साइकिल जुलूस निकालने पर सपा नेता सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज

सपा नेता ने नाराजगी जताते हुए कहा, विधायक के कहने पर बैरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया

कर्णछपरा के मठ में सावन भर चलेगा श्री हनुमान चालीसा का पाठ

सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक श्रद्धालु कर रहे है श्री हनुमान चालीसा का पाठ

बभनौली गांव के पास खेत में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

चेक करने पर पता चला कि उसकी सांसें थम गई थी, मजदूरों ने किसी तरह इस बात की सूचना पुलिस को दी

बलिया में बीते 24 घंटे में 45 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, लॉकडाउन अब 21 जुलाई तक

123 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, एक्टिव मरीजों की संख्या अब 190 है

मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता के घर पर छापेमारी

अन्य आरोपी टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के घर पर पुलिस ने दबिश दी, किंतु वे भी पुलिस के हाथ नहीं लग सके.

बहदुरा में किसी विषैले जंतु ने डंसा, अधेड़ महिला की मौत

परिजनों ने उक्त महिला को झाड़ फूंक कराने के लिए अमवा के सतीमाई के स्थान पर पहुंचाया. झाड़-फूंक पर हालत नहीं सुधरने पर जिला अस्पताल ले गए.

मंदा गांव में बकरी बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद, जमकर चटकीं लाठियां

रसड़ा क्षेत्र के मंदा गांव में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के संघर्ष में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

पकवाइनार चट्टी पर तीन दुकानों का शटर तोड़ चोरों ने खंगाल दिया

मंगलवार की रात में चोरों ने तीन दुकानों का शटर तोड़ कर 11 हजार नगदी समेत लाखों रुपयों के समान पर हाथ साफ किया

सपा नेता मनोज सिंह ने कहा, यूपी में ला ऐंड आर्डर फेल हो चुका है

सैकड़ों एकड़ जमीन गोपाल नगर, मानगढ़, चाई छपरा के किसानों का घाघरा के कटान में समाहित हो चुका है, इस पर किसी का ध्यान नहीं है.

PCS मणिमंजरी राय के भाई की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया – मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले, इसके लिए, सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है.

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र

पूरे देश के साथ बलिया में भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी पुण्यतिथि पर जिले में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

बलिया जिले में 63 और कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा होते हुए 289 हो गया, जिसमें एक्टिव केस 157 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 111 है. वहीं 2 लोगों की मौत भी हुई है.

अब जब इस जज्बे की तलाश होगी तो लोग दाढ़ी के सामने नत खड़े मिलेंगे – चंचल बीएचयू

बलिया से उठा, बलन्दी छू गया. ठेठ, खुद्दार, गंवई अक्स, खादी की सादगी में मुस्कुराता चेहरा, अब नहीं दिखेगा न सियासत में न ही समाज में, क्योंकि ऐसे लोग अब कैसे बनेंगे, जब उस विधा का ही लोप हो गया है, जो विधा चंद्रशेखर को गढ़ती रही

आखिर इतना सख्त फैसला लेने को बाध्य क्यों हुईं मणिमंजरी

पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका पता नहीं चल पा रहा है. लोगों के लिए यह कौतुहल का विषय बन गया है.

घाघरा लाल निशान छूने को बेताब, मनियर और बिल्थरारोड में खौफ

बिल्थरारोड के चैनपुर गुलौरा, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर आदि क्षेत्रों में तेजी से कटान हो रही है. कृषि भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है. चैनपुर गुलौरा में टीएस बंधे तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है.

अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 226, 111 घर भी लौटे

जनपद में फिलहाल 94 केस एक्टिव है. वही, मंगलवार को 202 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1767 सैंपल की रिपोर्ट आने बाकी हैं.

मौके पर पहुंचे डीपीआरओ, कमिश्नर से की गई शिकायत बेबुनियाद निकली

रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी गांव में मंडलायुक्त के निर्देश पर डीपीआरओ शशिकान्त पाण्डेय ने मंगलवार को विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास का सच जाना.

PCS अधिकारी मणिमंजरी राय की पंखे के हुक से लटकती लाश मिली

30 वर्षीय मणिमंजरी राय की तैनाती करीब दो साल पहले मनियर नगर पंचायत के ईओ पद पर हुई थी.