पूर्व प्रधान अजीजुद्दीन की पुण्यतिथि पर स्मृति द्वार का लोकार्पण

सिवानकला गांव निवासी और पूर्व प्रधान अजीजुद्दीन की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. गरीबों को कंबल भी बांटे.

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ता

मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू के प्रथम आगमन पर उनको फुल मालाओं से लाद दिया.

रिंग बांध का काम न होने पर करेंगे क्रमिक अनशन

ग्राम पंचायत गोपालपुर एवं आसपास के बाढ़-कटान पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सुरेंद्र सिंह दुबेछपरा रिंग बंधा के शीघ्र निर्माण संबंधी एक पत्रक दिया.

रतसड़ के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल की छात्रा की मौत

गड़वार क्षेत्र के रतसड़ के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की एक छात्रा की मौत हो गयी. उसके परिवार वालों ने स्कूल प्रशासन पर खराब भोजन खिलाने का आरोप लगाया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

एलआईसी प्रीमियम की रसीद लेने गयी महिला से दुष्कर्म

मेरुराय के पूरा स्थित एक कार्यालय पर रसीद लेने आयी एक महिला के साथ एलआईसी अभिकर्ता ने मुंह काला किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बंद महिला को छुड़ाया.

breaking news road accident

रसड़ा में बिजली पोल से टकराकर मकान में घुसा स्कार्पियो

तेज रफ्तार स्कार्पियो गुरुवार की आधी रात बिजली पोल से टकराकर भगत सिंह तिराहा स्थित एक मकान से जा टकराई. गाड़ी में सवार सभी लोग गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गये.

जयप्रकाश साहू को बलिया जिला भाजपा की कमान

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पद संभाल रहे जयप्रकाश साहू को भाजपा के प्रदेश संगठन ने बलिया की कमान सौंपी है. युवा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है

LIC एजेंट्स फेडरेशन की बलिया इकाई के अध्यक्ष चुने गये अशोक पाठक

लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया ( LIC)के संगठनात्मक चुनाव में अशोक पाठक अघ्यक्ष और विनोद सिंह महामंत्री निर्विरोध चुने गये.

पुलिस पर शोषण का आरोप लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

नगर पचांयत अध्यक्ष बैरिया के प्रतिनिधि शिवकुमार मन्टन के नेतृत्व में पुलिसिया शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ बैरिया डाक बंगले पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया.

रोजगार मेला में 152 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बेरोजगार युवकों के लिए राजकीय आईटीआई रामपुर में आयोजित रोजगार मेले में 152 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. साक्षात्कार के जरिये अभ्यर्थियों का चयन किया

‘धीरे चलिए सुरक्षित रहिये’ पर अमल करें आज के युवा

दुबहर के शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय के सभागार में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

भौतिकवाद में फंस कर मनुष्य हुआ पशु समान : अपरिमेय श्यामदास जी

आहार, निद्रा, भय के मायाजाल में फंस कर मनुष्य पशु समान हो गया है. श्रीमद्भागवत गीता के अमृत पान से मनुष्य अपने जीवन को सार्थक कर सकता है.

अतिक्रमण के कारण गोपालपुर गांव के मुख्य मार्ग मुश्किल हुआ चलना

अतिक्रमण के कारण चिलकहर ब्लॉक के गांव गोपालपुर के उत्तर टोला का मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है. प्रशासन से शिकायत की गयी मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

कमिश्नरी में सराहा गया बलिया के शिक्षक का चंद्रयान-2

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में गुरुवार को आयोजित मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में बलिया, मऊ और आजमगढ़ के बच्चों ने अपने बनाये मॉडलों का प्रदर्शन किया.

बनहरा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए किया रास्ता जाम

नगरा मार्ग पर स्थित बनहरा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर के निर्माण की मांग को लेकर गांव वालों ने गुरुवार को रास्ता जाम किया. प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.

खरीद-दरौली के बीच पीपा पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

खरीद एवं दरौली घाटों के बीच घाघरा नदी पर पीपा पुल का निर्माण अंतिम चरण में है. दक्षिणी पाट खरीद घाट की तरफ नदी में पीपे जोड़ कर पुल तैयार कर लिया गया है.

इब्राहिमाबाद पशु मेले के अंतिम चरण में बढ़ी रौनक

इब्राहिमाबाद पशु मेला के अंतिम चरण में काफी तादाद में गाय, भैंस, बछिया पहुंचने से रौनक कुछ बढ़ी है. मेले में पहले और दूसरे चरण में मवेशी कम ही पहुंचे.

हवन पूजन कर मनाया भारत निर्माण मिशन का 13वां स्थापना दिवस

विश्व कल्याण की भावना से समाजसेवा में लगे अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया. सुन्दरकाण्ड के पाठ का भी आयोजन हुआ.