1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 25 February 2024

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं फिर भी राजनीतिक दलों का प्रचार तेज [ पूरी खबर पढ़ें ]
भाजपा नेता ही पुलिस के उत्पीड़न के वजह से करने जा रहा आत्मदाह

Lok Sabha election dates not announced yet political parties campaign intensifies

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं फिर भी राजनीतिक दलों का प्रचार तेज

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. हालांकि सभी पार्टियों ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

BJP leader is going to commit suicide due to police harassment

भाजपा नेता ही पुलिस के उत्पीड़न के वजह से करने जा रहा आत्मदाह

जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र की है जहां गड़वार निवासी भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी मनु सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीन दिन पूर्व गड़वार कस्बा के एक मैरिज हॉल में शव मिला था, जिसको लेकर परिजन व ग्रामीण ने थाना चौराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिए थे.

Laborer dies due to electric shock

करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित एक रेस्टरोरेंट के समीप निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे एक मजदूर की रविवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई.

Home Guard jawan, who left for duty after taking his wife and children to his in-laws' house in Revati, died due to electric shock.

पत्नी और बच्चों को ससुराल पहुंचाने के बाद ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड जवान की करंट से मौत

घटना से परिवार में कोहराम मचा है. पत्नी, एक लड़की व दो लड़कों के साथ ही अन्य पारिवारिक सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है.

Sukhpura Police Station

सुखपुरा में ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की दर्दनाक मौत

सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय जीरा बस्ती के पास में ट्रैक्टर से कुचल कर बेसिक शिक्षक रमेश कुमार मौर्य की मां हीरामती (70) की मौत हो गयी. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैै. सभी का रो रो कर बुरा हाल है.

Two youths riding a bicycle died due to a strong collision with a car near Gadwar police station.

गड़वार थाना के पास कार के जोरदार टक्कर से साइकिल सवार दो युवकों की मौत

दोनों गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली राईस मिल के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में अखिलेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई.

Protest against EO continued for the second day by councilors locking the office

नगर पंचायत चितबड़ागांव के अधिशासी अधिकारी का तबादला

नगर विकास विभाग के अनु सचिव महावीर प्रसाद की ओर से 23 फरवरी को जारी पत्र के मुताबिक ईओ अनिल कुमार का तबादला बांदा जनपद के टाउन एरिया एरन के अधिशासी अधिकारी के पद पर हुआ है.

In Bansdih, thieves climbed onto the roof and carried out a gruesome theft.

बांसडीह में चोरों ने छत के सहारे चढ़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया

कोतवाली अंतर्गत कैथवली गाँव के एक मकान में चोरों ने छत के सहारे चढ़ कर पटा हुआ आंगन का पट्टियां उखाड़ घर मे फांदकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 24 February 2024

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती [ पूरी खबर पढ़ें ]
डी फार्मा के नाम पर अवैध वसूली व ठगी का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Sant Ravidas's thoughts are still relevant for the entire society: Shamim Khan - Sant Ravidas's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती

एससी कॉलेज के पास स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में शनिवार की दोपहर धूमधाम से संत रविदास जी की जयंती मनाई गई.

डी फार्मा के नाम पर अवैध वसूली व ठगी का मामला, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित छात्र ने शनिवार को बैरिया थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

Seven-day farmer training - 34 farmers from Ballia leave for Samastipur

सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण- बलिया के 34 कृषक समस्तीपुर के लिए रवाना

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा समस्तीपुर, बिहार में 25 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024 तक सात दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जनपद के प्रत्येक विकासखंड से दो दो कृषकों को कृषि भवन, बलिया से भेजा जा रहा है.

One arrested with 45 boxes of illegal English liquor in Phephna

फेफना में 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

तभी पुलिस मौके पर जाकर पिकअप को रोककर जमा तलाशी ली तो उसमें से अलग—अलग ब्रांड के कुल 45 पेटी शराब बरामद हुई.

Illegal nursing home operating without registration sealed, health department under question

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित अवैध नर्सिंग होम सील

सीएमओ कार्यालय के पास जिस नर्सिंग होम को सील किया गया है, उसका संचालन डॉक्टर दम्पति करता था. बताया जा रहा है कि पति सदर अस्पताल तथा पत्नी जिला महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात है

Thieves stole hand pump and motor from Durga temple

दुर्गा मंदिर से हैंडपंप और मोटर पर चोरों ने किया हाथ साफ

प्रधान ने मंदिर में घटनास्थल को देखने के बाद चोरी की जानकारी पुलिस को दिया. मोटर और हैंडपंप चोरी होने से मंदिर परिसर में साफ सफाई और पीने के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है.

सहतवार में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में खोरौली गांव निवासी अखिलेश पासवान ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर सहतवार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

narahi thana

सड़क दुर्घटना में मृतक के भाई ने अज्ञात बाइक चालक पर कराया एफआईआर

सड़क दुर्घटना में पिपराकलां निवासी मृतक मुन्ना गुप्ता के भाई अशोक कुमार गुप्ता ने दुर्घटना करने वाले अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ नरही थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया है.

ABVP burns Mamata Banerjee's effigy at TD College intersection over violence in Sandeshkhali, West Bengal

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए हिंसा को लेकर टीडी कालेज चौराहे पर एबीवीपी ने फूंका  ममता बनर्जी का पुतला

इस दौरान कार्यकर्ता ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

The operator of illegally operating Asha Nursing Home in Advocate Nagar will be sued: CMO

अधिवक्ता नगर में अवैध रूप से संचालित आशा नर्सिग होेम के संचालक पर होगा मुकदमा: सीएमओ

आशा नर्सिग होम को सील कर दिया गया है. अब मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.