बलिया शहर के कई वार्डो में डेंगू की दस्तक

जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का आना जारी है. इलाज का पर्याप्त प्रबंध न होने से मरीजों को वाराणसी या दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है.

नीरुपुर में लड़की की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर की एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

बलिया जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद आज से

बलिया जिले में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थान 09 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे. डीएम की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाये अपने दांव-पेंच

हब्सापुर कसेसर गांव मे हरीन्द्र यादव की पुण्यतिथि पर गांव के लोगों ने दंगल का आयोजन किया. मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया.

इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में ड्यूटी लगायी डीएम ने

जिले में अयोध्या संबंधी फैसले के संदर्भ में सुरक्षा और कानून व्यवस्था संबंधी सूचनाओं के लिए कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है.

तुलसी शालिग्राम विवाह का आनंद लिया श्रद्धालुओं ने

नगवा गांव के सामने त्रिदंडी स्वामी गंगा घाट पर श्रीमद् भागवत कथा के दौरान तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने इसकी मनोहर झांकी देखी.

प्रदेश में हुई वकीलों की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

बार एसोसिएशन की बैरिया तहसील इकाई की ओर से बैरिया के एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौपा गया. एसडीएम ने इसे सीएम के पास भेजने का आश्वासन दिया.

सीएम और पीएम के नाम पत्रक सौंपा आशा-संगिनी वर्करों ने

नारेबाजी के बाद आशा-संगिनी वर्करों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम पत्रक सौंपा. तहसीलदार ने पत्रक उन तक भिजवाने का आश्वासन दिया.

सोनबरसा के युवक की दिल्ली में सांस की बीमारी से मौत

मौत की सूचना पहुंचते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. युवक परिवार का बड़ा और एकमात्र कमाने वाला लड़का था. उसका छोटा भाई शव लेकर दिल्ली से निकल चुका है.

बैरिया बाजार में NH-31 की पटरियों से दुकानें हटवायीं पुलिस ने

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बैरिया थाने की पुलिस ने बैरिया नगर पंचायत में एनएच 31 की पटरियों पर से दुकानें और सामान हटवाये.

आखिर सोशल मीडिया ने सुलझायी किसानों की समस्या

एक पखवारा पहले बैरिया के एसडीएम के साथ विधायक देवपुर मठिया रेगुलेटर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया. मजदूर लगा दिये गये मगर जेसीबी मशीन नहीं.

पर्यावरण के लिए देश को प्लास्टिक मुक्त कराना है: रवींद्र कुशवाहा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी संकल्प यात्रा निकाली. यह यात्रा बहादुरपुर पहुंचकर वहां एक जनसभा में तब्दील हो गयी.

राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक भागीदारी निभाएं युवा

युवा स्वरोजगार अपनाकर खुद आगे बढ़ने के साथ दूसरों को भी काम दे सकते हैं. युवाओं में निहित असीम ऊर्जा के रचनात्मक सदुपयोग की जरूरत है.

भागवत कथा से विचार और संस्कार बदलेंगे : डा. जय गणेश

नगवा स्थित त्रिदंडी स्वामी घाट पर श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक पंडित जय गणेश चौबे ने कहा कि भागवत कथा कलयुग में व्यक्ति में सद्विचार जगाने का भी माध्यम है.

विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा मंडलायुक्त ने

समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कटहल नाला, भाखड़ा नाला के प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की. स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की स्थिति पर असंतोष जताया.

डीएम और एसपी ने चंद्रशेखर विवि की स्थिति का जायजा

डीएम ने नगरपालिका को जिला जेल परिसर से कूड़े हटवा ब्लीचिंग पाउडर और फागिंग का निर्देश दिया. जेलर को खराब हुए अनाज हटाकर ताजा खाद्य सामग्री रखने के लिए कहा.

अयोध्या प्रकरण पर अदालत के फैसले का करेंगे सम्मान

सांस्कृतिक-वैचारिक संस्था मंगल पांडे विचार मंच की बैठक कार्यालय में में संपन्न हुई. इसमें अयोध्या प्रकरण पर अदालत के फैसले के सम्मान का निर्णय लिया गया.

झूठ और फरेब पर चल रही है केंद्र और राज्य सरकार : रामगोविंद

नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन को सम्बोधित कर रहे थे.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.