सीएचसी में दर्जनों मरीज पहुंचे, डॉक्टर-फार्मासिस्ट का पता नहीं

इलाज के लिए बांसडीह क्षेत्र के हालपुर, खेवसर, राजपुर, नगर से रामावती देवी, प्रभावती देवी, मुन्नी देवी, राधेशयम सहित अनेक लोग पहुंचे हुए थे.

साधु-संतों का आगमन होने लगा है ज्ञानयज्ञ महोत्सव स्थल पर

ज्ञान यज्ञ महोत्सव समिति द्वारा महिला-पुरुषों को अलग बिठाने के प्रबंध किये गये हैं. पुरुष कथा स्थल की उत्तर दिशा से प्रवेश करेंगे जबकि महिलाएं दक्षिण से.

बैरिया विधायक के आवास पर जाकर मिले रसड़ा के महंत कौशलेंद्र गिरि

पिछले दिनों तहसील में विधायक पुत्र हज़ारी सिंह के साथ हुए बवाल और बाद के घटनाक्रमों की विधायक से जानकारी ली. उनके प्रति नैतिक समर्थन व्यक्त किया.

सिकंदरपुर में छत से गिरने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल

मुहल्ला भीखपुरा निवासी शांति देवी(60) रविवार को अपने घर की छत से नीचें उतर रही थी. तभी उनका पैर फिसल गया जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

शिविर में 47 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन कर किया लेंस प्रत्यारोपित

नेत्र शिविर के तीसरे दिन आयोजित ऑपरेशन सत्र के दौरान डॉ. बीपी सिंह एवं उनकी टीम ने 47 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण किया.

हिंदू विरोधी बयान के लिए वारिस पठान का पुतला जलाया छात्रसंघ वालों ने

इस देश में सभी धर्मों के लोग आपसी सद्भाव और सौहार्द्र से रहते हैं. सभी धर्मावलंबियों को अपनी तरह से जीवन यापन करने का अधिकार है.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

भोगवादी प्रवृत्ति के कारण बढ़ा पर्यावरण-पारिस्थितिकी असंतुलन : डॉ.पाठक

यदि हमें पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी असंतुलन के दुष्परिणामों से बचना है तो हमें भारतीय संस्कृति में निहित संकल्पनाओं को अपनाकर विकास और जीवन यापन करना होगा.

बैरिया में वही कर्मचारी-अधिकारी रहेंगे जिन्हें विधायक चाहेंगे: शुक्ल

विधायक सुरेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला. कहा कि भले ही उनको जेल जाना पड़े किंतु भ्रष्ट कर्मचारियों, अधिकारियों को यहां नहीं रहने देंगे.

डीएम और एसपी पहुंचे श्री रामाज्ञा सिंह इण्टर कालेज कुरेजी

परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी ने कक्षों में जाकर परीक्षा दे रहे छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं भी देखीं. साथ ही, वहां बने कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया.

श्री जियर स्वामी जी का भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अखार में 24 फरवरी को

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीधर चौबे ने बताया कि ज्ञान यज्ञ को लेकर यज्ञ समिति की बैठक रोज हो रही है. यज्ञ की सारी व्यवस्था हो गई है.

अधिकारियों की मुखबिरी में लगा स्कूल चपरासी पुलिस के हवाले

उधर,नारायणपुर स्थित शुभनारायण सिंह इंटर कॉलेज में हाइस्कूल की परीक्षा के दौरान अपने भाई की जगह पर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया.

अन्नदाता किसान का दिल टूटेगा, तब हिंदुस्तान रोएगा : सचिन नाइक

नाइक ने कहा कि किसानों को निरर्थक बैंकों में दौड़ाया जा रहा है. खाद, बीज महंगे दामों में बेचे जा रहे हैं. उसमें भी खाद-बीज उपलब्ध नहीं हैं.

इलाके के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

पिछले कई दिनों से जारी श्रीमद् भागवत कथा सुनने आस-पास के इलाकों और गांवों के श्रद्धालु भी पहुंचे. कथावाचक दीपू भाई से पौराणिक कथायें सुन कर पुण्यलाभ किया.

चांददियर में पिकअप की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत

जानकारी के अनुसार बाइक सवार शुक्रवार को शाम करीब नौ बजे बाइक से बिहार की ओर जा रहे थे. चांददियर मे सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गये.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

शिव की बारात में कहरिया बने प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल

विभिन्न प्रकार के बैंड बाजे पर बाराती थिरक रहे थे. इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए सड़कों के किनारे हजारों की संख्या में लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे.

महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर के बारातियों का वशीभूत हुआ नगर

अबीर-गुलाल में सने शिव की बाराती ‘ऊं नमः शिवाय’, ‘हर हर बम बम’ के जयकारे लगाते हुए रास्ते से गुजर रहे थे. भूत के वेश में बाराती आकर्षण का केंद्र थे.

शिव मंदिरों में आधी रात से लगने लगी थी श्रद्धालुओं की कतार

शिवभक्त मंदिर के गर्भगृह में देर न करें, इसके लिए प्रबंध समिति की तरफ से स्वयंसेवक तैनात थे. प्रार्थना, आरती तथा दीपदान के लिए मंदिर के बाहर व्यवस्था थी.

मंत्रोच्चार के साथ अभिनव व्रतादि पंजिका के छठे अंक का विमोचन

श्रीप्रकाश जी ने पंजिका के संपादक को इसके लिए प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति को जानना चाहिए जिसके लिए यह पुस्तक सार्थक है.