breaking news road accident

आजमगढ़ में रसड़ा निवासी सिपाही की हार्ट अटैक से मौत

देवगांव कोतवाली से संबद्ध पल्हना चौकी पर तैनात आरक्षी अमरनाथ (55) की बुधवार की रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई. वह बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के निवासी थे.

बैरिया-मांझी मार्ग पर बाइक पलटने से दंपति घायल

बैरिया-मांझी मार्ग पर कर्णछपरा गांव के सामने मोटरसाइकिल पलटने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए. दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत

दीपक और हृदयानंद तिवारी की स्थिति गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया. इलाज के दौरान हृदयानंद तिवारी की मौत गुरुवार को हो गई.

नगर पंचायत कार्यालय की दूसरी वर्षगांठ पर काटा केक

नगर पंचायत कार्यालय की दूसरी वर्षगांठ गुरुवार को चेयरमैन व सभासदों ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनायी. समारोह में नगर के विकास का संकल्प लिया.

तहसीलदार की अदालत में वकील की पिटाई

बैरिया तहसील में गुरुवार को तहसीलदार अदालत में एक मुकदमे के सुनवाई के दौरान एक वादकारी और उनके परिवार वालों ने एक अधिवक्ता को लात-घूसों से जमकर पीट दिया.

बाढ़-कटान पीड़ितों का अगली रणनीति पर विचार

दुबेछपरा ढाले के महावीर मंदिर परिसर में बाढ़-कटान पीड़ितों का धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा.इसमें चक्का जाम और आमरण अनशन भी शामिल हैं.

breaking news road accident

दौड़ का अभ्यास कर रहे रामपुर गांव के युवक की मृत्यु

रामपुर गांव में सड़क पर दौड़ते समय एक युवक ठण्ड लगने से अचेत होकर गिर गया.परिवार वाले उसे लेकर सीएसची पहुंचे. चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

नगरी पटखौली के पांच लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज

नगरी पटखौली गांव में फर्जीवाड़ा कर मंदिर और मठ की जमीन बेचने के मामले में सीजीएम के आदेश पर सुखपुरा थाने की पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.

एसडीएम के आश्वासन को खारिज किया अनशन करने वालों ने

दुबेछपरा ढाले पर हनुमान मंदिर परिसर में बाढ़-कटान पीड़ितों का धरना और क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा. एसडीएम अशोक चौधरी ने आकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया.

घटिया स्तर के कारण बैरिया क्षेत्र के स्कूलों ने स्वेटर- जूते लौटाये

बैरिया तहसील के प्राइमरी और मिडल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए स्वेटर और जूते भेजे गये हैं. क्वालिटी और साइज सही न होने के कारण लौटा दिये गये हैं.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन आज बलिया में

हरियाणा सरकार में लेबर वेलफ़ेयर बोर्ड के चेयरमैन अमरेंद्र सिंह के भाजपा कार्यालय में प्रथम आगमन 12 दिसंबर को अपराह्न 2 बजे हो रहा है.

शराबियों के परेशान हैं कोटवारी गांव के लोग

कोटवारी गांव स्थित चट्टी पर शराबियों के आतंक से आम लोग त्रस्त है. शाम ढलते ही उनका आतंक और बढ़ जाता है. ये शराबी आये दिन महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसते रहते हैं. लोग उनसे काफी परेशान हैं.

एसडीएम प्रकरण पर चेतावनी दी रसड़ा के अधिवक्ताओं ने

तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक में वकीलों ने चेतावनी दी कि एसडीएम विपिन कुमार जैन का ट्रांसफर नहीं हुआ तो 16 दिसम्बर से क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा.

बलिया के कराटे खिलाड़ी युवराज ने जीता सिल्वर मेडल

बलिया के कराटे खिलाड़ी युवराज सिंह यादव ने रजत पदक जीता. जबलपुर के रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 65वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम कराटे प्रतियोगिता हुई थी.

एके श्रीवास्तव बने पीडीडीयू मंडल के वरीय मंडल विद्युत अभियंता

घोड़हरा निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव मुगलसराय(पंडित दीनदयाल उपाध्याय) रेल मंडल में पदोन्नत होकर वरीय मंडल विद्युत अभियंता का पदभार ग्रहण किया.

NH 31 हादसों के लिए NHAI के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दायर

समाजवादी पार्टी नेता मनोज सिंह ने NH 31 पर बैरिया से मांझी के बीच सड़क हादसों में मौतों के लिए NHAI के अधिकारियों के विरुद्ध आनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दुबहर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

क्षेत्र में आजकल आए दिन हो रही बिजली की अघोषित कटौती से लोग काफी परेशान हैं.लोगों को दैनिक कार्य में काफी परेशानी हो रही है.

जनेश्वर मिश्रा सेतु पर वाहनों से धड़ल्ले से हो रही अवैध वसूली

दबंगों द्वारा शिवरामपुर घाट पर बने जनेश्वर मिश्रा सेतु पर आने – जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली का धंधा जोर शोर से किया जा रहा है.