सच्चे कर्मयोगी थे पंडित अमर नाथ मिश्र

द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पं. अमरनाथ मिश्र एक सच्चे कर्मयोगी थे. वे न केवल स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक सच्चे कर्मयोगी के रूप में शैक्षिक उन्नयन के प्रणेता, सच्चे समाज सेवी, राजनीतिज्ञ, धार्मिक- आध्यात्मिक उत्थान के प्रणेता एवं एक विकास पुरुष थे.

डीएम ने कहा, बरसात में नालों का बहाव सही रहे

बरसात में कहीं जलजमाव की समस्या ना हो, इसको लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही का इस बात पर विशेष जोर है कि नालों का बहाव सही रहे. इसी के दृष्टिगत उन्होंने शनिवार को बेदुआ से लेकर शनिचरी मंदिर, दुर्गा मंदिर होकर जापलिंगंज, एससी कालेज व काजीपुरा क्रासिंग तक गए और नालों में बहाव की स्थिति देखी.

अब तो गंगा मइया के भरोसे ही हैं द्वाबा के तटवर्ती ग्रामीण

अब गंगा मैया पर ही भरोसा बचा है. बैरिया विधानसभा क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांव की डेढ़ लाख आबादी सहमी हुई है. बाढ़ कटान से सुरक्षा के लिए गंगा की धारा को मोड़ने के लिए चल रहे ड्रेसिंग कार्य और पारकोपाइन पद्धति से हो रहे कार्य पर प्रभावित ग्राम वासियों को उतना भरोसा नहीं, जितने दंभ भरा जा रहा है.

डीएम के निर्देश पर बांसडीह तहसील प्रशासन एलर्ट, हर घर होगा सर्वे

कोरोना वायरस (कोविड 19) के मद्देनजर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर तहसील प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट मोड में है. शनिवार को तहसील परिसर स्थित सभा कक्ष में बैठक आहूत की गई.

बलिया में शुक्र की रात छह तो शनि की सुबह 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि

बलिया जिले में शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 18 लोग नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई थी.

जिला न्यायालय अग्रिम आदेश तक के लिए बंद और अन्य महत्वपूर्ण खबरें

बिल्थरारोड में उफनते सरयू में बह गया मासूम, तालाब में डूबे युवक का शव मिला, आर्थिक तंगी में व्यापारी ने की खुदकुशी

विकास भवन और कलेक्ट्रेट में समूह की महिलाओं के बनाए मास्क की खूब हुई बिक्री

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क की विक्री के लिए कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में एक-एक स्टाल लगाया गया. इस दौरान दस रुपये में दो मास्क दिए गए.

हर विभाग में सक्रिय हो जाए कोविड-19 हेल्प डेस्क: जिलाधिकारी बलिया

मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है.

यहां तो बाल मजदूरों के बूते हो रहा है घाघरा के कटान से बचाव का जुगाड़

मौके पर 10 वर्ष से कम उम्र के बाल मजदूरों से दो रुपए प्रति बोरी भरने का लालच देकर काम लिया जा रहा है. बाल मजदूरों ने बताया कि दिन भर 100 बोरी ईंट के टुकड़े हम करीब 12 बच्चें भर लेते हैं.

पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने के लिए सुभासपा का प्रदर्शन

तहसील प्रांगण में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने समेत दस सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.

मेरे लिए गरीबों और पीड़ितों की सेवा ही सर्वोपरि – सुरेंद्र नाथ सिंह

मधुबनी में महन्तजी के मठिया से केसरी मुहल्ला होते हुए शिव मंदिर तक बने नवनिर्मित आरसीसी सड़क मार्ग का उद्घाटन

आज के कोरोना हेल्थ बुलेटिन में बलिया में एक और पॉजिटिव केस बढ़ा

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक आज एक पॉजिटिव केस सामने आया है. इस तरह यहां एक्टिव केस की संख्या 49 हो गई है.

उमस भरी गर्मी में फुंका ट्रांसफॉर्मर, बांसडीह में बत्ती गुल, पानी की किल्लत

नगर क्षेत्र में दोपहर में दो से तीन घंटे की बिजली कटौती के अलावा सुबह-शाम बिजली गायब रहने के कारण लोग काफी परेशान हैं.

बिना मास्क के बांसडीह तहसील में प्रवेश वर्जित – एसडीएम

एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने आम लोगों से अपील किया है कि तहसील में किसी काम के लिए आएं मास्क अवश्य पहने रहे.

मानिकपुर में तीन कोरोना मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन एलर्ट मोड में

मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में तीन कोरोना मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ. साहबुद्दीन ने बताया कि मानिकपुर एवं किशुनीपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कार्य कर रही है.

चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, चाइनिज प्रोडक्ट के बहिष्कार का आह्वान

रसड़ा नगर के हिताके पुरा आजाद चौराहा पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला फूंक कर चाइनिज समानों के बहिष्कार का संकल्प लिया.

सड़क दुर्घटना घायल महिला ने मऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा

सड़क दुर्घटना घायल महिला ने मऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

बलिया जिले में 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस, दो की मौत

बृहस्पतिवार को जिले में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से यहां मरीजों की संख्या 147 हो गई है. वहीं, 99 लोग स्वस्थ हो चुके है. कोरोना के बढ़ते मरीजों और दो संक्रमितों की मौत के बाद प्रशासन ने बलिया शहर व उसके आसपास के शहरी कस्बों में 10 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया.