थाने के स्तर पर ही सुलझाएं छोटे-मोटे मामले : डीएम

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने एसपी देवेंद्र नाथ के साथ चितबड़ागांव थाने पर थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी.

भाषण प्रतियोगिता में अदिति दुबे को मिला पहला स्थान

नगवा स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता में छात्रा अदिति दुबे पहले स्थान पर रही.

स्टेशन पर वाटर प्यूरीफायर खराब देख DRM हुए नाराज

वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण किया. पर्याप्त सफाई व्यवस्था न होने पर नाराजगी जतायी.

फीस वृद्धि के खिलाफ कॉलेज छात्रों ने कुलपति का पुतला जलाया

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा बैक पेपर परीक्षा की फीस दुगनी करने के विरोध में अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबेछपरा के छात्रों ने कुलपति का पुतला जलाया.

औचक निरीक्षण में प्रभारी अधीक्षिका और नर्स गैरहाजिर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा के औचक निरीक्षण में नारी निकेतन निधरिया की प्रभारी अधीक्षिका केशरी देवी और नर्स विमला सिंह अनुपस्थित मिली.

चेतक प्रतियोगिता में आजमगढ़ के ‘बकाटू’ के सिर सजा ताज

चेतक प्रतियोगिता में आजमगढ़ के संतोष यादव के घोड़े बकाटू के सिर जीत का सेहरा बंधा. दूसरा स्थान बक्सर (बिहार) और तीसरा स्थान देवरिया के घोड़े को मिला.

प्रतुल भाजपा मंडल प्रधान बने, कार्यकर्ताओं में खुशी

बांसडीह मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रतुल कुमार ओझा का स्वागत फूल मालाओं से लाद दिया. ओझा को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया.

भाखर गांव से 150 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बैरिया थाने की पुलिस ने भाखर गांव में औचक छापामारी कर 150 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

गणित में शोध के जनक माने जाते हैं डॉ. गणेश प्रसाद

बंसी बाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में महान गणितज्ञ डॉ गणेश प्रसाद की 143 वी जयंती मनाई गई. डॉ प्रसाद दुनिया के अपने समकालीन गणितज्ञों के साथ काम किया था.

20 रुपये के लिए रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या

बिहार के बक्सर जिले में एक रिक्शा चालक को किराये के विवाद पर गोली मार दी. पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

महीनों से बंद वाटर प्यूरीफायर गुम हो रहा झाड़ियों में

रानीगंज बाजार में लगा वाटर प्यूरीफायर एंड कूलर बूथ महीनों से बंद पड़ा है.करीब 500 परिवारों को इसी बूथ से शुद्ध पेयजल मिलते थे.

कोटेदारों की एसडीएम से पूर्ति निरीक्षक को हटाने की मांग

तहसील के कोटेदारों ने शुक्रवार को एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्या को पत्रक देकर पूर्ति निरीक्षक बांसडीह को हटाने की मांग की.

संत सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में अश्व मेला 22 नवंबर से

कोटवां गांव में स्थित संत सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला एक दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले 22 नवंबर से यहां अश्व मेला लगेगा.

बड़ागांव में सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हो गये 42 जोड़े

विकासखंड मनियर के बड़ागांव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 42 जोड़े एक दूजे के हो गये. राज्यसभा सांसद, डीएम और एसपी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया.

सेवा सदन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

मां सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन पब्लिक स्कूल कथरिया पर बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम पेश किये गये.

बाल दिवस पर कहीं खेलकूद, तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरु के चित्र पर फूल चढ़ाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. इस दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रिंसिपल ने पुरस्कृत किया.

चिलकहर में बाल दिवस पर कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

बाल दिवस पर विद्यार्थियों में बांटी कॉपी-पेंसिल

खाकी बाबा सर्वजन हिताय संस्थान की तरफ से चकगिरधर उच्च प्राथमिक विद्यालय से बाल दिवस पर कॉपी-पेंसिल वितरण शुरू किया गया. यह अभियान जारी रहेगा.

वाहनों के गुजरने से कांपता है बलिया को गोरखपुर से जोड़ने वाला पुल

जिले को गोरखपुर और देवरिया से जोड़ने वाले घाघरा नदी पर बना पुल बदहाल होता जा रहा ह. पुल पर बनी सड़क का कंक्रीट उखड़ने लगे हैं. दरारें बढ़ती जा रही हैं.