जा रही थी. आज सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.

लॉकडाउन में फंसे लोगों की खातिर चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें, सरकार ने दी मंजूरी

प्रवासी मजदूरों को गृहराज्यों में पहुंचाने के लिए चलाई जाएंगी ट्रेनें, आपादा प्रबंधन अधिनियम में दो दिन में दूसरी बार संशोधन, रास्ता साफ.

breaking news road accident

अपनी मां और सगे भाई समेत परिवार के 6 लोगों को गड़ासे से काट डाला

बंथरा के गोदौली गांव में एक युवक ने अपने ही परिवार के 6 लोगों की गड़ासे से काट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद खून से सना आरोपी बंथरा थाने पहुंचा और पूरे वारदात की पुलिस को सूचना दी.

क्वारंटाइन अवधि पूरी करने वालों की ही हो रही UP में वापसी की प्रक्रिया

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सूचित किया है कि विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिक/मजदूरों के सम्बन्ध में उप्र शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि केवल ऐसे श्रमिक, मजदूर या व्यक्ति, जो विभिन्न राज्यों के कोरान्टाइन सेन्टर में रखे गये हैं

मामूली विवाद में उलझे दो पक्ष, बीच बचाव करने पहुंचे प्रौढ़ की ले ली जान

पकड़ी थाना क्षेत्र के टंड़वा गांव में रास्ते की नाली पर मिट्टी डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद को सुलझाने पहुंचे अधेड़ की एक पक्ष ने जान ले ली.

बिहार लौट रहा युवक मांझी रेल पुल से सरयू नदी में गिरा

गुरुवार की सुबह रेलपुल से पटरी के सहारे पुल पार कर रहा एक युवक अचानक सरयू नदी में गिर गया. आस पास मछली पकड़ रहे लगभग आधा दर्जन मछुआरों ने नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने की पुरजोर कोशिश भी की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका

आंधी में करकट समेत 20 फीट ऊपर से बिजली के खंभे पर भहराए, दो लोगों की मौत

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के शाह मुहम्मदपुर गांव में मंगलवार की शाम घर पर करकट लगाते समय हादसा हो गया. तेज हवा से उड़े करकट से छह लोग घायल हो गए.